टू-व्हीलर चलाने वाले इन लोगों को दूर से ही पहचान रही पुलिस, फिर पकड़-पकड़कर कर रही तगड़ा चालान
देशभर में हेलमेट नहीं पहनने को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्ती दिखा रही है। हालांकि, देश के दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में ये अभियान जोरों पर चल रहा है। दरअसल, प्रदेश के कई प्रमुख शहर जैसे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है।

देशभर में हेलमेट नहीं पहनने को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्ती दिखा रही है। हालांकि, देश के दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में ये अभियान जोरों पर चल रहा है। दरअसल, प्रदेश के कई प्रमुख शहर जैसे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन पर 1000 रुपए तक का चालान किया जा रहा है। खास बात ये है कि जो लोग हेलमेट नहीं पहनते उनकी गाड़ी दूर से ही पहचान में आ जाती है। ये अभियान लोगों में यातायात जागरूकता बढ़ाने और सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से शुरू किया है। ऐसे में लोगों को बख्शा नहीं जा रहा। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस हेलमेट नहीं लगाने पर 2000 रुपए तक का चालान कर सकती है।






हेलमेट को पहनने का सही तरीका
टू-व्हीलर चलाने या पीछे बैठने वाले को हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। ये इसलिए जरूरी है ताकि एक्सीडेंट के वक्त आपके सिर पर कोई चोट नहीं आए। एक्सीडेंट के ज्यादतर केस में सिर पर चोट लगने की वजह से लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे में आप जब भी हेलमेट पहने तो इस बात का ध्यान रहे कि वो आपके सिर पर एकदम अच्छी तरह से फिक्स हो जाए। हेलमेट पहनने के बाद स्ट्रिप को लगाना नहीं भूलें। कई बार लोग सिर्फ चालान से बचने के लिए हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं। वे स्ट्रिप नहीं लगाते। इतन ही नहीं, कई लोगों के हेलमेट में स्ट्रिप का लॉक नहीं होता। या वो टूटी होती है। इन तमाम स्थिति में आपका चालान किया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2000 रुपए तक के चालान का नियम
भारत सरकार ने 1998 मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव किया है। जिसमें टू-व्हीलर चलाने वालों के हेलमेट नहीं पहनने या फिर ठीक से हेलमेट नहीं पहनने पर 2,000 रुपए तक का तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। यानी बाइक सवार ने हेलमेट पहना है, लेकिन वह खुला हुआ है, तो इस पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। आपने हेलमेट पहना है और सिर से बांधे रखने वाले पट्टी टाइट करके नहीं पहनी है तो भी आप पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। कुल मिलाकर हेलमेट को अब पूरी तरह ठीक से पहनना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तब आपके ऊपर 2000 रुपए का चालान होगा।
ISI मार् वाला हेलमेट होना जरूरी
हेलमेट के पास BSI (भारतीय मानक ब्यूरो ISI ) नहीं है, तो आप पर 1,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है। यानी आपको बाइक-स्कूटर चलाते वक्त केवल ISI मार्क वाला हेलमेट ही पहनना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तब मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194D MVA के तहत आप पर 2 हजार रुपए तक का चालान किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



