
भूल जाओ क्रेटा, विटारा, विक्टोरिस, सिएरा और एलिवेट! बाजार पर कब्जा करने आई ये नई SUV; बुकिंग शुरू
किआ की नई सेल्टोस का भारत के साथ दुनियाभर में डेब्यू हो चुका है। भारतीय बाजार में पहले से अपनी जड़ें जमा चुकी इस SUV की कंपनी ने ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। जो भी ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं वो 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
किआ की नई सेल्टोस का भारत के साथ दुनियाभर में डेब्यू हो चुका है। भारतीय बाजार में पहले से अपनी जड़ें जमा चुकी इस SUV की कंपनी ने ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। जो भी ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं वो 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ किसी भी किआ डीलर्स से बुक किया जा सकता है। कंपनी इसकी कीमतों से पर्दा 2 जनवरी को उठाएगी। वहीं, जनवरी से ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि कंपनी ने 2019 में सेल्टोस के साथ ही भारतीय बाजार में कदम रखा था।
न्यू किआ सेल्टोस का डायमेंशन और डिजाइन
नई सेल्टोस SUV अब 95 mm लंबी, 20 mm चौड़ी और 15 mm ऊंची हो गई है। वहीं, इसका व्हीलबेस 80 mm बढ़ा दिया है। किआ ने बूट में 14-लीटर ज्यादा वॉल्यूम भी बताया है, क्योंकि ये एकदम नए ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसने भारत में एक बिल्कुल नई स्टाइलिंग फिलॉसफी भी पेश की है। साथ ही, पुराने मॉडल की तुलना में इसे और भी बेहतर बनाने का काम करते हैं।
इसके एक्सटीरियर का ओवरहॉल ग्राहकों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा है। पुराने लुक को बेहतर बनाने के बजाय, कंपनी ने SUV के फेस को एक चंकी ग्रिल, एक लंबा बोनट कट और एक ज्यादा सीधी नोज के साथ फिर से बनाया है, जो विदेश में बिकने वाली टेल्यूराइड से उधार ली गई है। वर्टिकल DRL मॉड्यूल अब बाहर की ओर पुश किए गए हैं और स्टैक्ड इनर बीम के साथ C-शेप के क्लस्टर स्टांस को शार्प करते हैं।
पीछे की तरफ एक चौड़ा LED बार, रीप्रोफाइल्ड बंपर लाइन, चारों ओर नई सरफेसिंग और नए टर्न सिग्नल SUV को देखने में ज्यादा चौड़ा दिखाते हैं। नए 18-इंच के एलॉय व्हील, छोटे ओवरहैंग, रूफ रेल, रीडिजाइन किए गए मिरर और डुअल-पेन सनरूफ जैसे एलिमेंट इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। नए प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED फॉग लैंप, हिडन रियर वाइपर और ऑटोमैटिक फ्लश डोर हैंडल अन्य हाइलाइट्स हैं।
न्यू किआ सेल्टोस का इंटीरियर और फीचर्स
किआ ने पहले के सेगमेंटेड डैशबोर्ड को हटा दिया है और एक स्ट्रेच्ड सिंगल-पैनल कर्व्ड सेटअप पर स्विच किया है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर को एक ग्लास स्ट्रक्चर के नीचे मिलाता है। केबिन में अब सॉफ्ट मटीरियल, ज्यादा अपमार्केट टेक्सचर और बेहतर स्टिच लाइन्स हैं। GT लाइन ट्रिम में टू-टोन ट्रीटमेंट, नए AC कंट्रोल, मेटल पैडल, टॉगल के साथ फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और ज्यादा साफ स्टोरेज एरिया मिलते हैं।
नई सेल्टोस में साइरोस जैसा 30-इंच कनेक्टेड स्क्रीन सेटअप है और स्टीयरिंग व्हील EV6 जैसी डिजाइन थीम मिलती है। कलर पैलेट में नए रेड और ग्रे शेड्स के साथ 10 सिंगल-टोन ऑप्शन हैं, जिन्हें ब्लैक और व्हाइट टू-टोन इंटीरियर के साथ पेयर किया गया है। वेलकम सीट फंक्शन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लम्बर सपोर्ट और मेमोरी के साथ 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, पीछे के लिए सनशेड, एक पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, दोनों रो में टाइप-C पोर्ट और एक 8-स्पीकर बोस सिस्टम जैसे फीचर्स अवेलेबल हैं।
कार में पीछे की तरफ तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट, एक रिक्लाइनिंग बेंच और 60:40 स्प्लिट कॉन्फिगरेशन है, जबकि एक 360-डिग्री कैमरा सिस्टम भी है। खास सेफ्टी टेक में 24 स्टैंडर्ड फीचर्स हैं। जिनमें 6 एयरबैग, ESP, TCS और ADAS लेवल 2 फंक्शन शामिल हैं। कनेक्टिविटी को भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, स्मार्ट-की प्रॉक्सिमिटी अनलॉक और किआ कनेक्ट 2.0 शामिल हैं, जिसमें अब रिमोट ऑपरेशन से लेकर लाइव व्हीकल डायग्नोस्टिक्स तक 91 कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं। यह कन्फर्म हो गया है कि यह HTE, HTK, HTX और GTX ट्रिम्स में उपलब्ध होगा।
न्यू किआ सेल्टोस का इंजन और पावरट्रेन
दूसरी तरफ, पावरट्रेन के ऑप्शन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.5 NA पेट्रोल (115 PS/144 Nm), 1.5 टर्बो-पेट्रोल (160 PS/253 Nm) और 1.5 डीजल (116 PS / 250 Nm) इंजन बिना किसी बड़े बदलाव के मिलते रहेंगे। ये मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स – iMT, IVT और AT के साथ आते हैं। विदेशी वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव और 1.6-लीटर हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है।
नई किआ सेल्टोस ऐसे समय में आई है जब मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है। नई सेल्टोस के कई कॉम्पिटिटर हैं। इसमें हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, टाटा कर्व और सिएरा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, वोक्सवैगन टाइगुन, होंडा एलिवेट और सिट्रोन एयरक्रॉस शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




