Hindi Newsऑटो न्यूज़New Gen Renault Duster To Arrive In India In Just Over 2 Months
देश के SUV सेगमेंट में अपनी धाक जमाने आ रहा ये नया मॉडल, 26 जनवरी को होगा लॉन्च; जानिए नाम

देश के SUV सेगमेंट में अपनी धाक जमाने आ रहा ये नया मॉडल, 26 जनवरी को होगा लॉन्च; जानिए नाम

संक्षेप: रेनो इंडिया देश के SUV सेगमेंट में अपनी पोजीशन बेहतर करने के लिए कमर कस चुकी है। या यूं कहा जाए कि उसकी ऑल न्यू डस्टर की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दरअसल, कंपनी ये कार 26 जनवरी को लॉन्च करने वाली है।

Sat, 15 Nov 2025 04:32 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

रेनो इंडिया देश के SUV सेगमेंट में अपनी पोजीशन बेहतर करने के लिए कमर कस चुकी है। या यूं कहा जाए कि उसकी ऑल न्यू डस्टर की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दरअसल, कंपनी ये कार 26 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च के बाद ये देश भर के शोरूम पर पहुंचने लगेगी। इसे कंपनी अपने इंटरनेशनल मॉडल डेसिया के प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है। कंपनी के नए इंटरनेशनल गेम प्लान 2027 में एक नई 7-सीटर SUV और विकासशील बाजारों के लिए एक बजट-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक सिटी कार शामिल है। इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, मारुति विक्टोरिस स होगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2026 न्यू रेनो डस्टर एक्सटीरियर
नई रेनो डस्टर के एक्सटीरियर में कई चेंजेस दिखाई दे रहे हैं। खास तौर से इसका फ्रंट पूरी तरह अलग दिख रहा है। इसमें रेनो बैजिंग के साथ ग्रिल लगाई गई है। ये पारंपरिक रोम्बस प्रतीक की जगह लेता है। इन कॉस्मेटिक चेंजेस के बावजूद डस्टर के डायमेंशन दमदार नजर आ रहा है। इसकी लंबाई 4343mm और व्हीलबेस 2657mm है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.55 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos 2026

Kia Seltos 2026

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 11.48 - 17.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:7-सीटर कैरेंस और सेल्टोस को छोड़ इस SUV के पीछे पड़े ग्राहक; बनाया नंबर-1

2026 न्यू रेनो डस्टर इंटीरियर
बात करें इसके इंटीरियर की तो 2025 रेनो डस्टर अपने रोमानियाई समकक्ष, डेसिया डस्टर को बारीकी से हाईलाइट करता है। केवल स्टीयरिंग व्हील दोनों को अलग करते हैं। हाई ट्रिम में एक एडवांस्ड 7-इंच वर्चुअल डैशबोर्ड और एक 10.1-इंच टचस्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम दिया है, जो फ्रंट पैनल से ऊपर उठता है। टैबलेट और सेंटर कंसोल का ड्राइवर-सेंट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। साथ ही, इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक 360-डिग्री कैमरा सिस्टम शामिल हैं। इसमें ADAS भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:इस कंपनी की इन 2 कारों से रूठ गए ग्राहक! एक को 1 तो दूसरी को 00 ग्राहक मिले

2026 न्यू रेनो डस्टर इंजन
तुर्की बाजार में 2025 रेनो डस्टर कई जरूरत को पूरा करने के लिए कई प्रकार के इंजन ऑप्शन से लैस होगी। इसमें एक तीन-सिलेंडर 1.0 TCe इंजन है, जो 100 hp प्रदान करता है और गैसोलीन पर चलता है। इसके अलावा, 1.2 TCe गैसोलीन टर्बो 3 सिलेंडर इंजन के साथ एक माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन होगा, जो 130 हॉर्स पावर जनरेट करता है। ये एक 48-वोल्ट स्टार्टर-जनरेटर उपलब्ध होगा, जो विशेष रूप से ऑल-व्हील ड्राइव की पेशकश करेगा। टॉप रेंज में ई-टेक हाइब्रिड वैरिएंट होगा, जिसमें चार-सिलेंडर 1.6 इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है, ये 140 hp का आउटपुट देगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।