
24 घंटे में सोल्ड आउट हुई ये कार, पैसे वाले लोगों ने हाथों-हाथ खरीदी; कंपनी के पास स्टॉक खत्म
नई मिनी कूपर S कंवर्टिबल (Mini Cooper S Convertible) कार की मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के 24 घंटे में ही इसकी सारी यूनिट सोल्ड आउट हो गई। पैसे वाले लोगों ने इसको हाथों-हाथ खरीद लिया।
भारत में प्रीमियम और लाइफस्टाइल कारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और इसका ताजा उदाहरण नई मिनी कूपर S कंवर्टिबल (Mini Cooper S Convertible) है। यह कार 12 दिसंबर 2025 को भारत में लॉन्च हुई और हैरानी की बात यह रही कि इसकी पहली खेप सिर्फ 24 घंटे के भीतर पूरी तरह बिक गई। नई मिनी कूपर S कंवर्टिबल (Mini Cooper S Convertible) को भारत में CBU (Completely Built-Up Unit) के तौर पर पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत Rs 58.50 लाख रखी गई थी। इतनी हाई प्राइस के बावजूद इतनी तेजी से बुकिंग पूरी होना इस बात का संकेत है कि भारतीय ग्राहक अब सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि स्टाइल, एक्सक्लूसिविटी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MINI Cooper S Convertible
₹ 58.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MINI Cooper S
₹ 44.9 - 55.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MINI Cooper
₹ 38 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MINI Countryman
₹ 64.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X1
₹ 50.8 - 53.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW Z4
₹ 92.9 - 97.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
BMW ग्रुप इंडिया ने क्या कहा?
BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह बरार ने इस मौके पर कहा कि मिनी कूपर S कंवर्टिबल (Mini Cooper S Convertible) की इतनी तेज बिक्री यह दिखाती है कि भारतीय ग्राहक मिनी के आइकॉनिक डिजाइन और फन-टू-ड्राइव कैरेक्टर से कितनी मजबूती से जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार, मिनी के ग्राहक ट्रेंड फॉलो नहीं करते, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
एक्सटीरियर: क्लासिक मिनी स्टाइल के साथ मॉडर्न टच
नई मिनी कूपर S कंवर्टिबल (Mini Cooper S Convertible) अपने क्लासिक लुक को बरकरार रखते हुए मॉडर्न अपडेट्स के साथ आती है। इसमें LED हेडलाइट्स, जिनमें तीन अलग-अलग लाइट सिग्नेचर मिलते हैं। इसके अलावा 18-इंच के अलॉय व्हील्स, स्लाइड स्पोक (Slide Spoke) और फ्लैश स्पोक (Flash Spoke) 2-टोन डिजाइन मिलती है। इसमें ब्लैक फैब्रिक सॉफ्ट टॉप मिलता है, जो 18 सेकेंड में खुलता और 15 सेकेंड में बंद हो जाता है। खास बात यह है कि यह सॉफ्ट टॉप किसी भी स्पीड पर ऑपरेट किया जा सकता है और इसे 40 सेमी. तक सनरूफ की तरह भी खोला जा सकता है।
इंटीरियर: प्रीमियम, मिनिमल और हाई-टेक
इसके केबिन में मिनी (Mini) का सिग्नेचर सर्कुलर डिजाइन थीम देखने को मिलता है। इसमें 9.4-इंच OLED टचस्क्रीन मिलती है, जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों का काम करती है। इसमें एंड्राएड (Android)-बेस्ड सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज थीम, सस्टेनेबल मटेरियल से बना डैशबोर्ड मिलता है।
इस कार में फीचर्स की लिस्ट भी काफी लंबी है, जिसमें पावर सीट्स, हर्मन कार्डन (Harman Kardon) साउंड सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, रियरव्यू कैमरा और क्रूज कंट्रोल शामिल है।
इंजन और परफॉर्मेंस
मिनी कूपर S कंवर्टिबल (Mini Cooper S Convertible) में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 204 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार सिर्फ 6.9 सेकेंड में 0–100 किमी./घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 237 किमी/घंटा है और कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 16.82 किमी/लीटर है।
नई मिनी कूपर S कंवर्टिबल (Mini Cooper S Convertible) का 24 घंटे में सोल्ड आउट होना इस बात का साफ संकेत है कि भारत में प्रीमियम लाइफस्टाइल कारों का बाजार तेजी से मजबूत हो रहा है। एक्सक्लूसिव डिजाइन, ओपन-टॉप ड्राइविंग का मजा और दमदार परफॉर्मेंस, यही वजह है कि मिनी (Mini) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसका फैनबेस कितना वफादार और जुनूनी है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




