
FASTag एनुअल पास: हर टोल पर सिर्फ ₹15 लगेंगे, इस PASS को बनवाने से पहले जानिए सभी सवाल के जवाब
केंद्र सरकार ने आज से देश के अंदर एनुअल FASTag पास योजना शुरू कर दी है। इस सालाना पास की कीमत 3000 रुपए तय की गई है। ये पास 200 टोल क्रॉस करने तक वैलिड रहेगा। यदि ये टोल सालभर से पहले क्रॉस हो जाते हैं तब आपको इसे फिर से रिचार्ज करना होगा।
केंद्र सरकार आज (15 अगस्त, 2025) से देश के अंदर एनुअल FASTag पास योजना शुरू कर दी है। इस सालाना पास की कीमत 3000 रुपए तय की गई है। ये पास 200 टोल क्रॉस करने तक वैलिड रहेगा। यदि ये टोल सालभर से पहले क्रॉस हो जाते हैं तब आपको इसे फिर से रिचार्ज करना होगा। खास बात ये है कि प्रति टोल खर्च सिर्फ 15 रुपए ही खर्च होंगे। कुल मिलाकर इस पास से सालाना 7000 रुपए तक की बचत होने वाली है। ऐसे में आप इस एनुअल पास को लेकर किसी तरह से कन्फ्यूज हैं, तो इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां देख सकते हैं।

FASTag एनुअल पास से जुड़े सवाल और उनके जवाब
सवाल 1: FASTag एनुअल पास क्या है?
FASTag पर सक्रिय एनुअल पास निजी कार/जीप/वैन को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर एक साल या 200 यात्राओं (जो भी पहले हो) तक की यात्रा की सुविधा देता है। बिना प्रति-यात्रा शुल्क के आप इन टोल को पार कर पाएंगे। यह पास 15 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.99 - 25.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT 15 Version 2.0
₹ 1.7 - 1.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 83,251 - 86,551

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सवाल 2: मैं एनुअल पास कहां से खरीद सकता हूं?
एनुअल पास केवल राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सवाल 3: एनुअल पास कैसे सक्रिय होगा?
व्हीकल और संबंधित FASTag की सत्यापन के बाद एनुअल पास सक्रिय होगा। सत्यापन सफल होने पर, उपयोगकर्ता को आधार साल 2025-26 के लिए राजमार्गयात्रा ऐप या NHAI वेबसाइट के माध्यम से 3,000 का भुगतान करना होगा। भुगतान की पुष्टि होने पर, एनुअल पास रजिस्टर्ड FASTag पर सक्रिय हो जाएगा।
सवाल 4: यदि मेरे पास पहले से FASTag है, तो क्या मुझे एनुअल पास के लिए नया FASTag खरीदना होगा?
आपको नया FASTag खरीदने की आवश्यकता नहीं है। एनुअल पास आपके मौजूदा FASTag पर सक्रिय हो सकता है, बशर्ते यह पात्रता मानदंडों (जैसे वाहन की विंडशील्ड पर ठीक से चिपका होना, वैध वाहन पंजीकरण संख्या से जुड़ा होना, ब्लैकलिस्ट न होना आदि) को पूरा करता हो।
सवाल 5: एनुअल पास किन टोल प्लाजा पर मान्य होगा?
यह केवल राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर मान्य है। राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित एक्सप्रेसवे, राज्य राजमार्ग आदि के टोल प्लाजा पर FASTag सामान्य FASTag की तरह काम करेगा और लागू उपयोगकर्ता शुल्क लागू हो सकता है।
सवाल 6: एनुअल पास कितने समय तक मान्य है?
एनुअल पास चालू होने की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं (जो भी पहले हो) तक मान्य है। 200 यात्राएं या एक साल पूरा होने पर यह स्वतः सामान्य FASTag में बदल जाएगा। एनुअल पास के लाभ जारी रखने के लिए उपयोगकर्ता को इसे फिर से सक्रिय करना होगा, जिससे 200 यात्राएं या 1 साल की वैधता मिलेगी।
सवाल 7: क्या एनुअल पास सभी प्रकार के वाहनों के लिए उपलब्ध है?
एनुअल पास सिर्फ प्राइवेट नॉन-कमर्शियल कार/जीप/वैन के लिए लागू है। किसी कमर्शियल व्हीकल में उपयोग करने पर यह तुरंत डी-एक्टिव हो जाएगा।
सवाल 8: क्या मैं अपने एनुअल पास को किसी अन्य व्हीकल में स्थानांतरित कर सकता हूं?
यह पास गैर-हस्तांतरणीय है और केवल उस वाहन के लिए मान्य है, जिस पर FASTag चिपका और पंजीकृत है। इसे अन्य वाहन पर उपयोग करने से यह निष्क्रिय हो जाएगा।
सवाल 9: क्या FASTag को वाहन की विंडशील्ड पर चिपकाना आवश्यक है?
एनुअल पास केवल उन FASTag पर सक्रिय होगा, जो पंजीकृत वाहन की विंडशील्ड पर ठीक से चिपके हों।
सवाल 10: क्या मैं चेसिस नंबर से रजिस्टर्ड FASTag पर एनुअल पास ले सकता हूं?
केवल चेसिस नंबर से रजिस्टर्ड FASTag पर एनुअल पास जारी नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको व्हीकल रजिस्टर्ड संख्या अपडेट करनी होगी।
सवाल 11: एनुअल पास के तहत एक यात्रा में क्या गिना जाता है?
पॉइंट-आधारित टोल प्लाजा: प्रत्येक टोल प्लाजा पार करना एक यात्रा माना जाएगा। एक राउंड ट्रिप (आना-जाना) दो यात्राओं के रूप में गिनी जाएगी। क्लोज्ड टोलिंग प्लाजा: प्रवेश और निकास का एक जोड़ा एक यात्रा माना जाएगा।
सवाल 12: क्या मुझे एनुअल पास से संबंधित SMS सूचनाएं मिलेंगी?
एनुअल पास सक्रिय करने पर आप राजमार्ग यात्रा को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर को जारी करने वाले बैंक से प्राप्त करने और SMS अलर्ट व अन्य संचार के लिए उपयोग करने की सहमति देते हैं।
सवाल 13: क्या एनुअल पास अनिवार्य है या अगर उपयोगकर्ता इसे नहीं लेना चाहे तो क्या होगा?
एनुअल पास अनिवार्य नहीं है। मौजूदा FASTag प्रणाली उसी तरह काम करती रहेगी। जो उपयोगकर्ता एनुअल पास नहीं लेना चाहते, वे अपने FASTag का उपयोग टोल प्लाजा पर लागू उपयोगकर्ता शुल्क दरों के अनुसार नियमित लेनदेन के लिए कर सकते हैं।
सवाल 14: क्या मैं 200 यात्राएं पूरी होने के बाद, साल खत्म होने से पहले फिर से एनुअल पास खरीद सकता हूं?
आप 200 यात्राओं की सीमा पूरी होने पर, भले ही एक साल की वैलिडिटी अवधि खत्म ना हुई हो, दोबारा एनुअल पास खरीद सकते हैं।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




