अमेजन सेल में बहुत सस्ते में मिल रहा ये स्टाइलिश ई-स्कूटर, सिंगल चार्ज पर रेंज 105Km; कीमत सिर्फ इतनी

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेजन पर 'Great Summer Sale' चल रही है। इस सेल में प्रोडकट्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इन प्रोडक्ट की लिस्ट में इलेक्ट्रिकल्स आइटम, इलेट्रॉनिक आइटम, स्मार्टफोन, लैपटॉप, फुटवेयर, कपड़े समेत कई दूसरे आइटम शामिल है। इतना ही नहीं, डिस्काउंट की लिस्ट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भी शामिल हैं।

अमेजन सेल में बहुत सस्ते में मिल रहा ये स्टाइलिश ई-स्कूटर, सिंगल चार्ज पर रेंज 105Km; कीमत सिर्फ इतनी

अमेजन पर 'Great Summer Sale' चल रही है। इस सेल में प्रोडकट्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इन प्रोडक्ट की लिस्ट में इलेक्ट्रिकल्स आइटम, इलेट्रॉनिक आइटम, स्मार्टफोन, लैपटॉप, फुटवेयर, कपड़े समेत कई दूसरे आइटम शामिल है। इतना ही नहीं, डिस्काउंट की लिस्ट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स भी शामिल हैं। दरअसल, इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक रहे हैं। इसमें हीरो, बजाज जैसी कंपनियों के मॉडल भी शामिल हैं। हालांकि, हम एक ऐसे प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं जो साइकिल की तरह दिखने वाला स्टाइलिश इलेक्ट्रिक मोपेड है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 100Km से भी ज्यादा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दरअसल, हम जिस मॉडल की बात कर रहे हैं उसका नाम मोटोवोल्ट अर्बन ई-मोपेड (Motovolt URBN E-Moped) है। इसकी MRP 54,999 रुपए है। जबकि, इसे 9% के डिस्काउंट के साथ 49,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे 2,448 रुपए की मंथली EMI में भी खरीदा जा सकता है। ये EMI 24 महीने के लिए रहेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MOTOVOLT Urbn

MOTOVOLT Urbn

₹ 46,499 - 52,099

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 87,878 - 95,465

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.62 - 2.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.38 - 1.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कई बैंकों के ऑफर भी शामिल
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बजाज फिनसर्व और अमेजन पे ICICI क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, हल्की प्रोसेसिंग फीस देकर नो कॉस्ट EMI के साथ खरीद सकते हैं। इसमें अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, BOBCARD, DBS क्रेडिट कार्ड InstaEMI, फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड EMI, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड, HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

मोटोवोल्ट अर्बन ई-मोपेड के फीचर्स
मोटोवोल्ट अर्बन ई-मोपेड के फीचर्स की बात करें तो इस ई-साइकिल में BIS सर्टिफाइड रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जो आग और पानी, दोनों से सुरक्षित है। इस वजह से ये ज्यादा सेफ और डुरेबल हो जाती है। खास बात ये है कि कभी भी और कहीं भी, अपनी सुविधा के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं। इस पर 12 महीने या 12,000Km की वारंटी मिलती है, इसमें से जो भी पहले होगा वारंटी उतनी ही रहेगी। हालांकि, ग्राहक वारंटी को एक्सटेंड करा सकते हैं, जिससे ये 36 महीने या 30,000Km तक हो जाती है। ये लो स्पीड मोपेड है जिसकी स्पीड 25Km/h तक है।

बेहतर राइडिंग और स्मार्ट रेंज के लिए इसमें ईको और स्पोर्ट मोट मिलते हैं। इसमें पैडल असिस्ट मोट भी मिलता है, जिसकी दम पर ये मोपेड 105 km तक की शानदार रेंज देती है। कंपनी इसके साथ 5 Amp चार्जर देती है, जो 20Ah बैटरी को 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज कर देता है। शहर में कम्फर्टेबल राइड के लिए हल्के वजन का फ्रेम, स्पोक वाले पहिए, 20x2.4-इंच ट्यूब वाले टायर और डुअल सस्पेंशन जिसमें आगे स्प्रिंग और पीछे हाइड्रोलिक मिलता है। इसके साथ एक टूलकिट बॉक्स भी आता है, जिससे आप इसे घर पर ही असेंबल कर सकते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।