Hyundai का धमाका: कंपनी के इस ऐप पर जुड़े 30,000+ EV चार्जिंग पॉइंट्स, जानिए खासियत
दिग्गज कार निर्माता हुंडई ने भारत में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने अपने 'myHyundai' ऐप के जरिए देश भर में 30,000 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच का ऐलान किया है।

दिग्गज कार निर्माता हुंडई ने भारत में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने अपने 'myHyundai' ऐप के जरिए देश भर में 30,000 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच का ऐलान किया है। यह भारत के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड चार्जिंग नेटवर्क में से एक है, जिसे एक ही प्लेटफॉर्म से एक्सेस किया जा सकता है। बता दें कि हुंडई ने यह नेटवर्क देश के प्रमुख चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटर्स (CPOs) के साथ मिलकर तैयार किया है। कंपनी का यह कदम देश में इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने की रफ्तार को और तेज करेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।
क्या कहती है कंपनी
इस बड़ी कामयाबी पर बात करते हुए हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक कार (EV) को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह चार्जिंग की सुविधा होना सबसे जरूरी है। हुंडई एक ऐसा माहौल बनाना चाहती है जहां इलेक्ट्रिक गाड़ी रखना हर किसी के लिए आसान और टेंशन-फ्री हो जाए। एक ही ऐप पर 30,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स देकर कंपनी ग्राहकों की सबसे बड़ी चिंता दूर कर रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ हुंडई ही नहीं, बल्कि किसी भी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार के लिए खुली रहेगी, ताकि सब इसका फायदा उठा सकें।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Ioniq 5
₹ 55.7 लाख
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.7 लाख
SUPER ECO T1
₹ 56,772
Okaya EV Motofaast
₹ 1.39 लाख
Fujiyama Ozone
₹ 79,999
Okaya EV Freedum
₹ 69,999
क्या है कंपनी का प्लान
कंपनी ने अपने खुद के चार्जिंग नेटवर्क को भी बहुत तेजी से बढ़ाने का प्लान बनाया है। हुंडई साल 2030 तक अपने खुद के डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन्स को तीन गुना से ज्यादा बढ़ाएगी। अभी कंपनी के पास देश में 183 चार्जिंग स्टेशन्स हैं, जिन्हें बढ़ाकर 600 करने का टारगेट रखा गया है। इससे भारत में चार्जिंग की सुविधाएं दुनिया के बड़े देशों जैसी हो जाएंगी। ग्राहकों के आराम के लिए ये सभी स्टेशन्स शहरों के मुख्य इलाकों और बड़े हाईवेज पर बनाए गए हैं।
हर 25 किमी पर चार्जिंग प्वाइंट
इस ऐप के पहुंच की बात करें तो myHyundai ऐप ग्राहकों को एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म देता है। इसकी मदद से देश के मुख्य रास्तों पर हर 25 किलोमीटर के दायरे में आपको कोई न कोई चार्जिंग पॉइंट मिल जाएगा। इसमें दिल्ली-जयपुर, मुंबई-पुणे-बेंगलुरु और गोवा जैसे सभी बड़े हाईवेज शामिल हैं। इस ऐप से ग्राहक आसानी से चार्जर खोज सकते हैं, वहां तक पहुंचने का रास्ता देख सकते हैं, एडवांस में अपनी बारी बुक कर सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। अब तक हुंडई का यह नेटवर्क 3 लाख से ज्यादा ग्राहकों की मदद कर चुका है।
पर्यावरण को बचाने में बड़ा कदम
हुंडई का यह कदम पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा बनाने में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। यह पेट्रोल-डीजल की जगह साफ-सुथरी गाड़ियों को बढ़ावा दे रहा है, जिससे सड़कों पर होने वाला प्रदूषण कम होगा। हुंडई के इन चार्जिंग स्टेशन्स की वजह से अब तक करीब 35 लाख किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) जैसी जहरीली गैस को वातावरण में घुलने से रोका गया है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि हुंडई सिर्फ कारें नहीं बेच रही, बल्कि देश के भविष्य को प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


