Kia की नई SUVs मचाएंगी तहलका, लिस्ट में नई जेनरेशन Sonet और दमदार सोरेन्टो भी
किआ साल 2030 तक अपने 10 मॉडल्स लॉन्च करेगी। इनमें से आठ इलेक्ट्रिफाइड मॉडल्स होंगे। खास बात है कि इनमें से तीन प्रोडक्ट साल 2027 में आने वाले हैं। ये तीनों SUV हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

किआ इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी साल 2030 तक अपने 10 मॉडल्स लॉन्च करेगी। इनमें से आठ इलेक्ट्रिफाइड मॉडल्स होंगे। खास बात है कि इनमें से तीन प्रोडक्ट साल 2027 में आने वाले हैं। ये तीनों SUV हैं। इन एसयूवी का नाम Kia Syros EV, Kia Seltos Hybrid और Kia Sorento Hybrid है। इतना ही नहीं, इन सबके साथ नेक्स्ट जेनरेशन किआ सॉनेट भी अगले साल लॉन्च होने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
Kia Seltos Hybrid
Kia Seltos हाइब्रिड को 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली है। हालांकि, अभी इसके पावरट्रेन की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इस SUV में मौजूदा 115bhp, 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ही इलेक्ट्रिफाइड वर्जन दिया जाएगा। हाइब्रिड बैजिंग को छोड़कर, सेल्टॉस हाइब्रिड का ओवरऑल डिजाइन और स्टाइलिंग वैसी ही रहने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kia Syros EV
₹ 14 - 20 लाख
Kia Seltos EV
₹ 20 लाख से शुरू
Kia Carens Clavis EV
₹ 17.99 - 24.99 लाख
Kia EV3
₹ 20 - 25 लाख
Kia EV9
₹ 1.3 करोड़
Kia EV5
₹ 30 - 45 लाख
Kia Sorento
किआ सोरेन्टो एक प्रीमियम थ्री-रो वाली SUV होगी, जो सफारी, XUV 7XO और Alcazar को टक्कर देगी। भारत में आने वाले मॉडल के इंजन और पावरट्रेन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि इस SUV में आने वाली सेल्टॉस हाइब्रिड का हाइब्रिड पावरट्रेन यूज किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में सोरेन्टो को 1.6L टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है। Euro-spec मॉडल में AWD स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
New-Gen Kia Sonet
QY2E कोडनेम वाली सेकेंड जेनरेशन Kia Sonet 2027 में भारत में एंट्री करने वाली है। यह साल 2027 के सेकेंड हाफ में मार्केट में आ सकती है। यह सब-कॉम्पैक्ट SUV नए K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह वही प्लैटफॉर्म है, जो Syros में भी ऑफर किया जा रहा है। K1 प्लेटफॉर्म लेटेस्ट इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (E&E) आर्किटेक्चर को सपोर्ट करता है, इसलिए नई सॉनेट में OTA अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसे मौजूदा 83bhp, 1.2L पेट्रोल, 120bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 116bhp, 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन के साथ ही ऑफर करेगी। उम्मीद है कि 2028 या 2029 में सॉनेट लाइनअप में एक नया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी शामिल किया जाएगा।
Kia Syros EV
यह भारतीय बाजार में किआ की पहली किफायती और मास मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसकी सेल अगस्त 2026 में शुरू हो जाएगी। सिरोस ईवी, टाटा नेक्सॉन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी को टक्कर देगी। अपने ICE मॉडल की तरह ही K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इलेक्ट्रिक वीइकल से जुड़े कुछ खास अपडेट्स के अलावा सिरोस का डिजाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही होगा। इसमें 42 kWh और 49 kWh की बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं। यही बैटरी पैक ऑप्शन ग्लोबल स्पेसिफिकेशन वाली Hyundai Inster में आते हैं। यह ऑल-इलेक्ट्रिक SUV फ्रंट-वील ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ आएगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


