बजाज का धमाका! नए अवतार में लॉन्च हुई Dominar 400; सीधे ₹37,000 हुई सस्ती, जानिए नई कीमत
बजाज ऑटो ने अपनी मशहूर टूरिंग बाइक Dominar 400 को नए अवतार में लॉन्च कर बाजार में हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि नाम '400' होने के बावजूद अब इसमें नया 350cc का इंजन दिया गया है।

बजाज ऑटो ने अपनी मशहूर टूरिंग बाइक Dominar 400 को नए अवतार में लॉन्च कर बाजार में हलचल मचा दी है। खास बात यह है कि नाम '400' होने के बावजूद अब इसमें नया 350cc का इंजन दिया गया है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों की जेब को हुआ है। बाइक अब पहले के मुकाबले करीब 37,000 रुपये सस्ती हो गई है। दिल्ली में इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 2,03,214 रुपये रखी गई है। दरअसल, इंजन की क्षमता 350cc से कम होने के कारण इस पर अब 40 पर्सेंट के बजाय सिर्फ 18 पर्सेंट GS लग रहा है। इसका सीधा फायदा बजाज ने अपने राइडर्स को दिया है।






अब कुछ ऐसा है पावरट्रेन
बता दें कि पुरानी डोमिनार में 373cc का इंजन आता था। इसे अब 349.13cc के नए इंजन से बदल दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इंजन छोटा होने के बाद भी इसकी पावर थोड़ी बढ़ गई है। यह अब 40.4bhp की पावर जनरेट करता है जो पुराने मॉडल से लगभग 1bhp ज्यादा है। हालांकि, इसके टॉर्क में 2.8Nm की मामूली कमी आई है। अब यह 33.2 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी ने इंजन के स्ट्रोक को थोड़ा छोटा किया है ताकि हाईवे पर दौड़ते समय इसकी रफ्तार और परफॉर्मेंस में कोई कमी महसूस न हो।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Dominar 400
₹ 2.33 - 2.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 250 Adventure
₹ 2.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yezdi Motorcycles Adventure
₹ 1.98 - 2.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RTX 300
₹ 1.99 - 2.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
![Yezdi Motorcycles Adventure [2024]](https://www.livehindustan.com/static-content/1y/lh/img/default-img/grey-212x159.jpg)
Yezdi Motorcycles Adventure [2024]
₹ 1.98 - 2.07 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki V-Strom SX
₹ 1.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फीचर्स भी हैं दमदार
दिखने में यह बाइक अभी भी वही 'मस्कुलर बीस्ट' है जिसे देखकर सड़क पर लोग मुड़-मुड़कर देखते हैं। इसके साइज और बनावट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 193 किलो वजन और 13 लीटर की फ्यूल टंकी के साथ यह लंबी यात्राओं के लिए आज भी उतनी ही सॉलिड है। फीचर्स के मामले में भी बजाज ने कोई कंजूसी नहीं की है। इसमें शानदार लुक वाला फुल-एलईडी हेडलैंप, दो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्लिपर क्लच और बेहतरीन बैलेंस के लिए USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं।
डुअल-चैनल ABS से लैस है बाइक
सेफ्टी के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है। यह तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक को फिसलने नहीं देता। लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें सीधी बैठने वाली पोजीशन, स्प्लिट सीटें और जरूरत पड़ने पर विंडस्क्रीन और सामान रखने के लिए सैडल स्टे जैसे एक्सेसरीज लगाने की सुविधा भी है।
क्या कहती है कंपनी
बजाज ऑटो के प्रेसिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि डोमिनार हमेशा से अपनी पावर और लंबी सड़कों के लिए जानी जाती रही है। नए इंजन के साथ हमने इसके उसी 'टूरिंग DNA' को बरकरार रखा है, लेकिन अब यह आम लोगों के लिए काफी सस्ती हो गई है। अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जिसे रोज ऑफिस भी ले जाया जा सके और वीकेंड पर पहाड़ों की सैर भी की जा सके, तो नई डोमिनार 400 इस कीमत पर एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


