हुंडई का धमाका! जल्द ला रही है वेन्यू से भी धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV, सनरूफ और ADAS भी होंगी मौजूद

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। कंपनी अपनी पॉपुलर SUV 'वेन्यू' के साथ-साथ अब एक और धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की तैयारी में है।

हुंडई का धमाका! जल्द ला रही है वेन्यू से भी धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV, सनरूफ और ADAS भी होंगी मौजूद

भारतीय मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का क्रेज पिछले एक दशक से सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में GST में हुई कटौती के बाद अब कंपनियों के बीच इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की होड़ मच गई है। इसी कड़ी में कोरियाई दिग्गज हुंडई (Hyundai) भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। कंपनी अपनी पॉपुलर SUV 'वेन्यू' के साथ-साथ अब एक और धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। gaadiwaadi के अनुसार, यह नई गाड़ी हुंडई की ग्लोबल मॉडल 'बेयॉन' (Bayon) का सेकंड-जनरेशन मॉडल होगी। इसे भारत में पहली बार पेश किया जाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ferrari Purosangue SUV

Ferrari Purosangue SUV

₹ 10.5 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Aston Martin Vanquish

Aston Martin Vanquish

₹ 8.85 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ferrari 849 Testarossa

Ferrari 849 Testarossa

₹ 10.37 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Revuelto

Lamborghini Revuelto

₹ 8.89 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या होगी खासियत

हुंडई बेयॉन का यह नया अवतार मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और हाई-टेक फीचर्स के दीवाने हैं। इसे कंपनी के अंदरूनी गलियारों में 'Hyundai BC4i CUV' कोडनेम दिया गया है। खास बात यह है कि यह नई SUV हुंडई की मशहूर प्रीमियम हैचबैक i20 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। जानकारों की मानें तो कंपनी इसे इसी साल दिवाली के आसपास शोरूम्स में उतार सकती है। यह गाड़ी न केवल दिखने में ज्यादा स्पोर्टी होगी बल्कि नई जनरेशन की वेन्यू के मुकाबले ज्यादा एडवांस और डायनेमिक भी होगी।

परफॉर्मेंस भी होगा दमदार

फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में हुंडई बेयॉन किसी से पीछे नहीं रहने वाली है। कंपनी इसे तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर प्लांट में तैयार करेगी। इसमें नई वेन्यू वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो करीब 118bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा, एक बिल्कुल नया 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। हालांकि, डीजल इंजन को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सबसे खास बात यह है कि हुंडई इसमें 17-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दे सकती है

धांसू होंगे एसयूवी के फीचर्स

अगर बात करें केबिन और टेक्नोलॉजी की, तो बेयॉन में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलने वाली है। इसमें आपको ऑल-एलईडी लाइटिंग, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। डैशबोर्ड पर 12.3-इंच की दो बड़ी डिस्प्ले दी जाएंगी, जो कार के अंदर का लुक पूरी तरह बदल देंगी। इसके अलावा, इसमें डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड सीटें, और लेवल 2 ADAS जैसे हाई-एंड फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।