एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई हुंडई i20, तस्वीरें इंटरनेट पर लीक; जानिए कितनी बदलेगी कार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हुंडई i20 एक बार फिर अपने नए अवतार में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी कुछ लीक तस्वीरें पिछले महीने भी सामने आई थीं। हालांकि, अब इस कार की कुछ बेहद साफ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं।

एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान दिखी नई हुंडई i20, तस्वीरें इंटरनेट पर लीक; जानिए कितनी बदलेगी कार
EMI केवल11,951/ माह

हुंडई i20 एक बार फिर अपने नए अवतार में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कार भारत ही नहीं, दुनिया भर के बाजारों में खूब पसंद किया जाता है। हुंडई इस समय नेक्स्ट-जनरेशन i20 पर तेजी से काम कर रही है। इसकी कुछ लीक तस्वीरें पिछले महीने भी सामने आई थीं। हालांकि, अब इस कार की कुछ बेहद साफ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। इसे देखकर इसके लुक और डिजाइन का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। इन तस्वीरों में कार विदेशों की सड़कों पर 'ब्रेक टेस्ट' करती हुई नजर आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि हुंडई इस नई जनरेशन i20 को इस साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero
₹ 7.99 - 9.9 लाख
EMI केवल10,447/ माह
पात्रता जांचें

कुछ ऐसी दिखेगी नई वेन्यू

लीक हुई तस्वीरों पर नजर डालें तो नई हुंडई i20 का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग और काफी हद तक बॉक्सी नजर आ रहा है। यह कार साइज में भी पहले से थोड़ी बड़ी और मस्कुलर लगती है। इसके फ्रंट लुक को पूरी तरह नया रूप दिया गया है, जिसमें रेक्टेंगुलर (आयतकार) शेप वाली स्लीक ऑल-एलईडी हेडलाइट्स, एक चौड़ी फ्रंट ग्रिल और स्पोर्टी बंपर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, कार की साइड प्रोफाइल में बड़े ओआरवीएम दिए गए हैं जिन पर एलईडी टर्न इंडिकेटर्स लगे हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai i20 N Line

Hyundai i20 N Line

₹ 9.14 - 11.6 लाख

EMI केवल11,951/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 8 - 15.64 लाख

EMI केवल10,460/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 5.99 - 10.57 लाख

EMI केवल7,832/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.65 - 15.48 लाख

EMI केवल13,925/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

EMI केवल19,600/ माह
पात्रता जांचें
Hyundai Stargazer

Hyundai Stargazer

₹ 10 लाख से शुरू

EMI केवल13,075/ माह
पात्रता जांचें

सेफ्टी से कोई समझौता नहीं

नई i20 में फ्रंट पार्किंग सेंसर्स के साथ लेवल-2 एडैस्ड (Level 2 ADAS) के एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कार के पिछले हिस्से (Rear) की बात करें तो यहां आपको पूरी तरह से नई एलईडी टेल लाइट्स मिलेंगी, जो आपस में एक कनेक्टेड एलईडी लाइट बार के जरिए जुड़ी हो सकती हैं। टेस्ट म्यूट में भले ही स्टील व्हील्स दिख रहे हों, लेकिन इसके टॉप वैरिएंट्स में कंपनी बिल्कुल नए और बेहद आकर्षक अलॉय व्हील्स देने वाली है।

धांसू होगी कार की केबिन

कार के अंदर का केबिन भी पूरी तरह बदल दिया जाएगा। हुंडई इस बार एक सिंपल, मिनिमलिस्टिक और बेहद प्रीमियम दिखने वाला डैशबोर्ड लेआउट तैयार कर रही है। फीचर्स की बौछार करते हुए इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हुंडई का नया 'Pleos Connect' सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें (हवादार सीटें), इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और पीछे की सीटों के लिए एसी वेंट्स जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

जानिए कब लॉन्च होगी कार

पावरट्रेन की बात करें तो नई i20 में मौजूदा 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर का स्पोर्टी टर्बो पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि हुंडई एक नए 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है, जो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कयास गाए जा रहे हैं कि भविष्य में हमें i20 का एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन भी देखने को मिल सकता है जो बंपर माइलेज देगा। भारत में इस कार की लॉन्चिंग आने वाले सालों में होने की उम्मीद है।

(फोटो क्रेडिट- autoevolution)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।