विक्टोरिस का 'मार्केट खाने' आ रही हुंडई की ये नई SUV, टेस्टिंग के दौरान डिजाइन और फीचर्स से उठा पर्दा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय सड़कों पर एक बार फिर इस SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जबकि पिछली बार देखे जाने से पहले ही नए मॉडल के बारे में कई डिटेल सामने आ चुके हैं। लेटेस्ट टेस्टिंग फोटोज में इसके डोर पर एक अहम मैसेज BRING IT ON लिखा हुआ है।

New Hyundai Mid Size SUV Spied With ON Teaser
हुंडई ला रही नई मिड साइज SUV
Hyundai i20
केवल
7,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय बाजार की तीन कंपनियां मारुति, टाटा और हुंडई के कई मॉडल आपस में एक-दूसरे को चुनौती देते हैं। हालांकि, सभी के पास सेगमेंट में कुछ खास मॉडल ऐसे हैं जिनके ऑप्शन दूसरी कंपनियों के पास नहीं है। जैसे, मारुति के पास विक्टोरिस SUV है, जिसका तोड़ फिलहाल हुंडई या टाटा के पास नहीं है। मोटे तौर पर विक्टोरिस को क्रेटा और नेक्सन जैसे मॉडल से चुनौती मिलती है, लेकिन इसका डायरेक्ट कॉम्पटीटर नहीं है। ऐसे में अब हुंडई जल्द ही मिड-साइज SUV सेगमेंट में नया मॉडल लाने वाली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
EMI केवल8,800/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल19,600/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.79 - 15.04 लाख
EMI केवल10,200/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल16,400/ माह
अपनी EMI जानें

दरअसल, भारतीय सड़कों पर एक बार फिर इस SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जबकि पिछली बार देखे जाने से पहले ही नए मॉडल के बारे में कई डिटेल सामने आ चुके हैं। लेटेस्ट टेस्टिंग फोटोज में इसके डोर पर एक अहम मैसेज "BRING IT ON" लिखा हुआ है। आम तौर पर प्रारंभिक प्रोटोटाइप पर उपयोग किए जाने वाले कन्वेंशनल ब्लैक कैमफ्लाज के विपरीत, लेटेस्ट टेस्टिंग व्हीकल लगभग पूरी तरह से व्हाइट कैमफ्लाज में लिपटा हुआ है जो इनोवेशन, ट्रांसफॉर्मेशन, कॉम्पेनियन, एंबिशन, इंस्प्रेशन, रिफ्लेक्शन और एक्सप्रेशन जैसे वर्ड्स से भरा है।

हालांकि, सबसे मुख्य मैस्ज "BRING IT ON" है, जो व्हीकल के दोनों तरफ बड़े लेटर में दिखा दे रहा है। इससे पता चलता है कि हुंडई धीरे-धीरे अपकमिंग SUV के डेवलपमेंट के प्रमोशनल फेज की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके प्रोडक्शन नाम का खुलासा नहीं किया है। इसमें कैमफ्लाज में शुरुआत में दिखाई देने वाली बातों से कहीं अधिक कुछ हो सकता है। करीब से देखने पर पता चलता है कि टेस्टिंग में "ON" लेटर को बार-बार रेड कलर से हाइलाइट किया गया है।

रैप पर दिखाई देने वाले लेटर और सेंटेंस में इनोवेशन, फरपेक्शन, ट्रांसफॉर्मेशन, कन्वर्सेशन, रिफलेक्शन, एक्सप्रेशन, इंस्प्रेशन, सिलेक्शन और इवोल्यूशन शामिल हैं। फिर उन सभी में सबसे बड़ा संदेश "BRING IT ON" है। यह इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि इस अपकमिंग SUV से जुड़े इंटरनेशनल मॉडल को बेयोन कहा जाता है, दूसरा नाम जो "ON" में फिनिश होता है। इससे यह संभावना बढ़ जाती है कि हुंडई भारत के लिए बेयोन नाम को छेड़ने के लिए कैमफ्लाज का उपयोग कर सकती है।

एक्सपेक्टेड डिजाइन, इंटीरियर और इंजन

कार में सामने की तरफ, नई हुंडई SUV में बोनट लाइन के करीब एक वाइड लाइटिंग सिग्नेचर दिखाई देती है। मेन लाइट एलिमेंट को नीचे की तरफ रखा गया है, जिससे फेसिया को हुंडई के नए SUV डिजाइनों के समान एक लेयर्ड अपीरियंस मिलती है। साइड प्रोफाइल में मोटी क्लैडिंग और एलॉय व्हील के साथ चौकोर व्हील आर्च का पता चलता है। इसकी छत पीछे की ओर काफी सीधी रहती है, जिससे हेडरूम और लगेज के लिए जगह मिलती है।

पिछले स्पाई शॉट्स से पहले ही अपकमिंग SUV के अंदर की झलक मिल चुकी है। उम्मीद है कि डैशबोर्ड में हॉरिजोंटली लेआउट वाली जो इंटीग्रेटेड डिजिटल स्क्रीन (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम) का कॉम्बिनेशन मिलेगा। लेटेस्ट जनरेशन के वेन्यू के समान एक नया स्टीयरिंग व्हील डिजाइन भी देखा गया है, जिसमें पारंपरिक ब्रांडिंग के स्थान पर हुंडई के फोर-डॉट सिग्नेचर शामिल हैं।

अन्य एक्सपेक्टेड इक्युपमेंट की बात करें तो वैरिएंट के आधार पर 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कई ADAS फंक्शन शामिल हैं। हुंडई नई SUV को एक टेक्नोलॉजी-ऑरिएंटेड के तौर में पेश करने की संभावना है, जो इसे इसके नीचे वेन्यू और ऊपर क्रेटा दोनों से पर्याप्त अंतर देखने को मिलेगा।

अपकमिंग हुंडई SUV को मुख्य रूप से पेट्रोल पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। हुंडई का 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो क्रेटा में भी उपयोग किया जाता है। क्रेटा में यह इंजन 115 PS का पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये मैनुअली और IVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसे CNG के साथ भी लाया जा सकता है। दरअसल, मारुति विक्टोरिस की कामयाबी में अंडरबॉडी CNG सिलेंडर का भी अहम रोल रहा है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़विक्टोरिस का 'मार्केट खाने' आ रही हुंडई की नई SUV, टेस्टिंग के दौरान खुल गया राज