ये सुपर बाइक हो गई अपडेट, कीमत बढ़ाए बिना कंपनी ने डाल दिए ये फीचर्स; बुकिंग भी हो गई शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत में स्टैंडर्ड निंजा 500 मिलती रहेगी। इसे कुछ इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध ज्यादा फीचर्स वाली निंजा 500 SE भी मिलती है। SE वर्जन में कलर TFT डिस्प्ले और कावासाकी का KIPASS कीलेस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

MY2027 Kawasaki Ninja 500 Launched in India at Rs 5.76 Lakh
ये सुपर बाइक हो गई अपडेट
Kawasaki Ninja 500
केवल
7,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

कावासाकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर और पावरफुल निंदा 500 को मॉडल ईयर 2027 के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपए रखी है। यह नया मॉडल MY2026 मोटरसाइकिल के कुछ ही महीनों बाद आया है। कंपनी ने इसकी कीमत, मैकेनिकल पैकेज और इक्विपमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। MY2027 निंजा 500 कावासाकी के सिग्नेचर लाइम ग्रीन कलर और मॉडल-ईयर ग्राफिक्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग ऑथराइज्ड डीलरशिप पर शुरू कर दी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल2,000/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.2 - 1.75 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें

MY2027 निंजा 500 में 451cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC पैरेलल-ट्विन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 9,000 rpm पर 45 PS की पावर और 6,000 rpm पर 42.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है। कावासाकी ने इस मोटर को इस तरह से ट्यून किया है कि यह लो- और मिड-रेंज में आसानी से परफॉर्मेंस दे सके। साथ ही, हाई रेव रेंज में भी अच्छी परफॉर्मेंस बनाए रखे।

MY2027 निंजा 500 के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशनडिटेल
इंजन451cc, लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन
मैक्सिमम पावर9,000 rpm पर 45 PS
मैक्सिमम टॉर्क6,000 rpm पर 42.6 Nm
गियरबॉक्स6-स्पीड
फ्यूल टैंक14 लीटर
सीट की ऊंचाई785 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस145 mm
कर्ब वेट176 kg

चेसिस और ब्रेकिंग हार्डवेयर
निंजा 500 में अभी भी हाई-टेन्साइल-स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें इंजन एक स्ट्रेस्ड मेंबर के तौर पर काम करता है। सस्पेंशन का काम 41mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक मिलते हैं। ब्रेकिंग हार्डवेयर में 310mm का फ्रंट डिस्क और रियर डिस्क शामिल है, जिसे डुअल-चैनल ABS का सपोर्ट मिलता है। यह 17-इंच के एलॉय व्हील्स पर चलती है, जिसमें आगे 110/70 का टायर और पीछे 150/60 का टायर लगा है। 785mm की सीट की ऊंचाई और कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन इसे एक कमिटेड सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल के मुकाबले ज्यादा आसान बनाती है।

MY2027 निंजा 500 के फीचर्स

कंपनी ने MY2027 निंजा 500 के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी इसके मॉडल में मौजूदा इक्विपमेंट पैकेज ही मिलता है। इसमें ट्विन LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कावासाकी के राइडोलॉजी ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट, राइडिंग लॉग और गाड़ी की जानकारी, इकोनॉमिकल राइडिंग इंडिकेटर, असिस्ट और स्लिपर क्लच और डुअल-चैनल ABS शामिल हैं।

भारत में स्टैंडर्ड निंजा 500 मिलती रहेगी। इसे कुछ इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध ज्यादा फीचर्स वाली निंजा 500 SE भी मिलती है। SE वर्जन में कलर TFT डिस्प्ले और कावासाकी का KIPASS कीलेस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके इंजन, चेसिस, डाइमेंशन, ब्रेकिंग हार्डवेयर, इंस्ट्रूमेंटेशन और फीचर्स की लिस्ट MY2026 मोटरसाइकिल जैसी ही है। MY2027 नाम मुख्य रूप से मॉडल ईयर को अपडेट करता है, जिसमें लाइम ग्रीन कलर और ग्राफिक्स इसे अलग पहचान देते हैं।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख ही रखी गई है। ये जून 2026 में लॉन्च हुई MY2026 निंजा 500 में E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी की तुलना इसकी कीमत पिछले मॉडल से 10,000 रुपए ज्यादा थी। कावासाकी निंजा 500 के राइवल्स की बात करें तो इसका मुकाबला जिन फुली-फेयर्ड मोटरसाइकिलों से होता है उसमें अप्रिलिया RS 457, यामाहा R3, KTM RC 390 और कावासाकी निंजा 300 जैसे मॉडल से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़ये सुपर बाइक हो गई अपडेट, कीमत बढ़ाए बिना कंपनी ने डाल दिए ये फीचर्स