एथर ने दिखाई अपने नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक, कम कीमत में होगा लॉन्च; ऐसे मिलेंगे फीचर्स
फोटो में दिख रहा स्कूटर EL01 कॉन्सेप्ट और पिछले साल एथर द्वारा फाइल किए गए डिजाइन पेटेंट से काफी मिलता-जुलता है। प्रोडक्शन मॉडल में हैंडलबार पर लगा हेडलैंप, वर्टिकल फ्रंट एप्रन और चौड़ा LED DRL बरकरार रखा गया है।

एथर एनर्जी ने ऑफिशियली तौर पर पुष्टि की है कि उसका पूरी तरह से नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी इसे एथर कम्युनिटी डे इवेंट में लॉन्च करेगी। यह घोषणा CEO तरुण मेहता ने की, जिन्होंने अपकमिंग स्कूटर की पहली प्रोडक्शन-लाइन फोटो शेयर की और बताया कि इस इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। पहले के टीजर में EL01 कॉन्सेप्ट दिखाया गया था, लेकिन यह प्रोडक्शन स्कूटर की पहली आधिकारिक झलक है। यह भारत के बड़े कम्यूटर स्कूटर सेगमेंट में एथर के सबसे बड़े विस्तार की शुरुआत का संकेत भी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Ather Energy EL01
₹ 99,000 से शुरू
Ampere Magnus Neo
₹ 86,999 - 89,999
Okaya EV Faast F2T
₹ 89,999
Okaya EV Faast F2B
₹ 89,999
फोटो ने खत्म किया रियल डिजाइन का सस्पेंस
फोटो में दिख रहा स्कूटर EL01 कॉन्सेप्ट और पिछले साल एथर द्वारा फाइल किए गए डिजाइन पेटेंट से काफी मिलता-जुलता है। प्रोडक्शन मॉडल में हैंडलबार पर लगा हेडलैंप, वर्टिकल फ्रंट एप्रन और चौड़ा LED DRL बरकरार रखा गया है। एक खास बदलाव मेटल बॉडी पैनल का इस्तेमाल है, जो एथर की मौजूदा 450 और रिज्टा रेंज में इस्तेमाल होने वाले पॉलीमर बॉडीवर्क की जगह लेगा। स्कूटर में लंबी सिंगल-पीस सीट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और प्रैक्टिकल, परिवार के अनुकूल डिजाइन दिया गया है, जो एथर के मौजूदा प्रोडक्ट्स की स्पोर्टी स्टाइलिंग से अलग है। व्हील सेटअप भी मौजूदा एथर स्कूटरों से अलग दिखता है। इसमें 14-इंच का फ्रंट व्हील और छोटा रियर व्हील है। हालांकि, आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
EL प्लेटफॉर्म के कई फायदे
टीजर के साथ, तरुण मेहता ने नए स्कूटर को इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुनियादी चीजों को डेललप करने में सालों के निवेश का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि एथर अब सिर्फ शुरुआती ग्राहकों तक सीमित नहीं रहेगा। अपकमिंग प्लेटफॉर्म आम ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो अफॉर्डेबल प्राइस, कम्फर्ट, सर्विसिंग, रीसेल वैल्यू, चार्जिंग की सुविधा और सुरक्षा जैसी चीजों को देखते हैं। उनकी बातों से पता चलता है कि EL प्लेटफॉर्म कंपनी के लिए सिर्फ एक और प्रोडक्ट लॉन्च नहीं, बल्कि एक बड़ा स्ट्रैटजी बदलाव भी है।
एथर की बिक्री में गजब का उछाल
यह नया प्लेटफॉर्म ऐसे समय में आ रहा है जब एथर की बिक्री अब तक के सबसे अच्छे दौर में है। कंपनी ने लगातार 12 महीनों तक जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की है। जून 2026 में घरेलू बिक्री 31,063 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 81.22% ज्यादा है। पिछले 12 महीनों में एथर ने 2,93,915 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। जबकि इसी अवधि में यह संख्या 1,78,496 यूनिट थी। यह साल-दर-साल 64.66% की शानदार बढ़ोतरी है।


