Hindi Newsऑटो न्यूज़New EV Policy, Incentive of Rs 10,000 Per kWh on Electric Cars
नई EV पॉलिसी... इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख का इन्सेंटिव, इतने में मिल जाएगी कॉमेट और टियागो EV

नई EV पॉलिसी... इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख का इन्सेंटिव, इतने में मिल जाएगी कॉमेट और टियागो EV

संक्षेप:

दिल्ली सरकार लोगों को नई EV पॉलिसी का तोहफा देने वाली है। दिल्ली में बढ़ते पॉल्युशन पर कंट्रोल करने के लिए सरकार जल्द ही नई EV पॉलिसी 2.0 लाने वाली है। इस पॉलिसी में कई शानदार प्रस्ताव दिए गए हैं। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इस नई पॉलिसी में लोगों के लिए कई तरह के बेनिफिट देने वाली है।

Jan 07, 2026 12:10 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार राजधानी के लोगों को नई EV पॉलिसी का तोहफा देने वाली है। दरअसल, दिल्ली में बढ़ते पॉल्युशन पर कंट्रोल करने के लिए सरकार जल्द ही नई EV पॉलिसी 2.0 लाने वाली है। इस पॉलिसी में कई शानदार प्रस्ताव दिए गए हैं। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इस नई पॉलिसी में लोगों के लिए कई तरह के बेनिफिट देने वाली है। इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को इस पॉलिसी में एक बार फिर प्रति किलोवाट 10,000 रुपए का इन्सेंटिव दिया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

प्राइवेट इलेक्ट्रिक कारों के लिए, सरकार सख्त नियमों के साथ सब्सिडी फिर से शुरू करने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने बताया, "हम योजना बना रहे हैं कि 25 लाख रुपए से कम कीमत वाली प्राइवेट इलेक्ट्रिक कारों को इन्सेंटिव मिलना चाहिए।" प्रस्ताव में पहली 27,000 प्राइवेट इलेक्ट्रिक कारों के लिए प्रति kWh 10,000 रुपए का इन्सेंटिव देने का सुझाव दिया गया है, जो प्रति वाहन 1 लाख रुपए तक सीमित होगा। EV लोन को आसान बनाने के लिए, पॉलिसी में एक इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम की भी सिफारिश की गई है, जिसके तहत सरकार योग्य ग्राहकों के लिए लोन के ब्याज का 5% कवर करेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 - 30.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:9 महीने में 42 लाख घरों तक पहुंचे इस कंपनी के टू-व्हीलर्स, दिसंबर का टूटा रिकॉर्

इस पॉलिसी के आने से यदि ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 1 लाख रुपए तक का इन्सेंटिव मिलता है, तब टाटा टियागो EV और MG कॉमेट EV जैसी सस्ती कारों को खरीदना और भी सस्ता हो जाएगा। जैसे, टाटा टियागो EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है, जिस पर यदि 1 लाख रुपए तका इन्सेंटिव मिलता है तब इकी कीमत घटकर 6.99 लाख हो सकती है। इसी तरह, MG कॉमेट EV की कीमत 1 लाख रुपए के इन्सेंटिव के बाद घटकर 7.50 लाख रुपए तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें:नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, एक झटके में ₹2 लाख सस्ती कर दी ये कार

ICE कार EV में बदलाने पर भी फायदा
दिल्ली सरकार अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी में पेट्रोल और डीजल कार ओनर्स को बड़ा गिफ्ट देने वाली है। इस प्रस्ताव के तहत, सरकार पेट्रोल या डीजल कारों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में रेट्रोफिटिंग के लिए 50,000 रुपए का इंसेंटिव देने की योजना बना रही है। यह लाभ पहले 1,000 कारों तक सीमित होगा। रेट्रोफिटिंग का मतलब मौजूदा पेट्रोल या डीजल व्हीकल को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से बदलकर इलेक्ट्रिक वाहन में बदलना है। यह तरीका व्हीकल ओनर्स को अपनी कार रखते हुए क्लीनर टेक्नोलॉजी अपनाने की सुविधा देता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।