Hindi Newsऑटो न्यूज़New gen Bajaj Chetak spotted testing
एक बार फिर नया चेतक EV कैमरे में कैद, इस बार डिजाइन का हो गया खुलासा; 150Km रेंज की उम्मीद

एक बार फिर नया चेतक EV कैमरे में कैद, इस बार डिजाइन का हो गया खुलासा; 150Km रेंज की उम्मीद

संक्षेप:

बजाज ऑटो इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट के लिए नया चेतक EV लाने वाला है। कंपनी लगातार इसकी टेस्टिंग कर रही है। इसके कुछ फोटोज सामने आए हैं जिसमें स्कूटर का डिजाइन मौजूदा जनरेशन के चेतक से अलग है।

Jan 13, 2026 04:25 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

बजाज ऑटो इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट के लिए नया चेतक EV लाने वाला है। कंपनी लगातार इसकी टेस्टिंग कर रही है। इसके कुछ फोटोज सामने आए हैं जिसमें स्कूटर का डिजाइन मौजूदा जनरेशन के चेतक से अलग है। सामने की तरफ, इसमें LED हेडलाइट देख सकते हैं जिसमें चेतक की लेटरिंग इंटीग्रेटेड है। इंडिकेटर्स, जो मौजूदा मॉडल में फ्रंट एप्रन पर दिखते हैं, उन्हें हैंडलबार सेक्शन में शिफ्ट कर दिया गया है। साइड पैनल पूरी तरह से कैमॉफ्लाज्ड हैं। इसमें नए ग्राफिक्स, कलर्स और अन्य छोटे स्टाइलिंग बदलाव देखने की उम्मीद है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

स्कूटर का पिछला हिस्सा भी नया है, लेकिन जाना-पहचाना सिल्हूट बरकरार रखा गया है। इसमें एक सिंगल टेल-लाइट यूनिट है, जिसमें ब्रेक लाइट्स और LED टर्न इंडिकेटर्स लगे दिखते हैं। इसके अलावा, नंबर प्लेट होल्डर नया दिखता है। इसमें एक रियर टायर हगर भी दिखता है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक हैं। अन्य बदलावों में एक आयताकार LCD शामिल है। स्विचगियर भी नया दिख रहा है। इस बात की भी उम्मीद की जा सकती है कि यह एक लोअर- या मिड-स्पेक वैरिएंट होगा। यह देखते हुए कि इसमें TFT स्क्रीन और कीलेस इग्निशन नहीं है।

ये भी पढ़ें:नई पंच का लोहा निकला फौलाद सा मजबूत, ट्रक से हुई धमाकेदार टक्कर में रही सेफ

मुख्य बदलावों में हब-माउंटेड मोटर भी शामिल है। मौजूदा चेतक में इसकी तुलना में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर है। एक हब मोटर को डायरेक्ट-ड्राइव पावर के लिए सीधे व्हील हब में इंटीग्रेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। हम उसी बैटरी पैक सेटअप की उम्मीद कर सकते हैं, जो या तो 3kWh या 3.5kWh का होगा। अगर बजाज उन्हीं बैटरी ऑप्शन को आगे बढ़ाता है, तो इनकी रेंज क्रमशः 127km और 153km हो सकती है।

ये भी पढ़ें:10-इंच का इन्फोटनेमेंट, 5-स्टार सेफ्टी, हरमन ऑडियो सिस्टम; न्यू पंच हुई लॉन्च

अभी इसके लॉन्च की टाइम लाइन का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि नेक्स्ड जनरेशन का चेतक इस साल किसी समय बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्पाई तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि इसके कम्पलीट पैकेज में कई बदलाव किए गए हैं। हालांकि, कवर होने के चलते कंपनी इसके डिजाइन और फीचर्स को फिलहाल छिपाने में कामयाब रही है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।