Hindi Newsऑटो न्यूज़New Bajaj Chetak EV Launch Date 14th January, Tail Lights Teased
न्यू बजाज चेतक ईवी की लॉन्च डेट कंफर्म! 14 जनवरी को होगी एंट्री, कई बड़े अपडेट; नए LED टेललाइट का टीजर जारी

न्यू बजाज चेतक ईवी की लॉन्च डेट कंफर्म! 14 जनवरी को होगी एंट्री, कई बड़े अपडेट; नए LED टेललाइट का टीजर जारी

संक्षेप:

नई बजाज चेतक ईवी (Bajaj Chetak EV) की लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है। ये ईवी 14 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाली है। इस ईवी को नई LED टेललाइट्स के साथ टीज किया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 07, 2026 08:39 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक ईवी (Chetak EV) के नए जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके नए डिजाइन वाले LED टेललाइट्स का टीजर जारी कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि नई बजाज चेतक ईवी (Bajaj Chetak EV) से 14 जनवरी 2026 को पर्दा उठने वाला है। भारत में पहले से ही बजाज चेतक (Bajaj Chetak) इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और अब नए अवतार के साथ कंपनी TVS iQube, Ola S1 और एथर रिज्टा (Ather Rizta) जैसी फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, एक झटके में ₹2 लाख सस्ती कर दी ये कार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Chetak

Bajaj Chetak

₹ 1.07 - 1.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS iQube

TVS iQube

₹ 1.11 - 1.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ather Energy 450S

Ather Energy 450S

₹ 84,341 - 1.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Rowwet Eleq

Rowwet Eleq

₹ 1.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टीजर से क्या-क्या हुआ खुलासा?

बजाज (Bajaj) द्वारा जारी किए गए टीजर में न्यू चेतक ईवी (Chetak EV) के रियर LED टेललाइट्स को दिखाया गया है। यह डिजाइन मौजूदा चेतक (Chetak) से बिल्कुल अलग है। इसमें न्यू W-शेप LED टेललाइट्स दी गई हैं। इसमें टेललाइट यूनिट में ही इंटीग्रेटेड LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसमें ऊपर की ओर दिया गया चेतक (Chetak) बैज, ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक मिलता है। स्पाई तस्वीरों में यह भी सामने आया था कि नई चेतक (Chetak) में नया LED हेडलैंप डिजाइन देखने को मिलेगा, जिसमें चेतक (Chetak) लेटरिंग दी जा सकती है।

स्पाई शॉट्स से मिले बड़े संकेत

कुछ महीने पहले टेस्टिंग के दौरान देखी गई बजाज चेतक ईवी (Bajaj Chetak EV) की तस्वीरें अब टीजर से काफी हद तक मेल खा रही हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि स्कूटर का आइकॉनिक चेतक शेप बरकरार रहेगा। इसके रियर में टायर हगर दिया जा सकता है। इसमें नए और पतले ORVM स्टॉक्स, डिजाइन में हल्का लेकिन स्मार्ट अपडेट देखने को मिलता है।

बैटरी, रेंज और फीचर्स

बजाज चेतक (Bajaj Chetak) दो सीरीज में आती है। इसमें 30 सीरीज में 3.0 kWh का बैटरी पैक मिलता है। वहीं, इसके 35 सीरीज में 3.5 kWh का बैटरी (ज्यादा रेंज के साथ) पैक मिलता है। न्यू चेतक ईवी (Chetak EV) में भी इन्हीं बैटरी ऑप्शन्स के अपडेटेड वर्जन मिलने की उम्मीद है।

संभावित फीचर्स

इसके संभावित फीचर्स की बात करें तो इसके टॉप वैरिएंट्स में TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसके बेस वैरिएंट्स में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर कनेक्टेड फीचर्स, ज्यादा प्रैक्टिकल फैमिली-फ्रेंडली सेटअप मिलता है।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी ने एक झटके में इन 3 पॉपुलर कारों को कर दिया सस्ता

इसके मोटर में बड़ा बदलाव हो सकता है। अब तक की बजाज चेतक (Bajaj Chetak) स्कूटर्स में मिड-माउंटेड मोटर दी जाती रही है। लेकिन, हालिया स्पाई शॉट्स में हब मोटर नजर आई है। अगर यह बदलाव होता है, तो मेंटेनेंस काफी कम हो सकता है। इसका डिजाइन ज्यादा क्लीन होगा। वहीं, परफॉर्मेंस में भी सुधार संभव है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।