
क्या डिमांड है! लॉन्च होने के 24 घंटे के भीतर ही पूरी बिक गई ये कार; 5 पॉइंट्स में जानिए खासियत
भारत में लॉन्च होते ही मिनी कूपर कन्वर्टिबल (Mini Cooper Convertible) ने जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया है। इस नई ड्रॉप-टॉप कार की पहली खेप लॉन्च के महज 24 घंटे के भीतर ही पूरी तरह बिक गई।
भारत में लॉन्च होते ही मिनी कूपर कन्वर्टिबल (Mini Cooper Convertible) ने जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया है। बता दें कि Mini की इस नई ड्रॉप-टॉप कार की पहली खेप लॉन्च के महज 24 घंटे के भीतर ही पूरी तरह बिक गई। कंपनी ने इसे 12 दिसंबर के 58.50 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था। यह कार CBU यानी पूरी तरह इंपोर्टेड यूनिट के तौर पर पेश हुई है। पहली बैच के इतनी तेजी से सोल्ड आउट होने के बाद Mini इंडिया ने अब अगले बैच के लिए बुकिंग खोल दी है। आइए जानते हैं पांच प्वांट्स में इसकी खासियत के बारे में।






कीमत और सेगमेंट पोजिशनिंग
मिनी कूपर कन्वर्टिबल की इतनी ज्यादा डिमांड के पीछे इसकी कीमत और सेगमेंट पोजिशनिंग बड़ी वजह मानी जा रही है। बता दें कि 58.50 लाख की कीमत के साथ यह इस समय भारत की सबसे किफायती कन्वर्टिबल कार बन गई है। इसके मुकाबले में आने वाली MG Cyberster इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल की एक्स-शोरूम कीमत करीब 75 लाख रुयपे है जो Mini से काफी महंगी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MINI Countryman E
₹ 54.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दो साल की अनलिमिटेड वारंटी
दूसरी ओर Mini इस कार के साथ दो साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी और 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है। यह प्रीमियम कार खरीदने वालों के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।
अट्रैक्टिव एक्सटीरियर कलर्स
डिजाइन और कलर ऑप्शंस की बात करें तो मिनी कूपर कन्वर्टिबल को चार अट्रैक्टिव एक्सटीरियर कलर्स में पेश किया गया है। इनमें ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, चिली रेड, सनी साइड येलो और ओशन वेव ग्रीन शामिल हैं। इसके साथ ब्लैक या व्हाइट मिरर कैप्स का ऑप्शन भी मिलता है।
इसका इलेक्ट्रिक फैब्रिक रूफ
कार की सबसे बड़ी खासियत इसका इलेक्ट्रिक फैब्रिक रूफ है जिसे सिर्फ 18 सेकंड में खोला और 15 सेकंड में बंद किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह फीचर 30 किमी/घंटा की रफ्तार तक काम करता है। रूफ को आंशिक रूप से खोलकर सनरूफ की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रूफ बंद होने पर बूट स्पेस 215 लीटर और रूफ खुली होने पर 160 लीटर रह जाता है।
प्रीमियम फीचर्स
कार में क्लासिक Mini सिलुएट को बरकरार रखते हुए नए डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। फ्रंट में नए सर्कुलर LED हेडलैंप्स मिलते हैं जिनमें मल्टीपल लाइटिंग सिग्नेचर दिए गए हैं। वहीं, नई रेडिएटर ग्रिल इसे फ्रेश लुक देती है। साइड में 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रियर में वर्टिकली अलाइन्ड LED टेललैंप्स दिए गए हैं। केबिन में गोल OLED टचस्क्रीन, BMW OS 9, हेड-अप डिस्प्ले, Harman Kardon साउंड सिस्टम, डिजिटल की, वायरलेस चार्जिंग और इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक कम्प्लीट लग्जरी कन्वर्टिबल बनाते हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




