Hindi Newsऑटो न्यूज़New 2026 Kia Seltos fully revealed in india, booking open at Rs. 25,000, check details
2026 किआ सेल्टॉस का धमाका! 6 एयरबैग, ADAS समेत 24 सेफ्टी फीचर्स; डिजाइन ऐसी कि लोग हुए कायल, आज रात से होगी बुकिंग

2026 किआ सेल्टॉस का धमाका! 6 एयरबैग, ADAS समेत 24 सेफ्टी फीचर्स; डिजाइन ऐसी कि लोग हुए कायल, आज रात से होगी बुकिंग

संक्षेप:

नई 2026 किआ सेल्टॉस (New 2026 Kia Seltos) का भारत में ग्लोबल प्रीमियर हो गया है। कंपनी आज यानी 10 दिसंबर की मिड नाइट से बुकिंग शुरू करेगी, जिसका बुकिंग अमाउंट 25,000 रुपये तय किया गया है। आइए इस धांसू SUV की खासियत जानते हैं।

Dec 10, 2025 03:14 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

नई 2026 किआ सेल्टॉस (New 2026 Kia Seltos) को दुनिया में सबसे पहले भारत में अनवील किया गया है। कंपनी ने लॉन्च को लेकर कोई देरी नहीं की है। बुकिंग आज (10 दिसंबर 2025) मिड नाइट 12 बजे से आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएंगी। हालांकि, इसकी कीमतें 2 जनवरी 2026 को अनाउंस की जाएंगी, जबकि डीलरशिप पर इसकी डिलीवरी मिड-जनवरी 2026 से शुरू होंगी। यह वही स्ट्रेटेजी है, जो किआ (Kia) ने पहली बार सेल्टॉस (Seltos) लॉन्च करते समय अपनाई थी, लेकिन इस बार बदलाव उतने साधारण नहीं, दूसरी जेनरेशन सेल्टॉस (Seltos) पूरी तरह बदली हुई नजर आती है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:5-स्टार SUV की भिड़ंत! नेक्सन और विक्टोरिस में कौन ज्यादा सेफ? रिजल्ट चौंका देगा

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 10.73 - 20.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 20.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector Facelift

MG Hector Facelift

₹ 14 - 22.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पहले से बड़ी, चौड़ी और ज्यादा दमदार

नई सेल्टॉस (Seltos) के साइज में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें 95mm की लंबाई, 20mm की चौड़ाई, 15mm की ऊंचाई और 80mm का लंबा व्हीलबेस मिलता है। ये बदलाव सीधे तौर पर स्पेस, रोड प्रेजेंस और कम्फर्ट को बढ़ाते हैं। साथ ही किआ (Kia) की इंटरनल शीट में एक 14-लीटर बूट की बात भी सामने आया है, जो शायद एक इंटरनल टेस्ट वैल्यू हो सकता है, लेकिन यह अपडेटेड स्पेक्स का हिस्सा बताया गया है।

नई 2026 किआ सेल्टॉस

2026 किआ सेल्टॉस से जुड़ी कुछ खास बातें

बुकिंग10 दिसंबर (रात 12 बजे) से शुरू, ₹25,000
कीमत घोषणा2 जनवरी 2026
डिलीवरी शुरूमिड जनवरी 2026
डायमेंशनलंबाई +40 mm, व्हीलबेस +80 mm, चौड़ाई +30 mm
एक्सटीरियर

आइस-क्यूब प्रोजेक्शन हेडलैंप, LED फॉग लैंप, कनेक्टेड LED टेल लैंप,

हिडन रियर वाइपर, 18-इंच अलॉय व्हील, ऑटोमैटिक फ्लश डोर हैंडल

इंटीरियर व टेक्नोलॉजी

30-इंच कर्व्ड डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट+क्लस्टर), डुअल-जोन AC, EV6 जैसा स्टीयरिंग,

