Kia की नई SUV ने दिखाया दम, क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग, शुरुआती कीमत 11 लाख से कम
नई किआ सेल्टॉस की Bharat NCAP रेटिंग सामने आ गई है। भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में सेल्टॉस को चाइल्ड और अडल्ट सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। अडल्ट सेफ्टी में इसे 32 में से 31.70 पॉइंट और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 45 पॉइंट मिले हैं।

किआ (Kia) ने अपनी न्यू-जेनरेशन सेल्टॉस को साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। नई सेल्टॉस का प्लैटफॉर्म पुरानी सेल्टॉस से अलग है। लॉन्च के समय कंपनी ने बताया था कि नई सेल्टॉस की बिल्ड क्वॉलिटी पर काम किया गया है। अब इसकी Bharat NCAP रेटिंग सामने आ गई है। भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में सेल्टॉस को चाइल्ड और अडल्ट सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं डीटेल।






क्रैश पर सेफ था केबिन, एयरबैग भी खुले
क्रैश टेस्ट इसकी ओवरऑल बिल्ड क्वॉलिटी और पैसेंजर्स की सेफ्टी को परखा गया है। सबसे पहले सेल्टॉस का फ्रंटल कोलिजन टेस्ट होता है, जिसमें यह 64 किमी/घंटा की स्पीड से एक ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर से टकराती है। टक्कर लगने पर फ्रंट बम्पर, ग्रिल, फेंडर, बोनट और हेडलाइट्स सभी डैमेज हो गए। सेल्टॉस के ड्राइवर साइड का वील भी डैमेज हो गया था। कोलिजन में खास बात यह रही कि इसमें एसयूवी का केबिन और ए-पिलर सेफ थे और एयरबैग भी समय पर खुल गए। दिलचस्प बात यह है कि केवल फ्रंट एयरबैग ही नहीं खुले। टक्कर लगने पर ड्राइवर साइड के कर्टन एयरबैग भी खुल गए और पैसेंजर्स को सेफ रखने में मदद की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 10.79 - 20.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बैरियर 50 किमी/घंटा की स्पीड से खड़ी सेल्टोस से टकराया
इसके बाद 50 किमी/घंटा की स्पीड से साइड इम्पैक्ट टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में एक बैरियर 50 किमी/घंटा की स्पीड से खड़ी सेल्टोस से टकराया। इसमें एसयूवी ने अपना आकार बरकरार रखा और पैसेंजर्स को सुरक्षित रखा। कर्टन एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे पीछे की सीट्स पर बैठे बच्चों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दोनों बच्चों के डमी को ISOFIX पॉइंट्स का उपयोग करके लगाई गई चाइल्ड सीट में रखा गया था।
बच्चों की सेफ्टी में मिले 49 में से 45 पॉइंट
तीसरा टेस्ट 29 किमी/घंटा की स्पीड पर पोल इम्पैक्ट टेस्ट था। इसमें भी सेल्टॉस ने अपनी मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी को साबित किया। इस स्पीड पर दरवाजे, छत और बी-पिलर डैमेज तो हुए, लेकिन एसयूवी फिर भी अंदर बैठे लोगों को सुरक्षित रखने में कामयाब रही। नई सेल्टॉस ने अडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी को पक्का किया। इसी वजह से इसे अडल्ट सेफ्टी में 32 में से 31.70 पॉइंट और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 45 पॉइंट मिले हैं। इससे सेल्टोस को पूरे 5 स्टार रेटिंग हासिल करने में मदद मिली। बताते चलें कि सेल्टॉस की कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


