अगले महीने लॉन्च होने वाली हैं ये धांसू कार और बाइक, लिस्ट में नई स्कॉर्पियो N भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगले महीने यानी अगस्त में इंडियन मार्केट में कुछ बेहतरीन कार और बाइक्स की एंट्री होने वाली है। इनमें स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट, महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट के साथ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और यामाहा की दमदार बाइक भी शामिल है।

Skoda Slavia
स्कोडा स्लाविया
Mahindra Scorpio N
केवल
17,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

नई कार या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अगले महीने यानी अगस्त में इंडियन मार्केट में कुछ बेहतरीन कार और बाइक्स की एंट्री होने वाली है। इनमें स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट, महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट के साथ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और यामाहा की दमदार बाइक भी शामिल है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
EMI केवल17,900/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
अपनी EMI जानें

महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय SUV स्कॉर्पियो N का फेसलिफ्ट मॉडल दिवस के आसपास पेश कर सकती है। नई स्कॉर्पियो N में एक्सटीरियर में हल्के बदलाव, नया फ्रंट डिजाइन और LED लाइटिंग देखने को मिल सकती है। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसके 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.95 लाख

EMI केवल17,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Scorpio N Facelift

Mahindra Scorpio N Facelift

₹ 13.8 - 24.8 लाख

EMI केवल18,100/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 18.19 लाख

EMI केवल13,100/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda New Slavia

Skoda New Slavia

₹ 12 - 19 लाख

EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio

₹ 13 - 17 लाख

EMI केवल17,000/ माह
अपनी EMI जानें

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट

स्कोडा अपनी अपडेटेड स्लाविया फेसलिफ्ट को अगस्त के मिड में लॉन्च कर सकती है। नई स्लाविया में डिजाइन में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप, नए अलॉय व्हील और ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। फीचर्स के तौर पर बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। सबसे बड़ा बदलाव इसके 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के तौर पर देखने को मिल सकता है, जबकि 1.5-लीटर TSI इंजन पहले की तरह 7-स्पीड DSG के साथ उपलब्ध रहेगा।

एमजी की नई हाइब्रिड SUV

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया भी अगस्त में अपनी नई हाइब्रिड SUV को अनवील कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड या प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन वाली नई SUV ला सकती है। माना जा रहा है कि यह हाल ही में पेटेंट हुई MG Hector Hawk हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली मॉडल का नाम या स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन अगस्त में एमजी की ओर से बड़ा ऐलान होने की पूरी संभावना है।

यामाहा R2

यामाहा अगस्त में अपनी नई फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक R2 लॉन्च कर सकती है। यह बाइक R15 के ऊपर वाले सेगमेंट में आएगी। यह KTM RC 200 और Hero Karizma XMR जैसी बाइक्स को टक्कर देगी। इसमें करीब 200cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 25 PS की पावर देगा। बाइक में डेल्टाबॉक्स फ्रेम, प्रीमियम सस्पेंशन और स्पोर्टी डिजाइन जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

एथर EL इलेक्ट्रिक स्कूटर

एथर एनर्जी अगस्त के आखिर तक अपना नया EL इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे 450 सीरीज से नीचे वाले सेगमेंट में ला सकती है, जिससे यह एथर का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बन सकता है। फिलहाल इसकी बैटरी, मोटर और रेंज की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो कम कीमत में भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़अगले महीने लॉन्च होने वाली हैं ये धांसू कार और बाइक, लिस्ट में नई स्कॉर्पियो भी