Hindi Newsऑटो न्यूज़Music Maestro Shankar Mahadevan Brings Home The MG M9 Luxury MPV, check all details
रोड पर चलता 5-स्टार होटल! शंकर महादेवन ने खरीदी ऐसी लक्जरी इलेक्ट्रिक कार, अंदर मसाज वाली सीटें भी मिलेंगी

रोड पर चलता 5-स्टार होटल! शंकर महादेवन ने खरीदी ऐसी लक्जरी इलेक्ट्रिक कार, अंदर मसाज वाली सीटें भी मिलेंगी

संक्षेप:

सुरों के बादशाह शंकर महादेवन ने हाल ही में MG M9 लक्जरी MPV खरीदी है। ये कार कई गजब फीचर्स से लैस है। इसके अंदर मसाज वाली सीटें भी दी गई हैं। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

Mon, 27 Oct 2025 03:49 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के जाने-माने संगीतकार और गायक शंकर महादेवन अब एक नई शानदार कार के मालिक बन गए हैं। उन्होंने MG M9 EV की डिलीवरी लाया है, जो भारत की इकलौती इलेक्ट्रिक प्रीमियम MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) है। यह लक्जरी MPV इसी साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च हुई थी। 5.2 मीटर लंबी यह गाड़ी लक्जरी और टेक्नोलॉजी का अद्भुत संगम है। महादेवन ने इसे मेटल ब्लैक कलर में चुना है, जो इसके प्रीमियम लुक को और भी बढ़ा देता है। बता दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इसी MPV को खरीदा था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:खतरे में मारुति का ताज! अपनी SUVs के दम पर इस कंपनी ने मार्केट में मचाई सनसनी

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG M9 EV

MG M9 EV

₹ 69.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 67.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQB

Mercedes-Benz EQB

₹ 72.2 - 78.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

M9 के अंदर 'लॉन्ज' जैसा एक्सपीरियंस

MG M9 के केबिन में कदम रखते ही आपको किसी लक्जरी लॉन्ज में होने का एहसास होता है। इसे मिनिमल डिज़ाइन और लक्जरी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

शानदार इंटीरियर

केबिन में ड्यूल-टोन टैन और ब्लैक थीम और चारों ओर सॉफ्ट-टच मटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद खास बनाता है।

सबसे खास, बीच की सीटें

इस MPV की जान इसकी बीच वाली दो ओटोमन कैप्टन सीट्स हैं। ये सीट्स 16-तरीकों से इलेक्ट्रिक एडजस्ट हो सकती हैं। साथ ही इनमें हिटिंग, वेंटिलेशन और मसाज का भी फीचर दिया गया है। इन सीटों को पूरी तरह से रिक्लाइन करके आप एक आरामदायक बेड भी बना सकते हैं।

फीचर्स जो सफर को बनाते हैं शानदार

यह लक्जरी MPV फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है। इसमें कई हाई-टेक फीचर्स दी गई हैं।

डिस्प्ले और साउंड

इसमें 12.3-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 13-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम मिलता है।

आरामदायक फीचर्स

इसमें कई आरामदायक फीचर्स मिलते हैं। जैसे कि इसमें ड्यूल सनरूफ, 64-कलर की एम्बिएंट लाइटिंग, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वेलकम फंक्शन

आगे की सीटों में भी हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ एक स्मार्ट 'वेलकम' फंक्शन है, जो दरवाजा खोलते ही सीट को पीछे खिसका देता है ताकि अंदर बैठना आसान हो।

MG M9 ईवी का स्पेसिफिकेशन

बैटरी पैक90 kWh
क्लेम्ड रेंज548 km
इलेक्ट्रिक मोटर1
पावर245 PS
टॉर्क350 Nm
ड्राइवट्रेनFront-wheel-drive (FWD)

कीमत और मुकाबला

MG M9 की एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये है। भारत में अभी इसकी कोई सीधी इलेक्ट्रिक रायवल नहीं है, लेकिन यह लक्जरी सेगमेंट में किआ कार्निवल (Kia Carnival) और टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) जैसी प्रीमियम MPVs को एक इलेक्ट्रिक विकल्प देती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।