Hindi Newsऑटो न्यूज़New gen Renault Duster Spied Ahead of Launch
जमकर चल रही इस SUV की टेस्टिंग; क्रेटा, विटारा, विक्टोरिस, सिएरा पर पड़ेगी भारी... 26 को होगी लॉन्च

जमकर चल रही इस SUV की टेस्टिंग; क्रेटा, विटारा, विक्टोरिस, सिएरा पर पड़ेगी भारी... 26 को होगी लॉन्च

संक्षेप:

रेनो इंडिया अपनी अपकमिंग मिड-साइज डस्टर SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी इसे 26 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है। ऐसे में लॉन्चिंग से पहले वो इसकी टेस्टिंग में काफी मेहनत कर रही है। नई जनरेशन डस्टर का टेस्ट मॉडल कई बार अलग-अलग जगहों पर देखा गया है।

Jan 05, 2026 03:56 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

रेनो इंडिया अपनी अपकमिंग मिड-साइज डस्टर SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी इसे 26 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है। ऐसे में लॉन्चिंग से पहले वो इसकी टेस्टिंग में काफी मेहनत कर रही है। नई जनरेशन डस्टर का टेस्ट मॉडल कई बार अलग-अलग जगहों पर देखा गया है। कभी-कभी इसे अपनी अपकमिंग वाली निसान सिबलिंग टेक्टन के साथ भी देखा गया है। इस बार, डस्टर का टेस्ट वर्जन अपने प्रोडक्शन-रेडी रूप में देखा गया, जिससे कई खास डिटेल्स सामने आए हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

हालांकि, यह अभी भी कैमॉफ्लाज्ड है, लेकिन नई डस्टर का लुक काफी साफ दिख रहा है। इसमें एक फ्लैट फेस, सीधा बोनट, ग्रिल के दोनों तरफ चमकदार LED DRLs, पॉड जैसे हेडलैंप और एक बड़ा बंपर है। इसके साइड में बड़े ORVMs हैं। ऊंची रूफ रेल्स भी काम की लगती हैं। इसके अलावा, SUV में आगे के डोर के लिए पारंपरिक डोर हैंडल होंगे और पीछे के पैसेंजर्स के लिए पिलर पर लगे ग्रैब हैंडल होंगे।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq Facelift

Skoda Kushaq Facelift

₹ 11 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पीछे की तरफ, माना जा रहा है कि डस्टर में कनेक्टेड टेल लैंप होंगे, जो आने वाली SUV को एक मॉडर्न टच देंगे। इसके अलावा, एक हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप, एक्सटेंडेड रूफ स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना और एक रियर वाइपर भी इस पैकेज का हिस्सा हैं। नई जनरेशन डस्टर मिड-साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, वोक्सवैगन टाइगुन और टाटा सिएरा को टक्कर देगी।

ये भी पढ़ें:बलेनो, ग्लैंजा और i20 की बोलती बंद! इस लग्जरी हैचबैक पर आई ₹1.85 लाख की छूट

न्यू डस्टर का एक्सपेक्टेड एक्सटीरियर, इंटीरियर और इंजन

नई रेनो डस्टर के एक्सटीरियर में कई चेंजेस दिखाई दे रहे हैं। खास तौर से इसका फ्रंट पूरी तरह अलग दिख रहा है। इसमें रेनो बैजिंग के साथ ग्रिल लगाई गई है। ये पारंपरिक रोम्बस प्रतीक की जगह लेता है। इन कॉस्मेटिक चेंजेस के बावजूद डस्टर के डायमेंशन दमदार नजर आ रहा है। इसकी लंबाई 4343mm और व्हीलबेस 2657mm है। इंटीरियर में एक एडवांस्ड 7-इंच वर्चुअल डैशबोर्ड और एक 10.1-इंच टचस्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम दिया है, जो फ्रंट पैनल से ऊपर उठता है। टैबलेट और सेंटर कंसोल का ड्राइवर-सेंट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, ADAS भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:डिजायर, ऑरा को टक्कर देने वाली ये सेडान हो गई सस्ती, कंपनी दे रही ₹60000 की छूट

तुर्की बाजार में 2025 रेनो डस्टर कई जरूरत को पूरा करने के लिए कई प्रकार के इंजन ऑप्शन से लैस होगी। इसमें एक थ्री-सिलेंडर 1.0 TCe इंजन है, जो 100 hp प्रदान करता है और गैसोलीन पर चलता है। इसके अलावा, 1.2 TCe गैसोलीन टर्बो 3 सिलेंडर इंजन के साथ एक माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन होगा, जो 130 हॉर्स पावर जनरेट करता है। ये एक 48-वोल्ट स्टार्टर-जनरेटर उपलब्ध होगा, जो विशेष रूप से ऑल-व्हील ड्राइव की पेशकश करेगा। टॉप रेंज में ई-टेक हाइब्रिड वैरिएंट होगा, जिसमें फोर-सिलेंडर 1.6 इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है, ये 140 hp का आउटपुट देगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।