नेक्सन, ब्रेजा जैसी कॉम्पैक्ट SUV की जगह क्यों पहली पसंद बन रहीं क्रेटा-सेल्टोस जैसी मिड-साइज कारें?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय मार्केट में सालों तक कॉम्पैक्ट SUVs (जैसे नेक्सन, ब्रेजा और वेन्यू) की जबर्दस्त धूम रही। हालांकि, अब भारतीय खरीदार अपनी पुरानी गाड़ियों को अपग्रेड कर मिड-साइज SUVs की ओर रुख कर रहे हैं।

mid-size cars have surpassed compact suv market share
कॉम्पैक्ट को पछाड़कर बढ़ रहा मिड-साइज एसयूवी का क्रेज
Honda City
केवल
₹15,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय कार मार्केट में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। इसका सीधा असर कारों की बिक्री पर देखने को मिल रहा है। सालों तक देश में 4 मीटर से छोटी सब-कॉम्पैक्ट SUVs (जैसे नेक्सन, ब्रेजा और वेन्यू) की जबर्दस्त धूम रही। लेकिन अब भारतीय खरीदार अपनी पुरानी गाड़ियों को अपग्रेड कर थोड़े बड़े आकार और प्रीमियम सेगमेंट की मिड-साइज SUVs की ओर रुख कर रहे हैं। इसका बड़ा कारण लोगों की कमाई में बढ़ोतरी, आसान फाइनेंस ऑप्शन और लग्जरी फीचर्स की चाहत है। आइए समझते हैं कि कैसे यह नया बदलाव ऑटो सेक्टर का रुख बदल रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.11 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
MG Hector Plus
₹ 17.49 - 19.69 लाख
EMI केवल₹22,900/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल₹79,200/ माह
अपनी EMI जानें

मिड-साइज सेगमेंट का बढ़ता मार्केट

आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री में मिड-साइज SUVs की हिस्सेदारी बढ़कर 18.2 पर्सेंट तक पहुंच गई है। जबकि महज दो साल पहले यह आंकड़ा सिर्फ 12.4 पर्सेंट था। इसके उलट, 4 मीटर से छोटी कॉम्पैक्ट SUVs का मार्केट शेयर पिछले साल के 16.2 पर्सेंट से घटकर अब 14.6 पर्सेंट पर आ गया है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि छोटी SUVs की बिक्री बंद हो गई है। सच यह है कि अब बड़े साइज वाली गाड़ियां ज्यादा तेज रफ्तार से बढ़ रही हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda City

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

EMI केवल₹15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.06 - 16.38 लाख

EMI केवल₹18,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio

₹ 13 - 17 लाख

EMI केवल₹17,000/ माह
अपनी EMI जानें
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

EMI केवल₹22,000/ माह
अपनी EMI जानें

बड़ी गाड़ी खरीदने की वजह?

कुछ साल पहले तक 10 लाख रुपये की कॉम्पैक्ट SUV और 15 से 20 लाख रुपये की मिड-साइज SUV के बीच का अंतर ग्राहकों को बजट के मामले में काफी बड़ा लगता था। लेकिन अब यह अंतर कम होता दिख रहा है। क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा, हाइराइडर और सीएरा जैसी मिड-साइज SUVs के बेस वैरिएंट्स की कीमतें कॉम्पैक्ट SUVs के टॉप वैरिएंट्स से सीधे मेल खाती हैं। ज्यादा पैसे खर्च करने पर ग्राहकों को ज्यादा रियर-सीट स्पेस, बड़ा बूट स्पेस, लंबी दूरी के सफर में कम्फर्ट और कई लग्जरी फीचर्स मिलते हैं।

बिक्री के आंकड़ों में क्रेटा का दबदबा

बता दें कि जुलाई, 2026 के बिक्री आंकड़े इस सेगमेंट में आई भारी तेजी को साफ बयां करते हैं। इस दौरान हुंडई क्रेटा की 18,088 यूनिट्स बिकीं। जबकि किआ सेल्टोस की 12,541 यूनिट्स बिकीं जो कि पिछले साल के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है। इसके अलावा, मारुति की नई विक्टोरिस ने 11,334 यूनिट्स, ग्रैंड विटारा ने 8,127 यूनिट्स, टोयोटा हाइराइडर ने 7,187 यूनिट्स और टाटा सिएरा ने 6,327 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

कॉम्पैक्ट SUVs भी रेस में

इस पूरे बदलाव में ध्यान देने वाली बात यह भी है कि छोटी सब-4 मीटर SUVs का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। बता दें कि Q1 FY2027 में कॉम्पैक्ट SUVs की कुल बिक्री 3,97,609 यूनिट्स रही। इसमें सालाना आधार पर 24 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। यानी लोग ब्रेजा, नेक्सन या वेन्यू को छोड़ नहीं रहे हैं, बल्कि नए खरीदार सीधे ऊपर वाले सेगमेंट की ओर बढ़ रहे हैं। कार कंपनियों के लिए भी बड़े साइज की SUVs बेचना ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है। दरअसल, इनमें मार्जिन ज्यादा होता है। वहीं, ग्राहकों को भी 12 लाख से 25 लाख रुपये के बजट में ढेरों प्रीमियम ऑप्शंस मिल रहे हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़कॉम्पैक्ट की जगह क्यों पहली पसंद बन रहीं क्रेटा-सेल्टोस जैसी मिड-साइज कारें?