भारत में तहलका मचाने आ रही दमदार अमेरिकन मिडसाइज SUV, मिलेगा गजब का रोड प्रेजेंस
इंडियन कार मार्केट में एक धांसू मिडसाइज अमेरिकन एसयूवी की एंट्री होने वाली है। एसयूवी का ओवरऑल लुक बॉक्सी डिजाइन वाला है। इसका रोड प्रेजेंस भी दमदार रहने वाला है।

नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा और इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इंडियन कार मार्केट में एक धांसू मिडसाइज अमेरिकन एसयूवी की एंट्री होने वाली है। यह एसयूवी जीप (Jeep) की होगी। इस एसयूवी की नाम अभी कन्फर्म नहीं है। कंपनी ने इसके कॉन्सेप्ट डिजाइन को शोकेस किया था। जीप इस वक्त भारत में रैंग्लर, कंपास, मेरिडियन और Grand Cherokee ऑफर कर रहा है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की नई अपकमिंग एसयूवी कंपास की जगह लेगी। आइए जानते हैं डीटेल।
कंपास जैसी 7 स्लॉट वाली ग्रिल
कंपनी ने इस अपकमिंग एसयूवी के बारे में अभी ज्यादा डीटेल्स को शेयर नहीं किया है। हालांकि, इसके कॉन्सेप्ट मॉडल के फीचर्स की बात करें, तो इसमें चंकी बोनट दिया गया है। इसमें बोनट से साथ कनेक्टेड डीआरएल दिए गए हैं। एसयूवी का ओवरऑल लुक बॉक्सी डिजाइन वाला है। साथ ही इसमें आपको फ्लश टाइप डोर हैंडल्स भी मौजूद हैं। इसकी 7 स्लॉट वाली ग्रिल बिल्कुल कंपास जैसी दिखती है। इसके अलावा, नीचे की स्किड प्लेट से यह साफ पता चलचा है कि यह एसयूवी ऑफ-रोड के लिए तैयार यानी 4×4 है। कॉन्सेप्ट एसयूवी बड़ी दिखती है और सड़क पर इसकी दमदार रोड प्रेजेंस की उम्मीद है। हालांकि, इनमें से कई स्पेशल फीचक प्रोडक्शन मॉडल में शामिल नहीं होगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Jeep Compass
₹ 17.99 - 30.7 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
टाटा के नए ARGOS प्लेटफॉर्म पर बेस्ड
एक और बात जिसकी हम उम्मीद कर सकते हैं वह यह है कि यह नई जीप एसयूवी टाटा के नए ARGOS प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। यह प्लेटफॉर्म अभी सिएरा में इस्तेमाल हो रहा है। जीप अपनी नई एसयूवी के लिए इसका यूज कर सकता है। इस प्लेटफॉर्म की एक सबसे खास बात यह है कि यह ICE, हाइब्रिड, CNG सहित कई पावरट्रेन को सपोर्ट कर सकता है। यह 4×4 के साथ भी कंपैटिबल है। इसके साथ आने वाली जीप एसयूवी एक एडवेंचर लाइफस्टाइल एसयूवी साबित हो सकती है।
इतनी हो सकती है कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो, नई जीप एसयूवी में 2.0-लीटर का डीजल इंजन या सिएरा के 1.5-लीटर डीजल और पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, जीप नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी ऑफर कर सकता है। इसकी 4×4 टेक्नोलॉजी इसे एक एक्साइटिंग SUV बनाती है। जीप ने इस अपकमिंग SUV की लॉन्चिंग की सटीक तारीख अभी तक नहीं बताई है। हालांकि, इन्वेस्टर में कंपनी ने बताया कि यह 2028 तक लॉन्च हो सकती है। यह मॉडल अभी प्रोडक्शन के शुरुआती फेज में है। इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


