देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इस इलेक्ट्रिक कार का नया वैरिएंट लॉन्च, इसे केवल 300 लोग ही ले पाएंगे; कीमत है इतनी

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

MG विंडसर EV इंस्पायर एडिशन एक कलेक्टर्स ड्रीम कार है। ये प्रीमियम ड्युअल-टोन लुक, लग्जरी इंटीरियर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलता है। इसकी सिर्फ 300 यूनिट ही उपलब्ध है। इसकी कीमत 16.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इस इलेक्ट्रिक कार का नया वैरिएंट लॉन्च, इसे केवल 300 लोग ही ले पाएंगे; कीमत है इतनी

भारत की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों में से एक MG विंडसर ईवी (Windsor EV) अब और भी प्रीमियम अवतार में आ गई है। JSW MG मोटर इंडिया ने इसका नया इंस्पायर एडिशन (Inspire Edition) लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 16.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह स्पेशल एडिशन मॉडल केवल 300 यूनिट्स में ही उपलब्ध होगा, यानी पहले आओ, पहले पाओ। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Volvo EX30

Volvo EX30

₹ 39.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5

₹ 46.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 48.9 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 20.89 - 25.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एक साल पूरे होने पर खास तोहफा

यह इंस्पायर एडिशन (Inspire Edition) MG विंडसर EV की पहली एनिवर्सरी और 40,000 यूनिट सेल्स पूरे होने के मौके पर पेश किया गया है। MG ने इसे अपने टॉप-स्पेक एसेंस (Essence) वैरिएंट पर तैयार किया है और इसे और भी प्रीमियम लुक देने के लिए एक्सक्लूसिव फीचर्स जोड़े हैं।

एक्सटीरियर में नया ग्लैमर

नया विंडसर ईवी इंस्पायर एडिशन (Windsor EV Inspire Edition) देखने में पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और क्लासी लगता है। इसमें पियर्ल व्हाइट के साथ स्टैरी ब्लैक का डुअल-टोन फिनिश दिया गया है। इसमें ब्लैक्ड-आउट अलॉय व्हील्स, रोज गोल्ड क्लैडिंग्स और ग्रिल एलिमेंट देखने को मिलेगा। इसमें ब्लैक ORVMs और ‘Inspire’ बैजिंग देखने को मिलती है। यह कलर कॉम्बिनेशन इसे एक बिजनेस-क्लास इलेक्ट्रिक कार का लुक देता है।

इंटीरियर – लक्जरी का नया लेवल

इंटीरियर की केबिन थीम बिल्कुल एक्सक्लूसिव रखी गई है। इसमें संगीरा रेड फिनिश, ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री एंड ब्लैक डैशबोर्ड के साथ एक स्पेशल ऐक्सेसरी पैक मिलेगा, जिसमें रोज गोल्ड फ्रंट ग्रिल एलिमेंट दिए गए हैं। इसमें बॉडी साइड मोल्डिंग, 3D इंस्पायर थीम मैट्स, इंस्पायर कुशन और सनशेड्स दिए गए हैं। इसमें लेदर की- कवर और बम्पर कॉर्नर प्रोटेक्टर दिया गया है। वहीं, ऑप्शनल ऐक्सेसरीज में स्काईलाइट इंफिन्टी व्यू (Skylight Infinity View) ग्लास रूफ और वायरलेस इल्यूमिनेटेड सिल प्लेट्स भी शामिल हैं। हालांकि, डिजाइन नया है, लेकिन मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही रखे गए हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस

बैटरी और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 38kWh का LFP बैटरी पैक मिलता है। इसकी रेंज 331 किमी. (ARAI क्लेम्ड) की है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट मिलता है। यह वही सेटअप है, जो विंडसर ईवी (Windsor) को मार्केट में सबसे भरोसेमंद और एफिशिएंट EV बनाता है।

बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स

अगर आप इस लिमिटेड एडिशन को खरीदना चाहते हैं, तो बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है। MG की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग की जा सकती है। इसकी डिलीवरी 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।