स्टीयरिंग पकड़े बिना 130 Km/h की स्पीड से दौड़ेगी ये ई-कार, फुल चार्ज पर 912Km तक रेंज; 17.9-इंच स्क्रीन भी मिलेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

i3 में BMW की 6th जनरेशन की eDrive टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सिलिंड्रिकल बैटरी सेल, 800V आर्किटेक्चर और बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग की सुविधा है। दोनों वर्जन में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है।

New BMW 3 Series Debuts With 912 Km Range
फुल चार्ज पर 912Km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार

BMW अपनी न्यू जनरेशन 3 सीरीज से पर्दा उठा चुकी है। कंपनी ने पहले जहां इसके पेट्रोल वर्जन को लॉन्च किया था। तो अब इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को भी पेश कर दिया है। इस लग्जरी सेडान में में नया डिजाइन, बदला हुआ केबिन और कई तरह के पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक लाइनअप की शुरुआत i3 40 xDrive और i3 50 xDrive से होती है। i3 50 xDrive की WLTP रेंज 912Km तक है। वहीं, पेट्रोल खरीदने वालों के लिए फोर-सिलेंडर ऑप्शन और नया सिक्स-सिलेंडर M350 xDrive फ्लैगशिप मॉडल उपलब्ध होगा। कंपनी 2027 में इस रेंज में एक प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल भी शामिल करेगी।

नई 3 सीरीज में BMW की 'Neue Klasse' डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें इलेक्ट्रिक और ICE वाले वर्जन का लुक काफी हद तक एक जैसा है। इसका मुख्य अंतर उनके पावरट्रेन में है। BMW इसके आकार को '2.5 बॉक्स' डिजाइन बताती है, जिसमें लंबा व्हीलबेस और पीछे की तरफ झुका हुआ ग्लासहाउस शामिल है। इसके व्हील आर्च और दरवाजों के साथ एक सीध में लगे हैंडल इसके नए लुक को और बेहतर बनाते हैं।

फ्रंट की बात करें तो, इसकी किडनी ग्रिल और ट्विन हेडलाइट्स मिलकर एक ही यूनिट बनाते हैं। पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल लाइटें मिलती हैं, जबकि M परफॉर्मेंस वर्जन में खास येलो कलर्स के लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक i3 के लिए 19 से 21 इंच और ICE वाले मॉडल के लिए 18 से 20 इंच के व्हील ऑप्शन मिलेंगे। इसमें M स्पोर्ट और M स्पोर्ट प्रो पैकेज का ऑप्सन भी मिलेगा।

सिंगल चार्ज पर WLTP रेंज 912Km
i3 50 xDrive में 400 kW तक की DC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि हाई-पावर चार्जिंग कंडीशन में यह 10 मिनट में 423Km तक की WLTP रेंज जोड़ सकती है। रियल रेंज और चार्जिंग परफॉर्मेंस इस्तेमाल की स्थितियों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। 2027 में लाइनअप में ज्यादा पावरफुल i3 M60 xDrive के शामिल होने की उम्मीद है। इसकी मैक्सिमम WLTP रेंज 912Km तक की है।

न्यू जेन BMW i3 इलेक्ट्रिकi3 40 xDrivei3 50 xDrive
सिस्टम आउटपुट275 kW / 374 hp345 kW / 469 hp
बैटरी कैपेसिटी82.8 kWh108.7 kWh
मैक्सिमम WLTP रेंज710 km912 km
पीक टॉर्कNot specified645 Nm
0-100 km/hNot specified4.7 सेकंड

पेट्रोल लाइनअप में 330 और 330 xDrive मॉडल शामिल हैं, जिनमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर इंजन लगा है। यूएस स्पेसिफिकेशन के हिसाब से यह इंजन 255 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इनसे ऊपर M350 xDrive मॉडल है, जिसमें 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-6 इंजन और 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह लगभग 437 hp की पावर और 580 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह कार 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 km/h तक है।

न्यू जेन BMW 3 सीरीजइंजनपावरटॉर्क
BMW 3302.0L टर्बो इनलाइन-फोर255 hp400 Nm
BMW 330 xDrive2.0L टर्बो इनलाइन-फोर255 hp400 Nm
BMW M350 xDrive3.0L टर्बो इनलाइन-सिक्स, 48V माइल्ड हाइब्रिड437 hp580 Nm

17.9-इंच डिस्प्ले, हरमन कार्डन ऑडियो
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें BMW पैनोरमिक iDrive में पैनोरमिक विजन, ड्राइवर की तरफ झुका हुआ 17.9-इंच का सेंट्रल डिस्प्ले, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और ऑप्शनल 3D हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। BMW ऑपरेटिंग सिस्टम X सॉफ्टवेयर अपडेट और बेहतर डिजिटल सर्विस को सपोर्ट करता है। इसमें अमेजन एलेक्स प्लस टेक्नोलॉजी के इंटीग्रेशन से वॉइस इंटरेक्शन बेहतर होगा, जो मार्केट के हिसाब से उपलब्ध होगा। इसमें मेमोरी फंक्शन वाली इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, पिछली सीटों की हीटिंग और अपग्रेडेड हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं।

130 km/h की स्पीड में हैंड्स फ्री डाइविंग
BMW सेफ्टी के लिए इस कार में लेवल 2 ADAS असिस्टेंस सिस्टम भी दे रही है। जिसमें कुछ खास मार्केट में 130 km/h तक की स्पीड पर हैंड्स-फ्री ड्राइविंग में मदद करने वाला 'मोटरवे असिस्टेंट' दिया है। हालांकि, इसमें ड्राइवर की निगरानी की भी जरूरत होगी। कंपनी 2027 से इसमें नेविगेशन-गाइडेड अर्बन असिस्टेंस फीचर जोड़ने की भी योजना बना रही है। बता दें कि इलेक्ट्रिक i3 का प्रोडक्शन म्यूनिख में होगा, जबकि ICE वर्जन डिंगोल्फिंग में बनाए जाएंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़स्टीयरिंग पकड़े बिना 130 Km/h की स्पीड से दौड़ेगी ये ई-कार, रेंज भी 912Km