
इन 12 कलर्स और 10 वैरिएंट में चुन सकते हैं नई किआ सेल्टोस, 2 जनवरी को होगी लॉन्चिंग; लोग धड़ाधड़ कर रहे बुकिंग
अगर आप 2026 किआ सेल्टोस (Seltos) लेने की सोच रहे हैं, तो आप इस एसयूवी को 12 कलर ऑप्शन और 10 वैरिएंट में चुन सकते हैं। कंपनी ने इस SUV की बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी लॉन्चिंग 2 जनवरी 2026 को होगी।
नई जेन की किआ सेल्टोस (Kia Seltos) भारत में ग्लोबली पेश किए जाने के तुरंत बाद अब बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने 2 जनवरी 2026 को इसकी कीमतें घोषित करने का फैसला किया है। अगर आप नई सेल्टोस (Seltos) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि टाटा सिएरा (Tata Sierra) की इस रायवल SUV में क्या कुछ खास मिलेगा? आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Creta
₹ 10.73 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Bigster
₹ 13 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
12 नए और प्रीमियम कलर ऑप्शन
किआ (Kia) इस बार सेल्टॉस (Seltos) को और भी ज्यादा स्टाइलिश लुक दे रही है। SUV अब कुल 12 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी, जिनमें 4 बिल्कुल नए शेड और 2 ड्यूल-टोन वर्जन शामिल हैं।
नए और पुराने सभी कलर ऑप्शंस
नए और पुराने सभी कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें मॉर्निंग हेज (Morning Haze), मैग्मा रेड (Magma Red), फ्रॉस्ट ब्लू (Frost Blue), आयवरी सिल्वर ग्लॉस (Ivory Silver Gloss), पीवटर ऑलिव (Pewter Olive), ग्लेशियर व्हाइट पियर्ल (Glacier White Pearl), ऑरोरा ब्लैक पियर्ल (Aurora Black Pearl), ग्रैविटी ग्रे (Gravity Grey), इंपीरियल ब्लू (Imperial Blue), मैट ग्रेफाइट (Matte Graphite), ग्लेशियर व्हाइट पियर्ल + ऑरोरा ब्लैक पियर्ल रूफ (ड्यूल टोन) और मैग्मा रेड + ऑरोरा ब्लैक पियर्ल रूफ (ड्यूल टोन) जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
ये कलर SUV को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देने के लिए काफी हैं, खासकर फर्स्ट-टाइम कार बायर्स और स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए ये पसंदीदा ऑप्शन बन सकता है।

वैरिएंट में 10 धांसू विकल्प
नई किआ सेल्टोस (Seltos) को कुल 10 वैरिएंट्स में पेश किया जा रहा है, जिससे हर बजट और जरूरत के हिसाब से एक परफेक्ट विकल्प मिल जाएगा। इसमें HTE, HTE(O), HTK, HTK(O), HTX, HTX(A), GTX, X Line, GTX(A) और X Line(A) जैसे वैरिएंट्स उपलब्ध हैं।हर एक वैरिएंट में फीचर्स का लेवल अलग-अलग है, जो सेल्टोस (Seltos) को फैमिली फ्रेंडली से लेकर परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUV बनाता है।
इंजन और गियरबॉक्स
नई किआ सेल्टोस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई सेल्टोस (Seltos) में इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प पहले जैसे ही रहेंगे। इसमें तीन पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे। इंजन विकल्प की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है। ट्रांसमिशन विकल्प की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, IVT (CVT), 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT का ऑप्शन मिलता है।

किआ (Kia) ने परफॉर्मेंस को एक लेवल ऊपर ले जाने के लिए फाइन-ट्यूनिंग जरूर की है, लेकिन इंजन लाइन-अप वही भरोसेमंद और पावरफुल रखा है।
सिर्फ 25,000 में शुरू हुई बुकिंग
नई सेल्टॉस (Seltos) की बुकिंग 25,000 रुपये में की जा सकती है। SUV की डिमांड काफी ज्यादा है, इसलिए शुरुआती स्लॉट जल्दी फुल होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




