देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार ₹70000 सस्ते में मिल रही; इसके सामने नेक्सन EV, XEV 9e, पंच EV, BE6 फेल!
MG मोटर ने मार्च 2026 के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। टाटा मोटर्स के बाद ये कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी है। वहीं, कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल विंडसर EV देश की सबसे नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार भी है। अब कंपनी इस महीने इस कार पर 70,000 रुपए का बड़ा डिस्काउंट दे रही है।

JSW MG मोटर इंडिया ने मार्च 2026 के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। टाटा मोटर्स के बाद ये कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी है। वहीं, कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल विंडसर EV देश की सबसे नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार भी है। अब कंपनी इस महीने इस कार पर 70,000 रुपए का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में फाइनेंशियल ईयर 2026 खत्म होने वाले इस महने में इसकी सेल्स में इजाफा देखने को मिल सकता है। बता दें कि विंडसर EV ने अक्टूबर 2024 में प्रोडक्शन शुरू होने के बाद से 400 दिनों में 50,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया था। ये 52.9 kWh बैटरी पैक के साथ 449Km की रेंज देती है।






विंडसर EV पर मिलने वाले मार्च डिस्काउंट की बात करें तो इस पर इस महीने 70,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। पिछले साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली EV पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक के एक्सचेंज फायदे, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 13.99 लाख रुपए से 18.49 लाख रुपए के बीच है। वहीं, इसका मुकाबला मारुति ई विटारा, महिंद्रा BE 6, विनफास्ट VF6, टाटा कर्व EV, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और टोयोटा एबेला से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 10.99 - 20.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens Clavis EV
₹ 17.99 - 24.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
विंडसर EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने हाल ही में विंडसर ईवी का प्रो वैरिएंट लॉन्च किया है। विंडसर EV प्रो का मुख्य आकर्षण 52.9kWh LFP बैटरी पैक है। स्टैंडर्ड विंडसर EV की 38kWh LFP बैटरी की ARAI-सर्टिफाइट रेंज 332km की तुलना में प्रो की रेंज 449km है। बैटरी कैपेसिटी में सुधार के बावजूद, विंडसर EV प्रो की पावर आउटपुट 136hp और टॉर्क आउटपुट 200Nm पर स्टैंडर्ड मॉडल से चेंज रहते हैं। यही बात इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट के लिए भी सही है। चार्जिंग के लिए, विंडसर EV प्रो 7.4kWh AC चार्जर के साथ आता है जो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 9.5 घंटे का समय लेता है। 60kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जो 50 मिनट में 20 से 80% चार्ज करने की अनुमति देता है।
विंडसर में बड़े कॉस्मेटिक चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें सिर्फ 18-इंच के एलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन अपडेट किया गया है जो MG हेक्टर SUV के समान दिखता है। दूसरी तरफ, विंडसर EV प्रो में मौजूदा मॉडल की तरह ही स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जैसे आगे और पीछे कनेक्टेड LED लाइटबार के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, रिट्रैक्टेबल फ्लश डोर हैंडल, बड़ा विंडो एरिया और खास MPV-हैचबैक हाइब्रिड फॉर्म फैक्टर शामिल हैं। ब्रांड ने 3 नए कलर ऑप्शन सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज रेड और ऑरोरा सिल्वर में खरीद पाएंगे। प्रो का बूट स्पेस 579 लीटर है। जबकि स्टैंडर्ड विंडसर में 604 लीटर बूट स्पेस मिलता है।
MG विंडसर EV प्रो के इंटीरियर की बात करें तो फ्रंट आर्मरेस्ट और रूफ और कॉलम लाइनर्स पर नए बेज अपहोल्स्ट्री की वजह से इसे पहचानना आसान है, जो मौजूदा मॉडल के ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम से अलग है। विंडसर EV प्रो में कुछ महत्वपूर्ण नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कि V2V (व्हीकल टू व्हीकल) और V2L (व्हीकल टू लोड) फंक्शनैलिटी, जहां बैटरी का इस्तेमाल दूसरी इलेक्ट्रिक कारों और बाहरी डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी सूट और पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


