वापस आने वाली है सबकी फेवरेट Mitsubishi Pajero, नए टीजर ने मचाया तहलका
मित्सुबिशी ने अपनी धाकड़ ऑफ-रोडर के ग्लोबल रिटर्न को ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने न्यू 2026 पजेरो का ऑफिशियल टीजर भी रिलीज कर दिया है। मित्सुबिशी ने घोषणा की है कि सेलेक्टेड मार्केट्स में यह आइकॉनिक एसयूवी Montero के नाम से उपलब्ध होगी।

आज से कुछ साल पहले SUV की बात होती थी, तो लोगों की जुबान पर सबसे पहला नाम Mitsubishi Pajero का आता था। समय से साथ मार्केट में कई SUVs की एंट्री होती गई और पजेरो का मार्केट धीरे-धीरे काफी कम हो गया। हालांकि, अब पजेरो फिर से मार्केट में बवाल मचाने को तैयार है। मित्सुबिशी ने अपनी धाकड़ ऑफ-रोडर के ग्लोबल रिटर्न को ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने न्यू 2026 पजेरो का ऑफिशियल टीजर भी रिलीज कर दिया है। मित्सुबिशी ने घोषणा की है कि सेलेक्टेड मार्केट्स में यह आइकॉनिक एसयूवी Montero के नाम से उपलब्ध होगी।
ट्राइटन पिकअप ट्रक वाला लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म
नई पजेरो को उसी लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिस पर ट्राइटन पिकअप ट्रक बेस्ड है। यह आर्किटेक्चर इसे स्टैंडर्ड यूनिबॉडी पजेरो के मुकाबले पजेरो स्पोर्ट के ज्यादा करीब लाता है। हालांकि, मित्सुबिशी इस नए मॉडल को अलग तरह से पोजिशन कर रही है। यह केबिन और फ्रंट और रियर सस्पेंशन के मॉडल-स्पेसिफिक डिवेलपमेंट के साथ आउटस्टैंडिग ऑफ-रोड कैपेबिलिटी और रिफाइन्ड और कंफर्टेबल राइड हैं। यह लैंग्वेज बताता है कि नई पजेरो मार्केट में एक अधिक प्रीमियम कैटिगरी में आएगी, जो स्टैंडर्ड पजेरो के करीब होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Veero
₹ 7.99 लाख
Mahindra Furio 14
₹ 22.57 लाख
Tata Intra V50
₹ 9.4 लाख
Tata Ultra T.16 AMT
₹ 24.03 लाख
Tata Signa 4018.S
₹ 29.89 लाख
Tata Intra V20 Gold
₹ 8.15 - 9.5 लाख
टीजर में दिखा लाइटिंग का डिजायन
टीजर इमेज में खास तौर से एसयूवी की लाइटिंग डिजाइन को दिखाया गया है, जिसमें बीच में मौजूद मित्सुबिशी लोगो को घेरे हुए लंबी T-शेप की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं। हेडलाइट का डिजाइन जनवरी 2026 में टीज किए गए मॉडल से अलग है। हालांकि, यह अंतर किसी पूरी तरह से अलग वीइकल होने के बजाय कैमोफ्लाज, अलग-अलग ट्रिम लेवलर्स या डिजाइन में बदलाव के कारण हो सकता है।
मस्कुलर फेंडर हैं और इसका बड़ा साइज
कुछ दिन पहले लीक हुए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि यह एसयूवी अपराइट है, इसके मस्कुलर फेंडर हैं और इसका बड़ा साइज इसे टोयोटा लैंड क्रूजर का सीधा कॉम्पिटिटर बनाने का दम रखता है। मित्सुबिशी इस नए मॉडल को क्रॉस-कंट्री एसयूवी और अपना नया फ्लैगशिप बता रही है। ब्रैंड के लाइनअप में यह यूनिबॉडी आउटलैंडर से ऊपर के सेगमेंट में आएगी।
यहां हो सकती है सबसे पहले लॉन्च
इसका ऑफिशियल रिवील इसी साल होने वाला है। मित्सुबिशी ने नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, स्पेन और फिलीपींस में पजेरो को मोंटेरो के नाम से बेचा है, जिससे इन मार्केट्स में नई पजेरो के सबसे पहले लॉन्च होने की सबसे ज्यादा संभावना है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


