न्यू जनरेशन कावासाकी Z1100 हो रही तैयार, कोडनेम और इंजन की डिटेल आ गई सामने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कावासाकी अपनी लीटर-क्लास Z सुपरनेकेड को नए Z1100 के रूप में नए सिरे से लाने का प्लान बना रही है। कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेज बोर्ड (CARB) से लीक हुए डॉक्युमेंट में बड़ी Z की कथित नई जनरेन का जिक्र किया गया है।

New generation Kawasaki Z1100 being readied
0

कावासाकी अपनी लीटर-क्लास Z सुपरनेकेड को नए Z1100 के रूप में नए सिरे से लाने का प्लान बना रही है। कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेज बोर्ड (CARB) से लीक हुए डॉक्युमेंट में बड़ी Z की कथित नई जनरेन का जिक्र किया गया है। इसका कोडनेम ZR1100HT है। कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेज बोर्ड मोटरसाइकिलों के उत्सर्जन को कंट्रोल करता है। उनके डेटाबेस में चार बाइक लिस्टेड थीं। उनमें से आखिरी ने विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया।

डेटाबेस में जो बाइक लिस्टेड थीं उनके कोडनेम ZR1100HT था, जो 2003 Z1000 के लिए इस्तेमाल किए गए पहले के इंटरनल नेम ZR1000-A1 के समान है। बाद के मॉडल का कोडनेम ZR1000-A2 था। ZR1100HT के उल्लेख के अलावा, डॉक्युमेंट सिर्फ टेस्टिंग की गई बाइक के इनअर्टिल मास (जड़त्वीय द्रव्यमान) का खुलासा करता है, जो 370 किलोग्राम है। इसकी इंजन कैपेसिटी 1,099cc है।

वर्तमान में यह अपडेटेड 1,099cc मिल 136hp का पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है और निंजा 1100 और वर्सेस 1100 को पावर देता है। उम्मीद है कि नई Z1100 में होंडा CB1000 हॉर्नेट और सुजुकी GSX-S1000 जैसी गाड़ियों से मुकाबला करने के लिए वही इंजन होगा। लॉन्च होने पर Z1100 को कावासाकी के स्ट्रीट फाइटर पोर्टफोलियो में सुपरचार्ज्ड Z H2 और Z900 के बीच में रखा जाएगा।

सोर्स: Visordown.com

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।