Hindi Newsऑटो न्यूज़most affordable 7-seater cars top-5 options under rs 10 lakh ertiga to triber
खरीदनी है नई 7-सीटर कार तो ये रहे सबसे सस्ते 5 ऑप्शन, सबकी कीमत ₹10 लाख से कम

खरीदनी है नई 7-सीटर कार तो ये रहे सबसे सस्ते 5 ऑप्शन, सबकी कीमत ₹10 लाख से कम

संक्षेप:

भारत में कार खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। पहले जहां छोटी हैचबैक कारों का दबदबा था। अब उनकी जगह बड़ी और प्रैक्टिकल गाड़ियों ने ले ली है। खासकर एसयूवी और 7-सीटर एमपीवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

Nov 23, 2025 03:44 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में कार खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। पहले जहां छोटी हैचबैक कारों का दबदबा था। अब उनकी जगह बड़ी और प्रैक्टिकल गाड़ियों ने ले ली है। खासकर एसयूवी और 7-सीटर एमपीवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। दरअसल, लोग फैमिली ट्रैवल और लॉन्ग ड्राइव्स के लिए ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट चाहने लगे हैं। अगर आप भी निकट भविष्य में बजट सेगमेंट की 7-सीटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच शानदार ऑप्शन के बारे में जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

रेनॉल्ट ट्राइबर

रेनॉल्ट ट्राइबर भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है जिसे हाल ही में बड़ा डिजाइन अपडेट मिला है। इसमें स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग मिडल-रो सीट मिलती हैं जिससे स्पेस को जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें पावरट्रेन के तौर पर 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलता है। मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख से लेकर 8.60 लाख रुपये तक जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा बोलेरो ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। इसकी मजबूत बॉडी और बेहतर ड्यूरेबिलिटी इसे ऑफ-रोड और खराब सड़कों के लिए बेस्ट बनाते हैं। पावरट्रेन के तौर पर इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मार्केट में इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख से लेकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है।

सिट्रोएन एयरक्रॉस

सिट्रोएन एयरक्रॉस अपने सेगमेंट में एकमात्र 7-सीटर कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता। स्टाइल और प्रैक्टिकैलिटी चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। मार्केट में इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 8.29 लाख से लेकर 13.69 लाख रुपये तक जाती है।

महिंद्रा बोलेरो नियो

महिंद्रा बोलेरो नियो भी इस सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन है। इसमें बेहतर राइड क्वालिटी, अपग्रेडेड डिजाइन और अपडेटेड केबिन मिलता है। इसमें बोलेरो वाला ही 1.5-लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है। मार्केट में इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख से लेकर 10.49 लाख रुपये तक जाती है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा

मारुति सुजुकी अर्टिगा अपनी फ्यूल-इफिशिएंसी, कम मेंटेनेंस कॉस्ट और आरामदायक सीटिंग की वजह से भारत की सबसे लोकप्रिय 7-सीटर MPV है। पावरट्रेन के तौर पर इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और CNG ऑप्शन मिलता है। मार्केट में इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख से लेकर 12.94 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।