इस कंपनी के AI बेस्ड हाइब्रिड इंजन ने 1 लीटर में दिया 45Km का माइलेज, गिनीज रिकॉर्ड भी बना डाला

Apr 14, 2026 02:30 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

इस कंपनी ने अपना नेक्स्ट जनरेशन i-HEV 'इंटेलिजेंट एनर्जी' हाइब्रिड सिस्टम लॉन्च किया है। ये 48.41% की रेटेड थर्मल एफिशिएंसी के साथ अभी उपलब्ध सबसे ज्यादा एफशिएंट ऑप्शन में से एक है। ये सिस्टम 45.05 km/l के माइलेज का दावा करता है।

इस कंपनी के AI बेस्ड हाइब्रिड इंजन ने 1 लीटर में दिया 45Km का माइलेज, गिनीज रिकॉर्ड भी बना डाला

दुनियाभर के बाजारों में हाइब्रिड कारों की बिक्री में उछाल देखने को मिल रहा है। इन कारों की खास बात ये होती है कि ये फ्यूल और बैटरी दोनों से चलती हैं जिसके चलते इनका माइलेज काफी बेहतर हो जाता है। कई कंपनियां अब तेजी से स्टॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। इसमें एक नाम चीनी ऑटोमेकर गीली (Geely) का भी है। दरअसल, इस कंपनी ने अपना नेक्स्ट जनरेशन i-HEV 'इंटेलिजेंट एनर्जी' हाइब्रिड सिस्टम लॉन्च किया है। ये 48.41% की रेटेड थर्मल एफिशिएंसी के साथ अभी उपलब्ध सबसे ज्यादा एफशिएंट ऑप्शन में से एक है। ये सिस्टम 45.05 km/l के माइलेज का दावा करता है। यह चीन में बदलते इंडस्ट्री ट्रेंड्स के अनुरूप है। जहां हाई एफिशिएंट हाइब्रिड सिस्टम्स की डिमांड बढ़ रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
AI बेस्ड हाइब्रिड इंजन का कमाल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz EQB

Mercedes-Benz EQB

₹ 72.2 - 78.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 67.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

AI सिलेक्ट करेगा ड्राइविंग मोड
अपने मौजूदा हाइब्रिड सिस्टम्स की तुलना में गीली का न्यू जेन का i-HEV सिस्टम कुल एनर्जी एफिशिएंसी को 10% से ज्यादा बढ़ा देता है। हाइब्रिड पावरट्रेन के अलावा, यह सिस्टम एक AI-बेस्ड एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम पर भी डिपेंड करता है। AI में ड्राइविंग स्थितियों का अनुमान लगाने की क्षमता है और इस डेटा का उपयोग प्योर इलेक्ट्रिक, सीरीज हाइब्रिड और पैरेलल ड्राइव मोड्स सिलेक्ट करने के लिए किया जाता है। इससे इंजन को उसकी सबसे ज्यादा एफिशिएंसी वाली सेटिंग में चलाने में मदद मिलती है।

गिनीज रिकॉर्ड वाला माइलेज
गीली के न्यू जेन के i-HEV हाइब्रिड सिस्टम की दावा की गई थर्मल एफिशिएंसी 48.4% है। इलेक्ट्रिक ड्राइव 230 kW (313 PS) पावर जनरेट करता है, जिससे यह सिर्फ 1.84 सेकंड में 0–30 km/h की स्पीड पकड़ लेता है। इस हाइब्रिड सिस्टम को शहर के ट्रैफिक में कम रफ्तार पर बेहतर मैन्यूवरेबिलिटी और एफिशिएंट एनर्जी रिकूपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। गीली के इस बहुत ज्यादा एफिशिएंट हाइब्रिड सेटअप ने 2.22 L/100 km (45.05 km/l) का गिनीज-सर्टिफाइट माइलेज हासिल किया है।

Preface और Monjaro में मिलेगा इंजन
गीली ने नई जनरेशन के i-HEV हाइब्रिड सेटअप का उपयोग करने वाली गीली Preface (Xingrui) और गीली Monjaro (Xingyue L) की फ़्यूल एफ़िशिएंसी का भी खुलासा किया है। इन मॉडल्स को इस साल के आखिर में लॉन्च करने की योजना है। WLTC स्टैंडर्ड के अनुसार, Preface i-HEV 3.98 L/100 km (~25.1 km/l) का माइलेज देती है। इसकी तुलना में, Monjaro i-HEV SUV 4.75 L/100 km (~21.05 km/l) का माइलेज देती है।

फ्यूल एफिशिएंसी के ये आंकड़े मौजूदा मॉडल्स की तुलना में बेहतर हैं। मौजूदा Preface का माइलेज 4.22 L/100 km (~23.7 km/L) है, जबकि Monjaro 5.5 – 6.8 L/100 km (~14.7 – 18 km/L) का माइलेज देती है। डिजाइन के मामले में, Preface और Monjaro के नए i-HEV वर्जन में नए एलॉय और कलर ऑप्शन मिलते हैं। इनमें डुअल स्क्रीन, हुआवेई HiCar, Flyme Auto इंफोटेनमेंट, मसाज फंक्शन वाली वेंटिलेटेड सीटें और HUD डिस्प्ले जैसे एडवांस्ड टेक फीचर्स हैं। गीली का न्यू-जनरेशन i-HEV सिस्टम कई हाइब्रिड-रेडी इंजनों के साथ काम कर सकता है। इनमें 1.5-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।