Hindi Newsऑटो न्यूज़New Bajaj Chetak to launch on 14 January 2026
जिस ई-स्कूटर को बीते साल 2.70 लाख लोगों ने खरीदा, 14 जनवरी को उसका नया और सस्ता मॉडल लॉन्च होगा

जिस ई-स्कूटर को बीते साल 2.70 लाख लोगों ने खरीदा, 14 जनवरी को उसका नया और सस्ता मॉडल लॉन्च होगा

संक्षेप:

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगगेंट में अपनी अलग पहचान बना चुकी बजाज ऑटो नए साल में ग्राहकों को अपना पहला सरप्राइज देने को तैयार है। दरअसल, कंपनी अपने पॉपुलर चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया मॉडल 14 जनवरी को लॉन्च करने वाली है।

Jan 06, 2026 04:40 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगगेंट में अपनी अलग पहचान बना चुकी बजाज ऑटो नए साल में ग्राहकों को अपना पहला सरप्राइज देने को तैयार है। दरअसल, कंपनी अपने पॉपुलर चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया मॉडल 14 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। इसमें एक नई टेललाइट मिलेगी और दूसरे चेंजेस के साथ-साथ इसका ओवरऑल डिजाइन भी रिफ्रेश होने की उम्मीद है। चेतक अब 21% मार्केट शेयर के साथ EV स्कूटर मार्केट में एक मजबूत दावेदार बन चुका है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी ने इवाइट भेजना शुरू किया

दरअसल, बजाज ने एक इनवाइट भेजा है जिसमें कहा गया है कि वह 14 जनवरी को एक नया मॉडल लॉन्च करेगा। इनवाइट में एक नई टेल-लाइट डिजाइन की इमेज दिखाई गई है जो मौजूदा स्प्लिट LED टेल-लाइट सेटअप से काफी अलग है, जिसमें बीच में चेतक बैज और दोनों तरफ वर्टिकल टेल-लाइट्स हैं। इस नए डिजाइन में दोनों सिरों पर इंडिकेटर्स के साथ एक हॉरिजॉन्टल LED टेल-लाइट और उसके ऊपर चेतक ब्रांडिंग का इस्तेमाल किया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Chetak

Bajaj Chetak

₹ 1.07 - 1.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS iQube

TVS iQube

₹ 1.11 - 1.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ather Energy 450S

Ather Energy 450S

₹ 84,341 - 1.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Rowwet Eleq

Rowwet Eleq

₹ 1.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:कंपनी ने चुपचाप से अपडेट कर दी ये कार, बेस पेट्रोल-AMT वैरिएंट लेना हुआ महंगा

इस बात की उम्मीद है कि नया मॉडल मौजूदा चेतक रेंज की खूबियों पर बेस्ड होगा, जो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बजाज ने 2025 में चेतक की 2.70 लाख से कुछ कम यूनिट्स बेचीं, जिससे उसे 21% का मार्केट शेयर मिला। कंपनी ने पहली बार 2 लाख सालाना बिक्री का मील का पत्थर पार किया, इसके बावजूद कि जुलाई-अगस्त में जरूरी रेयर-अर्थ मैग्नेट के लिए सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण प्रोडक्शन प्रभावित हुआ था।

ये भी पढ़ें:सिंगल चार्ज पर 400Km रेंज, भारतीय बाजार में ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

अभी चेतक में 2 बैटरी ऑप्शन
अभी चेतक रेंज दो बैटरी पैक ऑप्शन 3kWh और 3.5kWh में आती है। इन्हें दो सीरीज 3001 और 35 में बांटा गया है। 35 सीरीज में तीन सब-वैरिएंट 3501, 3502 और 3503 शामिल हैं। बेस 3001 और 3503 वैरिएंट में एक जैसे फीचर्स मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ नेगेटिव LCD डैश मिलते हैं। वहीं, हायर वैरिएंट्स की बात करें तो, 3501 और 3502 में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स हैं, जिसमें ऐप कनेक्टिविटी के साथ TFT डैश (जो टॉप 3501 में एक टचस्क्रीन यूनिट है) शामिल है। चेतक रेंज की कीमत फिलहाल 3001 के लिए एक्स-शोरूम कीमत 99,500 रुपए से शुरू होती है, जो 3501 वैरिएंट के लिए 1.22 लाख रुपए तक जाती है। उम्मीद है कि नया मॉडल ज्यादा अफॉर्डेबल होगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।