Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Windsor EV Variant Wise Price January 2026
देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे, तो देख लो इसकी नई कीमतें; कहीं पैसे कम ना पड़ जाएं!

देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे, तो देख लो इसकी नई कीमतें; कहीं पैसे कम ना पड़ जाएं!

संक्षेप:

एमजी मोटर्स इंडिया ने इस महीने से अपने पोर्टफोलियो में शामिल सभी कारों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। आसान शब्दों में कहा जाए तो MG की कारों को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो की सबसे पॉपुलर और देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार विंडस EV को भी महंगा कर दिया है।

Jan 14, 2026 08:36 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

एमजी मोटर्स इंडिया ने इस महीने से अपने पोर्टफोलियो में शामिल सभी कारों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। आसान शब्दों में कहा जाए तो MG की कारों को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो की सबसे पॉपुलर और देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार विंडस EV को भी महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 38,100 रुपए तक या 2.52% तक की बढ़ोतरी की है। इस इलेक्ट्रिक कार की नई एक्स-शोरूम कीमतें अब 14.0 लाख से 18.50 लाख रुपए तक हो गई हैं। हालांकि, इसका बेस वैरिएंट पुरानी कीमत में ही मिलेगा। बता दें कि नई कीमतें 13 जनवरी, 2026 से लागू हो गई हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
MG विंडसर वैरिएंट वाइज नई कीमतें जनवरी 2026
Windsor EV 38
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर% चेंज
ExciteRs. 13,99,800Rs. 13,99,800-नो चेंज
ExclusiveRs. 15,14,800Rs. 15,52,900Rs. 38,1002.52%
EssenceRs. 16,29,800Rs. 16,52,900Rs. 23,1001.42%
InspireRs. 16,64,800Rs. 16,64,800-नो चेंज
Windsor EV 53
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर% चेंज
Exclusive ProRs. 17,24,800Rs. 17,37,900Rs. 13,1000.76%
Essence ProRs. 18,39,000Rs. 18,49,900Rs. 10,9000.59%

विंडसर EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने हाल ही में विंडसर ईवी का प्रो वैरिएंट लॉन्च किया है। विंडसर EV प्रो का मुख्य आकर्षण 52.9kWh LFP बैटरी पैक है। स्टैंडर्ड विंडसर EV की 38kWh LFP बैटरी की ARAI-सर्टिफाइट रेंज 332km की तुलना में प्रो की रेंज 449km है। बैटरी कैपेसिटी में सुधार के बावजूद, विंडसर EV प्रो की पावर आउटपुट 136hp और टॉर्क आउटपुट 200Nm पर स्टैंडर्ड मॉडल से चेंज रहते हैं। यही बात इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट के लिए भी सही है। चार्जिंग के लिए, विंडसर EV प्रो 7.4kWh AC चार्जर के साथ आता है जो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 9.5 घंटे का समय लेता है। 60kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जो 50 मिनट में 20 से 80% चार्ज करने की अनुमति देता है।

ये भी पढ़ें:इस कार के सामने नहीं टिक पाईं सेल्टोस और कैरेंस, 10 में से 5 लोगों ने यही खरीदी

विंडसर में बड़े कॉस्मेटिक चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें सिर्फ 18-इंच के एलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन अपडेट किया गया है जो MG हेक्टर SUV के समान दिखता है। दूसरी तरफ, विंडसर EV प्रो में मौजूदा मॉडल की तरह ही स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जैसे आगे और पीछे कनेक्टेड LED लाइटबार के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, रिट्रैक्टेबल फ्लश डोर हैंडल, बड़ा विंडो एरिया और खास MPV-हैचबैक हाइब्रिड फॉर्म फैक्टर शामिल हैं। ब्रांड ने 3 नए कलर ऑप्शन सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज रेड और ऑरोरा सिल्वर में खरीद पाएंगे। प्रो का बूट स्पेस 579 लीटर है। जबकि स्टैंडर्ड विंडसर में 604 लीटर बूट स्पेस मिलता है।

ये भी पढ़ें:एक बार फिर नया चेतक EV कैमरे में कैद, इस बार डिजाइन का हो गया खुलासा

MG विंडसर EV प्रो के इंटीरियर की बात करें तो फ्रंट आर्मरेस्ट और रूफ और कॉलम लाइनर्स पर नए बेज अपहोल्स्ट्री की वजह से इसे पहचानना आसान है, जो मौजूदा मॉडल के ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम से अलग है। विंडसर EV प्रो में कुछ महत्वपूर्ण नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कि V2V (व्हीकल टू व्हीकल) और V2L (व्हीकल टू लोड) फंक्शनैलिटी, जहां बैटरी का इस्तेमाल दूसरी इलेक्ट्रिक कारों और बाहरी डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी सूट और पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।