10 सिंगल-टोन रंग (2 नए – रेड, ग्रे), ब्लैक-व्हाइट ड्यूल-टोन इंटीरियर, वेलकम सीट फ़ंक्शन

कम्फर्ट व कंविनियंस

10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट + मेमोरी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 3 रियर हेडरेस्ट,

रीक्लाइनिंग रियर सीटें, सनशेड, 60:40 स्प्लिट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर,

आगे-पिछे Type-C पोर्ट, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 8-स्पीकर बोस सिस्टम, 360° कैमरा

प्लैटफॉर्म व सेफ्टी

ग्लोबल K3 प्लैटफॉर्म (भारत में पहली बार), 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स,

6 एयरबैग, ESP, TCS, ADAS लेवल-2

कनेक्टिविटी

वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, स्मार्ट की प्रॉक्सिमिटी अनलॉक,

Kia Connect 2.0 – 91 फीचर्स

इंजन विकल्प1.5 NA पेट्रोल – 115 PS/144 Nm; 1.5 टर्बो – 160 PS/253 Nm; 1.5 डीजल – 116 PS/250 Nm
ट्रांसमिशनManual, iMT, IVT, AT
वैरिएंट्सHTE, HTK, HTX, GTX

एकदम नया एक्सटीरियर

किआ (Kia) ने पुराने डिजाइन को हल्का-फुल्का अपडेट करने की बजाय लगभग पूरी तरह नया फेस दिया है। इसके मुख्य हाइलाइट्स में पहले से ज्यादा वाइड बोल्ड फ्रंट ग्रिल, एक नया टॉल बोनट कट और ज्यादा स्ट्रेट फ्रंट, टेलयूराइड-स्टाइल फ्रंट लुक, नई वर्टिकल DRL मॉड्यूल, बाहर की ओर शिफ्ट C-शेप्ड LED यूनिट और स्टैक्ड लाइट बीम मिलती है। इसमें पीछे की तरफ फुल-विथ LED बार, नई अलॉय व्हील्स, नई रूफ रेल्स, री-डिजाइन्ड ORVMs और ड्यूल-पेन सनरूफ (सबसे ज्यादा चर्चा वाला फीचर) मिलती है। SUV अब और ज्यादा मस्कुलर, प्रीमियम और मॉडर्न दिखती है।

नई 2026 किआ सेल्टॉस

इंटीरियर में फुल कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप

इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव फुल कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप देखने को मिलता है, जिसका पूरा ध्यान केबिन को मॉडर्न बनाने पर रहा है। अब डैशबोर्ड में एक सिंगल कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दोनों एक ही पैनल में जुड़े हुए हैं। अन्य बड़े बदलाव में प्रीमियम सॉफ्ट-टच मैटीरियल, डुअल-टोन थीम्स (GT Line लीक में देखा गया), नए AC कंट्रोल, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, मेटल पैडल, ज्यादा स्पेस वाला सेंटर स्टोरेज मिलता है। इंटीरियर अब पहले से ज्यादा हाईटेक, क्लीन और प्रीमियम हो गया है।


इंजन पावरट्रेन

इंजन परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें भरोसेमंद पावरट्रेन लाइन-अप लगभग पहले जैसा ही है। इसमें 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन मिलता है। सभी इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। ग्लोबल बाजारों में AWD का विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 1.6L हाइब्रिड की चर्चाएं भी जारी हैं, लेकिन भारत को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:मारुति के इन 6 मॉडल ने लूट लिया मार्केट, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनीं

किआ सेल्टॉस का किससे मुकाबला?

नई किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) का मुकाबला अब हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara), मारुति विक्टोरिस (Maruti Victoris), टाटा कर्व (Tata Curvv), टाटा सिएरा (Tata Sierra), टोयोटा हायराइडर (Toyota Hyryder), स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq), फॉक्सवैगन टाइगुन (VW Taigun), होंडा एलिवेट (Honda Elevate) और सिट्रोएन एयरक्रॉस (Citroen Aircross) से होता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।