झटका! ₹20000 तक महंगी हो गई हुंडई की यह ताबड़तोड़ बिकने वाली SUV; जानिए पूरी डिटेल्स
,हुंडई इंडिया ने नई वेन्यू की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) के चुनिंदा वैरिएंट्स के दाम 20,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी सभी वैरिएंट्स पर लागू नहीं है।

अगर आप इस महीने हुंडई की पॉपुलर एसयूवी वेन्यू खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए झटका है। दरअसल ,हुंडई इंडिया ने नई वेन्यू की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) के चुनिंदा वैरिएंट्स के दाम 20,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी सभी वैरिएंट्स पर लागू नहीं है। अगर आप इसके बेस मॉडल या बिल्कुल टॉप-एंड मॉडल की ओर देख रहे हैं, तो शायद आपको पुरानी कीमत पर ही गाड़ी मिल जाए। आइए जानते हैं कि किस वैरिएंट के लिए अब आपको कितनी ज्यादा कीमत चुकानी होगी।






पेट्रोल वैरिएंट्स पर सबसे ज्यादा असर
कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले मॉडल्स पर पड़ा है। वेन्यू के HX5 पेट्रोल मैनुअल (MT) वैरिएंट की कीमत में सीधे 20,000 रुपये का इजाफा किया गया है। यह इस पूरी लिस्ट की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। अब इस खास वैरिएंट को खरीदने के लिए आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। वहीं, टर्बो पेट्रोल के शौकीनों के लिए भी खबर बहुत अच्छी नहीं है। बत दें कि 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल के HX5 DCT और HX6 DCT वैरिएंट्स अब 9,000 रुपये महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, टॉप-स्पेक HX8 DCT वैरिएंट की कीमत में भी 5,200 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Venue
₹ 8 लाख - 1.37 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 8.67 - 15.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Sonet
₹ 7.3 - 14.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Basalt X
₹ 7.95 - 13.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero Neo Plus
₹ 11.41 - 12.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डीजल लवर्स को भी लगेगा झटका
सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, डीजल से चलने वाली वेन्यू के शौकीनों को भी अब अपनी प्लानिंग बदलनी पड़ सकती है। कंपनी ने डीजल लाइनअप में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी की है। वेन्यू के HX2, HX5, HX5 AT और HX7 जैसे डीजल वैरिएंट्स अब 8,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी ने डीजल के टॉप-एंड ऑटोमैटिक वैरिएंट्स (HX8 और HX10) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
कुछ वैरिएंट्स की कीमत अभी भी बरकरार
इस पूरी उठापटक के बीच कुछ अच्छी खबरें भी हैं। हुंडई ने वेन्यू के बेस वैरिएंट HX2 पेट्रोल और कुछ अन्य स्पेसिफिक ट्रिम्स जैसे HX6T की कीमतों को पहले जैसा ही रखा है। साथ ही, वेन्यू के स्पोर्टी वर्जन यानी 'N-Line' मॉडल की कीमतों में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इसके अलावा, वेन्यू के एंट्री-लेवल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 8 लाख रुपये के आसपास ही बनी हुई है।
क्या अब भी पैसा वसूल है हुंडई वेन्यू?
भले ही कीमतें बढ़ गई हों, लेकिन फीचर्स और सेफ्टी के मामले में हुंडई वेन्यू आज भी अपने सेगमेंट की सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक है। टॉप मॉडल में आपको डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी इसमें 6-एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। मार्केट में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV 3XO जैसी कारों से है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


