
न्यू डस्टर के रियल माइलेज की डिटेल आई सामने, इसे जान बना लेंगे खरीदने का मन; 26 जनवरी को होगी लॉन्च
जर्मनी की एक कंपनी इनटैक्स ने जर्मनी में डेसिया डस्टर के लिए टैक्सी कन्वर्जनन किट लॉन्च की है। डस्टर ऐसी गाड़ी नहीं है जिसे आमतौर पर टैक्सी एप्लीकेशन के लिए कन्वर्ट किया जाता है। हालांकि, अब यह जर्मनी में ऐसा देखने को मिला। वहीं, 22 km/l माइलेज फिगर इस डेवलपमेंट का एक अहम पहलू हो सकता है।
जर्मनी की एक कंपनी इनटैक्स (Intax) ने जर्मनी में डेसिया डस्टर (Dacia Duster) के लिए टैक्सी कन्वर्जनन किट लॉन्च की है। डस्टर ऐसी गाड़ी नहीं है जिसे आमतौर पर टैक्सी एप्लीकेशन के लिए कन्वर्ट किया जाता है। हालांकि, अब यह जर्मनी में ऐसा देखने को मिला। वहीं, 22 km/l माइलेज फिगर (फ्यूल एफिशिएंसी) इस डेवलपमेंट का एक अहम पहलू हो सकता है। बता दें कि अगले साल 26 जनवरी को भारतीय बाजार में डस्टर लॉन्च की जाएगी। ऐसे में इसके माइलेज के आंकड़े इसकी पॉपुलैरिटी का हिस्सा बन सकते हैं।






कुछ अपमार्केट और प्रीमियम गाड़ियों का इस्तेमाल पक्का टैक्सी के तौर पर किया जाता है। यह यूरोप जैसे मार्केट में काफी नॉर्मल है। यहां,मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, स्कोडा ओक्टाविया, स्कोडा सुपर्ब, टोयोटा कैमरी, टोयोटा कोरोला, टोयोटा प्रियस, वोक्सवैगन पसाट, फोर्ड मोंडियो और दूसरी गाड़ियों का इस्तेमाल मुख्य रूप से टैक्सी एप्लीकेशन के लिए किया जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Elevate
₹ 11 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 11.48 - 17.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अब, जर्मनी की एक कंपनी इनटैक्स नई डेसिया डस्टर के लिए एक खास टैक्सी कन्वर्जन किट लेकर आई है। यह टैक्सी के लिए काफी अजीब चॉइस है क्योंकि ज्यादातर टैक्सियां सेडान होती हैं। उनका राइडिंग स्टांस नीचा होता है और ज्यादातर उम्र के लोगों के लिए उनमें आना-जाना आसान होता है। फिर भी बॉक्सी सिल्हूट इसे ज्यादा इंटरनल वॉल्यूम देता है, जिससे कस्टमर्स के लिए ज्यादा जगह मिलती है।
भारत में भी ऐसा ही ट्रेंड देख सकते हैं जहां प्रीमियम राइड हेलिंग एक्सपीरियंस के लिए MPVs पसंदीदा ऑप्शन बन रहे हैं। डस्टर को टैक्सी में बदलने के लिए इनटैक्स एक क्यूरेटेड किट दे रहा है जिसमें आइवरी कलर रैप (टैक्सी के लिए जर्मन स्टैंडर्ड), खास टैक्सीमीटर और ओडोमीटर, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम, सीलिंग के लिए साइन बोर्ड और लेदर इंटीरियर फिनिश जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं।
अगर किसी गाड़ी को टैक्सी में बदला जा रहा है, तो अक्सर इसके कई कारण होंगे। नई डस्टर के मामले में कीमत सबसे बड़े फैक्टर्स में से एक है क्योंकि इसकी कीमत EUR 18,990 (लगभग 19.82 लाख रुपए) से शुरू होती है। इसका बड़ा भाई डेसिया बिगस्टर भी EUR 23,990 (लगभग 25.03 लाख रुपए) से शुरू होता है।
पावरट्रेन की बात करें तो, सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट ऑप्शन फ़ुल हाइब्रिड है जिसमें 109 bhp पावर वाला 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 1.4 kWh का बैटरी पैक है जो 50 bhp मोटर को पावर देता है। यह पावरट्रेन 158 bhp पावर और 205 Nm टॉर्क देता है, यह ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है और 4.7L / 100 km की फ्यूल एफिशिएंसी का दावा करता है जो लगभग 22 km/l होता है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




