नई बोलेरो और थार समेत, इस महीने लॉन्च हो रही ये 6 नई कार; खरीदने से पहले फटाफट चेक करें लिस्ट
अक्टूबर में कई कारों के नए मॉडल तो कई एकदम न्यू कार मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इस लिस्ट में महिंद्रा, निसान, स्कोडा, सिट्रोन और मिनी जैसी कंपनियों के मॉडल शामिल हैं। ऐसे में आप इस महीने अपने लिए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इस लिस्ट को देख लेना चाहिए।

फेस्टिव सीजन के मौके पर GST में कटौती से कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ऐसे में कई कंपनियां इस सीजन अपनी नई कार भी मार्केट में ला रही हैं। अक्टूबर में कई कारों के नए मॉडल तो कई एकदम न्यू कार मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इस लिस्ट में महिंद्रा, निसान, स्कोडा, सिट्रोन और मिनी जैसी कंपनियों के मॉडल शामिल हैं। ऐसे में आप इस महीने अपने लिए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इस लिस्ट को देख लेना चाहिए।
1. 2025 महिंद्रा बोलेरो/बोलेरो नियो
महिंद्रा बोलेरो सीरीज को जल्द ही मॉडल ईयर के हिसाब से अपडेट किया जाएगा। डीलरशिप से मिले फोटोज से इन SUV में बड़े बदलावों की पुष्टि हुई है। हालांकि, कीमत को लेकर ऑफिशियली टाइम लाइन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके होने की संभावना है। बोलेरो नियो में ग्राहकों को अब नई ग्रिल, नया एयर डैम, नए एलॉय व्हील, ब्लैक और ब्राउन कलर का इंटीरियर थीम, फ़ैब्रिक अपहोल्स्ट्री, फॉग लाइट, 10.25-इंच टचस्क्रीन यूनिट और अन्य फीचर्स मिलेंगे। इसके समान मॉडल, बोलेरो के लिए भी इसी तरह का अपडेट आने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB350
₹ 1.83 - 2.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.5 - 9.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. 2025 महिंद्रा थार
अपडेट की गई बोलेरो रेंज के बाद, रिफ्रेश्ड थार 3-डोर भी लॉन्च होगी। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि महीने के शुरुआत में कीमतों का खुलासा हो जाएगा। ऑफ-रोडिंग पर फोकस्ड इस SUV में बाहरी तौर पर कई नए अपडेट के साथ-साथ सभी प्रमुख फीचर्स भी अपडेट किए जाएंगे। हाल ही में स्थानीय डीलरशिप पर पहुंची अपडेटेड थार में पहले से ही नए ग्रिल, डुअल-टोन फ्रंट और रियर बंपर, फ्रंट आर्मरेस्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, कप होल्डर और अन्य कई फीचर्स में सुधार की पुष्टि हो चुकी है।
3. निसान C-SUV
निसान एक कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जिसे अगले साल की शुरुआत में देश में लॉन्च किया जाएगा। इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह टेरानो की उत्तराधिकारी होगी। 7 अक्टूबर को भारत में इसका अनावरण किया जाएगा और इसमें नई पीढ़ी की रेनो डस्टर जैसी खूबियां होंगी। इस अपकमिंग मॉडल के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन स्पाई तस्वीरों से कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। नई निसान सी-SUV मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, मारुति विक्टोरिस, हुंडई क्रेटा, एमजी एस्टर, वोक्सवैगन टाइगुन, होंडा एलिवेट और स्कोडा कुशाक को टक्कर देगी।
4. स्कोडा ऑक्टेविया RS
स्कोडा अपनी पॉपुलर परफॉर्मेंस सेडान, ऑक्टेविया RS को वापस लाकर भारतीय बाजार में 25 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी। इस अपकमिंग कार की कीमत की घोषणा 17 अक्टूबर, 2025 को की जाएगी। चेक ऑटोमोबाइल ब्रांड के अनुसार, इस कार की केवल 100 यूनिट ही देश में आयात की जाएंगी। इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की गई इस कार में 2.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा जो 261 बीएचपी और 370 एनएम जनरेट करेगा। ये 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।
5. सिट्रोन एयरक्रॉस X
C3 और बेसाल्ट के लिए 'X' वर्जन के रूप में अपडेट पेश करने के बाद, सिट्रोन जल्द ही एयरक्रॉस SUV के लिए भी ऐसा ही अपडेट पेश करेगा। हाल ही में जारी टीजर से पुष्टि हुई है कि इस मॉडल में नए फीचर्स होंगे, जबकि स्पेसिफिकेशन पुरानी कार से ही लिए जाएंगे। नई एयरक्रॉस X में नया ग्रीन पेंट ऑप्शन, ऑल-LED लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नया अपहोल्स्ट्री, कारा AI वॉइस असिस्टेंट और 360-डिग्री कैमरा होगा।
6. मिनी कंट्रीमैन JCW
मिनी इंडिया ने 14 अक्टूबर को इसकी कीमत की घोषणा से पहले कंट्रीमैन JCW All4 की आधिकारिक तौर पर प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट या कंपनी द्वारा देश में ऑपरेटेड 11 डीलरशिप के जरिए बुक किया जा सकता है। नई कंट्रीमैन JCW में 2.0-लीटर, फोर-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा जो 7-स्पीड DCT यूनिट के जरिए व्हील तक पावर पहुंचाएगा। इसका पावर आउटपुट 300 बीएचपी और 400 एनएम है। दावा है कि यह 5.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


