लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पहुंचनी शुरू हो गई नई बजाज पल्सर N250 SS, जानिए पूरी डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान
share

बाइक लवर्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पिछले महीने टेस्टिंग के दौरान दिखे जाने के बाद अब बजाज की नई पल्सर N250 SS लॉन्च से पहले ही डीलरशिप शोरूम में पहुंचनी शुरू हो गई है।

new bajaj pulsar n250 ss started arriving at dealerships before its launch
नई बजाज पल्सर N250 SS पहुंचने लगी डीलरशिप

बाइक लवर्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पिछले महीने टेस्टिंग के दौरान दिखे जाने के बाद अब बजाज की नई पल्सर N250 SS लॉन्च से पहले ही डीलरशिप शोरूम में पहुंचनी शुरू हो गई है। इस बाइक को N250 लाइन-अप के सबसे टॉप मॉडल के रूप में उतारा जा रहा है। इसमें उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़े और काम के अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं। अगर आप एक पावरफुल और हाइटेक बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह नया मॉडल आपको काफी पसंद आ सकता है। आइए जानते हैं इस नई धांसू बाइक में क्या-क्या नया मिलने वाला है।

कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो बाइक में वही पुराना 249cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। हालांकि, इसके पावर में थोड़ा सुधार किया गया है। अब यह इंजन 25bhp की पावर और 22Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव 6-स्पीड गियरबॉक्स के रूप में हुआ है। पहले वाले मॉडल में सिर्फ 5-स्पीड गियरबॉक्स ही मिलता था। नए गियरबॉक्स के साथ ही इसमें स्पोर्ट्स शिफ्टर यानी क्विकशिफ्टर का फीचर भी जोड़ दिया गया है।

bajaj pulsar n250 ss

फीचर्स भी हैं शानदार

स्मार्ट फीचर्स के मामले में भी यह बाइक काफी आगे निकल गई है। इसमें नया 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले लगाया गया है। इस स्क्रीन में आपको गूगल मैप्स मिररिंग का ऑप्शन मिल जाएगा। इसके अलावा, गाड़ी के कागजात जैसे RC, ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस सेव करने की सुविधा भी मिलेगी। इसमें स्पोर्ट, रोड, रेन, ऑफ-रोड और टूर जैसे 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। स्क्रीन को कंट्रोल करने के लिए हैंडल के बाईं तरफ नया बटन सेटअप दिया गया है। साथ ही इसमें क्लच और ब्रेक लीवर्स को अपने हिसाब से एडजस्ट करने की सुविधा भी मिलती है।

कुछ ऐसी दिखेगी बाइक

लुक्स और डिजाइन के मामले में नई N250 SS काफी हद तक N160 SS जैसी ही दिखती है। इसमें वही मस्कुलर फ्यूल टैंक, प्रोजेक्टर हेडलाइट और तीखी DRLs मिलती हैं। डीलरशिप पर दिखी बाइक में ग्लॉसी ब्लैक कलर के साथ लाल रंग के ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलॉय व्हील्स और पीछे की ग्रैब रेल्स को भी ब्राइट रेड कलर में रखा गया है, जो काफी स्पोर्टी दिखता है। इसके अलावा, बाइक में गोल्डन कलर के USD फ्रंट फोर्क्स, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS और साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट पहले की तरह ही बरकरार हैं।

इतनी हो सकती है कीमत

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो डीलरशिप से मिली जानकारी के मुताबिक नई पल्सर N250 SS की एक्स-शोरूम कीमत 1,59,650 रुपये तय की गई है। न्यूज वेबसाइट rushlane के अनुसार, यह कीमत मौजूदा बेस मॉडल से लगभग 15,000 रुपये ज्यादा है। शोरूम्स में गाड़ियां पहुंचने की वजह से माना जा रहा है कि इसका ऑफिशियल लॉन्च बहुत जल्द होने वाला है। नए 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT कंसोल की वजह से यह बाइक इस बजट में एक बहुत ही जबरदस्त और तगड़ा ऑप्शन साबित होगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पहुंचनी शुरू हो गई नई बजाज पल्सर N250 SS