Hindi Newsऑटो न्यूज़mg zs ev discount up to rs 1-25 lakh december 2025
₹1.25 लाख तक सस्ती हो गई 450 km से ज्यादा रेंज वाली ये इलेक्ट्रिक कार, अब खरीदने टूटेंगे ग्राहक!

₹1.25 लाख तक सस्ती हो गई 450 km से ज्यादा रेंज वाली ये इलेक्ट्रिक कार, अब खरीदने टूटेंगे ग्राहक!

संक्षेप:

एमजी अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी पर दिसंबर, 2025 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) खरीदने पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Dec 07, 2025 05:42 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगले कुछ दिनों नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, दिग्गज कार निर्माता कंपनी एमजी अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी पर दिसंबर, 2025 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) खरीदने पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं एमजी की इस ईवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

सिंगल चार्ज पर मिलता है 400 km से ज्यादा रेंज

अगर पावरट्रेन की बात करें तो एमजी जेडएस EV में 50.3kWh का बैट्री पैक दिया गया है जो 176bhp की अधिकतम पावर और 280Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि एमजी की ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर अपने ग्राहकों को 461 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। मार्केट में एमजी जेडएस EV का मुकाबला टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा XUV 400 EV से होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 17 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 18.02 - 24.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 15.49 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू फीचर्स से लैस है कार

दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर कार में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और पावर ड्राइवर सीट दिया गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 360-डिग्री कैमरा, 6-एयरबैग और ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है। भारतीय मार्केट में एमजी जेडएस EV का शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 20.50 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।