ओला का 'छक्के छुड़ाने' आ रही ये इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज पर 250Km रेंज! टीजर आया सामने
टीजर में दिखाई गई मोटरसाइकिल वही मॉडल है जिसे हाल ही में अहमदाबाद में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। हालांकि, पहले सामने आई स्पाई फोटोज में गाड़ी को काफी हद तक छिपाया गया था, लेकिन अब टीजर से इसका फाइनल डिजाइन काफी हद तक साफ हो गया है।

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अब एक नई कंपनी एवोर इलेक्ट्रिक (Avore Electric) की एंट्री होने वाली है। दरअसल, कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का पहला टीजर जारी किया है। इससे ब्रांड के अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट की एक झलक देखने को मिल रही है। हालांकि, कंपनी ने मोटरसाइकिल का नाम अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। टीजर की फोटोज में साइड पैनल पर EX/2S ब्रांडिंग दिख रही है, जिससे लगता है कि यही इसका फाइनल नाम हो सकता है। इसका सीधा मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, रिवोल्ट जैसे मॉड से होगा।
इस अपकमिंग मोटरसाइकिल को हाल ही में अहमदाबाद की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कैमोफ्लाज के साथ देखा गया था। लेटेस्ट टीजर से इसके डिजाइन और फीचर्स की कई ऐसी डिटेल्स का पता चलता है जो पहले छिपी हुई थीं। एवोर का कहना है कि इस मोटरसाइकिल को कंपनी के अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लान में एक बड़ा कदम है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BattRE Electric Mobility ONE
₹ 74,000
Ampere Magnus Neo
₹ 86,999 - 89,999
Okaya EV Faast F2T
₹ 89,999
Okaya EV Faast F2B
₹ 89,999
एवोर इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन
टीजर के फोटोज से इसके शार्प और अग्रेसिव डिजाइन का पता चलता है, जिसे बढ़ते मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मोटरसाइकिल में तराशे हुए बॉडी पैनल, मस्कुलर टैंक सेक्शन और इंटीग्रेटेड डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ खास LED हेडलैंप सेटअप दिया गया है। टैंक श्राउड पर भी एक्स्ट्रा LED लाइटिंग एलिमेंट्स देखे जा सकते हैं, जो मोटरसाइकिल को एक फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।
एवोर इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स
इसके साइड प्रोफाइल में स्पोर्टी एलॉय व्हील्स, स्प्लिट-स्टाइल बॉडीवर्क और मैट ब्लैक मेटल पार्ट्स के साथ रेड और सिल्वर डुअल-टोन पेंटवर्क दिखाई देता है। पीछे बैठने वाले के लिए मैट ब्लैक ग्रैब हैंडल भी दिख रहे हैं, जो इसके ओवरऑल डिजाइन को प्रीमियम लुक देते हैं। पीछे की तरफ, मोटरसाइकिल में स्लीक LED टेल लैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। टीजर में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक भी दिख रहे हैं, जो परफॉर्मेंस और सेफ्टी की तरफ इशारा करते हैं।
250Km रेंज होने की पूरी उम्मीद
टीजर में एक और दिलचस्प बात पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। एवोर ने बैटरी की डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन डिस्प्ले में 82% बैटरी चार्ज लेवल के साथ 215Km की बची हुई रेंज दिखाई दे रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोटरसाइकिल की कुल रेंज काफी ज्यादा हो सकती है। शायद सिटी मोड में ये फुल चार्ज पर 260Km या शायद उससे भ ज्यादा की रेंज दे सकती है। इसके फ्यूल टैंक वाले हिस्से में एक छोटा स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी नजर आ रहा है।


