
इस कंपनी की मोटरसाइकिल को खरीदना ₹53000 हुआ महंगा, खरीदने से पहले देख लो नई प्राइस लिस्ट
सितंबर 2025 में लागू हुए नए GST संशोधनों के बाद मोटो मोरिनी ने शुरुआत में यह घोषणा की थी कि वो फेस्टिव सीजन के दौरान टैक्स बढ़ोतरी का असर ग्राहकों तक नहीं पहुंचाएगी। अब जब फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है, कंपनी ने कीमतों में बदलाव करते हुए इन्हें बढ़ा दिया है।
इटेलियन मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरर मोटो मोरिनी (Moto Morini) ने भारत में अपनी पूरी लाइनअप की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी मॉडल सेइमेजो 650 रेट्रो स्ट्रीट, सेइमेजो 650 स्क्रैंबलर, एक्स-कैप 650 और एक्स-कैप 650X पर लागू होती है। इनकी कीमतों में यह इजाफा 53,000 रुपए तक हुआ है। ऐसे में आप भी इन मोटरसाइकिल को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपको इनकी नई कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए।






सितंबर 2025 में लागू हुए नए GST संशोधनों के बाद मोटो मोरिनी ने शुरुआत में यह घोषणा की थी कि वो फेस्टिव सीजन के दौरान टैक्स बढ़ोतरी का असर ग्राहकों तक नहीं पहुंचाएगी। अब जब फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है, कंपनी ने कीमतों में बदलाव करते हुए इन्हें बढ़ा दिया है। सेइमेजो 650 के दोनों वेरिएंट रेट्रो स्ट्रीट और सेइमेजो अब महंगे हो गए हैं। रेट्रो स्ट्रीट की अब कीमत 4.79 लाख रुपए और सेइमेजो की कीमत 4.82 लाख रुपए है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Moto Morini SEIEMMEZZO
₹ 4.29 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Shotgun 650
₹ 3.59 - 4.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Continental GT 650
₹ 3.29 - 3.78 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Benelli Leoncino 500
₹ 4.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Zontes GK350
₹ 3.37 - 3.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bear 650
₹ 3.39 - 3.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेट्रो स्ट्रीट और सेइमेजो में फर्क डिजाइन और फीचर्स में है। सेइमेजो वेरिएंट में वायर-स्पोक व्हील्स, बीक-स्टाइल फ्रंट मडगार्ड और एक छोटी विंडस्क्रीन दी गई है, जबकि रेट्रो स्ट्रीट में अलॉय व्हील्स मिलते हैं। एडवेंचर सेगमेंट में आने वाली एक्स-कैप मोटरसाइकिल की कीमतें भी बढ़ी हैं। एक्स-कैप 650 की कीमत 6.40 लाख रुपए और एक्स-कैप 650X की कीमत 6.70 लाख रुपए हो गई है।
कंपनी के इन सभी मॉडल्स में वही 649cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। सेइमेजो 650 पर यह इंजन 55hp पावर और 54Nm टॉर्क जनरेट करता है। एक्स-कैप 650 सीरीज में यही इंजन थोड़ा ज्यादा ट्यून किया गया है, जिससे यह 60hp पावर और 54Nm टॉर्क देता है। मोटो मोरिनी की भारत में डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया है, जो बेनेली, ज़ोंटेस, कीवे और QJ मोटर जैसे ब्रांड्स को भी देखती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




