ब्रेजा और नेक्सॉन की नींद उड़ाने आ रही किआ की नई Sonet, मिलेंगे धांसू फीचर, सेफ्टी भी टॉप क्लास
किआ सॉनेट का नेक्स्ट जेनरेशन आने वाला है। कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को अगले साल लॉन्च करेगी। नई सॉनेट K1 प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिससे इसकी सेफ्टी मौजूदा वर्जन से काफी इंप्रूव हो जाएगी। इसकी टक्कर ब्रेजा और नेक्सॉन से होगी।

किआ की कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। कंपनी अपनी पॉप्युलर Sonet का सेकेंड जेनरेशन लाने की तैयारी कर रही है। किआ की सेकेंड जेनरेशन सॉनेट का इंटरनल कोडनेम (QY2E) है। इसे कंपनी साल 2027 में लॉन्च करने वाली है। नई सॉनेट किआ सिरोस के प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। किआ ने इंडियन मार्केट में अपनी सॉनेट को सितंबर 2020 में लॉन्च किया था और इसे जनवरी 2024 में फेसलिफ्ट दिया गया था। आइए जानते हैं कि कंपनी नई सॉनेट में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।






नेक्स्ट-जेनरेशन सॉनेट में मौजूदा मॉडल के K2 प्लेटफॉर्म की जगह नया K1 प्लेटफॉर्म देखने को मिलेगा। सिरोस की तरह, यह प्लेटफॉर्म लेटेस्ट इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (E&E) आर्किटेक्चर को सपोर्ट करता है, जिससे ओवर-द-एयर अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स को कर पाना आसान हो जाता है। नई सॉनेट में किआ रियर सीट स्पेस को भी बेहतर कर सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Sonet
₹ 7.3 - 14.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 8 लाख - 1.37 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero
₹ 7.99 - 9.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नई किया सॉनेट का पावरट्रेन
इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो, इसमें बदलाव की उम्मीद बेहद कम है। इसमें कंपनी मौजूदा 83 हॉर्सपावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल, 120 हॉर्सपावर वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 116 हॉर्सपावर वाला 1.5-लीटर डीजल ऑप्शन देगी, जो अपने-अपने मौजूदा ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी सॉनेट के लिए एक दमदार हाइब्रिड इंजन भी डिवेलप कर रही है। हालांकि, अभी इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट की मानें, तो यह हाइब्रिड इंजन अगले साल लॉन्च होने वाली नई किआ एसयूवी के साथ ऑफर नहीं किया जाएगा। यह 2028 या 2029 में मार्केट में एंट्री कर सकता है।
फीचर्स की बात करें, तो नेक्स्ट जेनरेशन किआ सॉनेट में 10.25 इंच के मौजूदा ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन को 12.3 इंच के बड़े डिस्प्ले से रिप्लेस किया जा सकता है। इसमें आपको सिरोस जैसे कैमरा और रडार बेस्ड लेवल 2 ADAS भी देखने को मिल सकता है। K1 प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने से सॉनेट की सेफ्टी में भी इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा। इस प्लैटफॉर्म में कंपनी अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ स्टील का यूज करती है। K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड सिरोस और वेन्यू दोनों ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में पूरे पांच स्टार हासिल किए हैं। किआ अपनी नई सॉनेट के साथ भी यही टारगेड अचीव करना चाहती है। मौजूदा सॉनेट की बात करें, तो अभी तक इसे भारतीय कार क्रैश टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है।
टाटा नेक्सॉन, स्कोडा कायलाक, मारुति ब्रेजा से टक्कर
नए प्लेटफॉर्म, एक्सट्रा फीचर्स और हाइब्रिड सेटअप की शुरुआत से सॉनेट एक ज्यादा अपीलिंग ओवरऑल पैकेज बन जाएगी। इन अपडेट्स के साथ इसकी टक्कर टाटा नेक्सॉन, स्कोडा कायलाक, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO जैसे पॉप्युलर प्रोडक्ट्स से होगी। बताते चलें कि एक रिपोर्ट के अनुसार किआ अपने अपने ऐनुअल प्रोडक्शन को 85 यूनिट्स तक बढ़ाने का टारगेट लेकर चल रही है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


