Mini Cooper की नई कार भारत में लॉन्च, 7 सेकेंड से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड, फीचर भी तगड़े
यह लिमिटेड एडिशन हॉट हैचबैक मिनी जीपी से इंस्पायर्ड है। इंडियन बायर्स के लिए इसकी केवल 30 यूनिट ही उपलब्ध होंगी। यह 7 सेकेंड से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

मिनी इंडिया ने नई Mini Cooper S GP Inspired Edition को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 58.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह लिमिटेड एडिशन हॉट हैचबैक मिनी जीपी से इंस्पायर्ड है। इंडियन बायर्स के लिए इसकी केवल 30 यूनिट ही उपलब्ध होंगी। इस स्पेशल एडिशन मॉडल की प्री-बुकिंग इसी महीने की शुरुआत में शुरू हो चुकी थी। मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन में 2.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है। यह 7 सेकेंड से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन में क्या कुछ है खास है।
कई कॉस्मेटिक अपग्रेड
मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन में स्टैंडर्ड कूपर एस की तुलना में कई कॉस्मेटिक अपग्रेड किए गए हैं, जिससे इसका लुक और भी स्पोर्टी और दमदार हो गया है। इसमें एक्सक्लूसिव लेजेंड ग्रे शेड के साथ रूफ और ओआरवीएम कैप्स पर चिली रेड एक्सेंट दिए गए हैं। जीपी से इंस्पायर्ड बोनट स्ट्राइप्स और साइड ग्राफिक्स इसके स्पोर्टी लुक को और भी बेहतरीन बनाते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MINI Cooper S
₹ 44.45 - 57.5 लाख
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
MINI Countryman E
₹ 54.9 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
17-इंच और 18-इंच के JCW-स्पेसिफिक अलॉय वील्स
इस स्पेशल एडिशन हैचबैक के फ्रंट में जॉन कूपर वर्क्स (जेसीडब्ल्यू) से इंस्पायर्ड बम्पर और ग्रिल के साथ-साथ रेड विंगलेट्स और रेड टो स्ट्रैप भी दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में 'GP Inspired' ब्रैंडिंग और C-पिलर पर एक स्पेशल '1 of 30' बैज बताता है कि यह यूनीक कार है। Mini Cooper S GP Inspired Edition में स्पोर्टी साइड स्कर्ट, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, रियर विंगलेट्स और रियर डिफ्यूजर भी दिए गए हैं, जो इसे ट्रैक-फोकस्ड लुक देते हैं। वेरिएंट के अनुसार, हैचबैक में चिली रेड सेंटर कैप्स के साथ 17-इंच और 18-इंच के JCW-स्पेसिफिक अलॉय वील्स लगे हैं। मिनी ने इसमें तीन सिलेक्टेबल DRL सिग्नेचर मोड्स भी दिए हैं, जिनमें वेलकम और गुडबाय लाइटिंग एनिमेशन शामिल हैं।
स्पोर्टी थीम वाला इंटीरियर और तगड़े फीचर
इंटीरियर में आपको स्पोर्टी थीम देखने को मिलेगी। इसमें ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड हाइलाइट्स हैं। JCW स्पोर्ट्स सीट्स वेसिन ब्लैक अपहोल्स्ट्री और रेड स्टिचिंग से लैस हैं। डैशबोर्ड और डोर पैड्स में बुने हुए फैब्रिक इंसर्ट हैं और इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स और फ्लोर मैट्स पर 'GP Inspired' और '1 of 30' ब्रैंडिंग दिखती है। फीचर्स की बात करें तो, मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन प्रीमियम इक्विपमेंट्स से लैस है।
इस हैचबैक में 9.4 इंच का राउंड OLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो ऐपल कारप्ले और ऐंड्ऱॉयड ऑटो के साथ वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक ग्लास रूफ, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, मेमोरी फंक्शन वाली पावर ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और हेड-अप डिस्प्ले को सपोर्ट करता। सेफ्टी फीचर्स में लेवल 1 ADAS, रियर-व्यू कैमरा, स्टेबिलिटी कंट्रोल और मल्टीपल एयरबैग शामिल हैं।
204 हॉर्सपावर और 300 एनएम का टॉर्क वाला इंजन
मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन में 2.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 204 हॉर्सपावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। मिनी का दावा है कि मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन सिर्फ 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 242 किमी प्रति घंटे है।
(Photo: NDTV Auto Mate)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


