डीलर्स को फटाफट खत्म करना है इस इलेक्ट्रिक SUV का स्टॉक, इसलिए मिल रहा ₹2.55 का डिस्काउंट
कंपनी इस महीने ZS EV पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इस पर कुल 2.55 लाख रुपए के बेनिफिट मिलेंगे। इस ऑफर में 2.15 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपए के लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं।

JSW MG मोटर इंडिया ने जून 2026 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने ZS EV पर भारी डिस्काउंट दे रही है। खबरों के मुताबिक, भारतीय बाजार से ZS EV को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है। इस वजह से इस पर स्टॉक क्लियरेंस बेनिफिट दे रही है। कंपनी इस पर कुल 2.55 लाख रुपए के बेनिफिट दे रही है। इस ऑफर में 2.15 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपए के लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं।
कंपनी इसके कुछ खास वैरिएंट पर फ्री पब्लिक चार्जिंग के फायदे भी दे रही है, जो नियम और शर्तों के साथ हैं। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक SUV की एक्स-शोरूम कीमतें 17.99 लाख रुपए से 20.50 लाख रुपए के बीच हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति ई विटारा, महिंद्रा BE 6, विनफास्ट VF6, टाटा कर्व EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसे मॉडल से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख
VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.7 लाख
Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख
MG ZS EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
एमजी मोटर्स ने इस इलेक्ट्रिक कार में 50.3kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी है, जो DC फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस इलेक्ट्रिक कार को 461Km तक दौड़ाया जा सकता है। इस SUV के इंटीरियर में 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, 7-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर, 10.1-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 100 से ज्यादा वॉइस रिक्गनिशन कमांड दी है। वॉइस की मदद से एसी, सनरूफ, नेविगेशन और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है।
इस इलेक्ट्रिक कार में ADAS 2 के साथ ट्रैफिक जाम असिस्ट, स्पीड असिस्ट सिस्टम, फॉर्वड कोलिजन वर्निंग, लेन फंक्शन और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। यानी ये अपने सेगमेंट की अब सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


