आ गई 5 स्टार सेफ्टी वाली एक और दमदार SUV, गजब है रोड प्रेजेंस, फीचर कमाल के
कंपनी की यह लेटेस्ट एसयूवी 156 hp और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच Steptronic Sport ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। इसे 5-स्टार Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये के अंदर है।

मिनी इंडिया ने भारत में नई MINI Countryman C को लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम SUV की एक्स-शोरूम कीमत 47.50 लाख रुपये है। खास बात यह है कि यह MINI की भारत में लोकली मैन्युफैक्चर्ड कार है। कंपनी का कहना है कि नई कंट्रीमैन C को डेली यूज के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया गया है और साथ ही इसमें मिनी ब्रैंड की पहचान और मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की यह लेटेस्ट एसयूवी 156 hp और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच Steptronic Sport ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। इसे 5-स्टार Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई एसयूवी के बारे में।
डिजाइन में मिला नया लुक
नई मनी कंट्रीमैन C कंपनी की 'Charismatic Simplicity' डिजाइन थीम पर बेस्ड है। पहले के मुकाबले इसका लुक ज्यादा क्लीन और मॉडर्न है। SUV का साइज अब पहले से बड़ा हो गया है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और दमदार हो गया है। इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, चौड़े व्हील आर्च, ऑक्टागोनल फ्रंट ग्रिल और नए LED हेडलैंप के साथ नए टेललैंप दिए गए हैं। SUV में फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसके अलावा कॉन्ट्रास्ट रूफ इसकी स्टाइलिंग को और प्रीमियम बनाता है। कंपनी ने इसमें तीन अलग-अलग DRL सिग्नेचर मोड्स भी दिए हैं। साथ ही इसमें वेलकम और गुडबाय लाइटिंग एनीमेशन का फीचर भी मिलता है। यह ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, स्मोकी ग्रीन, नैनक वाइट, स्लेट ब्लू और चिली रेड कलर ऑप्शन में आती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MINI Countryman C
₹ 47.5 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
केबिन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी का तड़का
नई कंट्रीमैन C का इंटीरियर काफी मॉडर्न और मिनिमलिस्ट रखा गया है। केबिन का सबसे बड़ी खूबी इसका 240 मिमी का राउंड OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो इन्फोटेनमेंट सिस्टम का काम करता है। डैशबोर्ड को दो हिस्सों में डिजाइन किया गया है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और प्रीमियम महसूस होता है। कार में इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट वाले JCW स्पोर्ट्स सीट्स दिए गए हैं, जिन्हें Vescin Vintage Brown फिनिश मिली है। ड्राइवर सीट में मसाज फंक्शन भी मिलता है। पीछे की सीटों को 25 डिग्री तक रिक्लाइन किया जा सकता है और इन्हें 130 मिमी तक आगे-पीछे भी किया जा सकता है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
फीचर्स के मामले में कंट्रीमैन C काफी मॉडर्न है। इसमें MINI Operating System 9, वॉयस कंट्रोल, MINI Intelligent Personal Assistant, Digital Key Plus और Head-Up Display जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार के अंदर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए फिशआई कैमरा भी मिलता है। दमदार ऑडियो के लिए इसमें 12 स्पीकर्स वाला Harman Kardon HiFi साउंड सिस्टम लगा है।
साथ ही Apple CarPlay, Android Auto, नेविगेशन, रिमोट सर्विसेज, ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स, इन-कार वेदर अपडेट्स और इंटेलिजेंट इमरजेंसी कॉल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Go-Kart Mode, Green Mode और Vivid Mode जैसे ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इन सबके अलावा इसमें आपको क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्टेंट प्लस, 360-डिग्री कैमरा और कंफर्ट ऐक्सेस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इस SUV को 5-स्टार Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई मिनी कंट्रीमैन C में TwinPower Turbo पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 156 हॉर्सपावर की ताकत और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप बेहतर माइलेज, आरामदायक ड्राइविंग और MINI की मशहूर 'गो-कार्ट' जैसी ड्राइविंग फील को एक साथ ऑफर करता है।
(Photo: top gear)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


