Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Windsor EV Best selling car in India, check details
इस ई-कार के दम पर टॉप-10 में पहुंची ये कंपनी, लोग बंद आंखों से खरीद रहे ये ईवी; 6 महीने में इसकी 28,599 यूनिट सेल

इस ई-कार के दम पर टॉप-10 में पहुंची ये कंपनी, लोग बंद आंखों से खरीद रहे ये ईवी; 6 महीने में इसकी 28,599 यूनिट सेल

संक्षेप: विंडसर EV के दम पर एमजी टॉप-10 कार कंपनियों में पहुंच गई है। लोग इसके विंडसर ईवी मॉडल पर हाथ धोकर पड़ गए हैं। पिछले 6 महीने में इसकी 28,599 यूनिट सेल हुई हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Thu, 23 Oct 2025 02:36 AMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करते हुए सितंबर 2025 में टॉप-10 कार निर्माताओं में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी (मार्केट शेयर) 1.78% तक पहुंच गई है। लेकिन, इस सफलता के पीछे एक बड़ा राज छुपा है और वह MG विंडसर EV है। आंकड़े बताते हैं कि MG की कुल बिक्री में आधे से ज्यादा हिस्सा सिर्फ एक ही मॉडल विंडसर ईवी का है। यह साफ संकेत है कि भारतीय ग्राहक अब तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ रुख कर रहे हैं और MG इस EV बज का फायदा उठाने में सबसे आगे है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति ने अपनी विक्टोरिस से हटाया ये फीचर, कीमत में कितनी फेरबदल? यहां जानें सच

नीचे पिछले 6 महीनों (सितंबर 2025 तक) में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली MG कारों की लिस्ट पेश है।

मॉडलMar'25Apr'25May'25Jun'25Jul'25Aug'25Sep'25टोटल
विंडसर ईवी3,6413,6603,9393,7994,3084,5114,74128,599
कॉमेट ईवी1731918238569121,1131,2035,271
हेक्टर5479771,0987575793794094,746
ZS EV8568643603178153802503,842
एस्टर18413384664817990784
ग्लोस्टर1004034161635205
टोटल5,5015,8296,3045,8296,6786,5786,72843,447

1- MG विंडसर ईवी- ईवी सेगमेंट की बादशाह

MG विंडसर ईवी (Windsor EV) सिर्फ MG के लिए ही नहीं, बल्कि काफी समय से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। पिछले 6 महीने में इसकी 28,599 यूनिट बिक्री हुई। इसकी मासिक औसत बिक्री लगभग 4,766 यूनिट है।

ईवी की खासियत

इस EV को ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया है। अब MG ने इसमें एक नया वैरिएंट भी पेश किया है, जो बड़ी बैटरी के साथ आता है और एक बार फुल चार्ज करने पर 449 किलोमीटर की शानदार रेंज का वादा करता है। यह रेंज एंजाइटी को खत्म कर इसे एक मजबूत दावेदार बनाती है।

2- MG कॉमेट EV: शहर की सड़कों का अनोखा सितारा

अपनी डिजाइन और कॉम्पैक्ट साइज के कारण कॉमेट ईवी (Comet EV) का बाजार में कोई सीधा मुकाबला नहीं है। इसने बिक्री के मामले में ZS EV को पीछे छोड़ दिया है। पिछले 6 महीने में इसकी बिक्री 5,271 यूनिट रही। इसकी मासिक औसत बिक्री 791 यूनिट रही है।

3- MG हेक्टर: पेट्रोल/डीजल सेगमेंट का आधार

एक समय MG की सबसे लोकप्रिय कार हेक्टर (Hector) अब बिक्री में तीसरे स्थान पर है। विंडसर (Windsor) बिक्री के मुकाबले इसकी बिक्री लगभग पांचवां हिस्सा है। इसकी मासिक औसत लगभग 791 यूनिट्स है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन दोनों के विकल्प मौजूद हैं, जो इसे SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाए रखते हैं।

4- MG ZS EV: बड़ी EV, चौथा स्थान

ZS EV एक लोकप्रिय एस्टर (Astor) कॉम्पैक्ट SUV का इलेक्ट्रिक वैरिएंट है, जो बिक्री में चौथे स्थान पर आ गई है, जिसे कॉमेट ईवी (Comet EV) ने पीछे धकेल दिया है। इसकी पिछले 6 महीने में 3,842 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी मासिक औसत बिक्री लगभग 640 यूनिट्स है। यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो एक बड़ी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं। जहां इलेक्ट्रिक मॉडल धूम मचा रहे हैं, वहीं MG के कुछ रेगुलर (ICE) मॉडलों को बाजार में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

MG एस्टर

यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मौजूद होने के बावजूद सबसे कम बिकने वाले मॉडलों में से एक रही है। पिछले 6 महीनों में सिर्फ 784 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसका औसत केवल 130 यूनिट्स प्रति माह रहा।

MG ग्लोस्टर

MG की फ्लैगशिप (सबसे महंगी) फुल-साइज SUV ग्लोस्टर (Gloster) का प्रदर्शन पिछले 6 महीनों में काफी कमजोर रहा। इसकी कुल बिक्री सिर्फ 205 यूनिट्स रही, जिसका मासिक औसत केवल 34 यूनिट्स है।

MG मोटर इंडिया के लिए सितंबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट यह साफ बताती है कि इलेक्ट्रिक वाहन ही कंपनी के विकास के इंजन हैं। विंडसर ईवी (Windsor EV) की रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री ने न सिर्फ MG को टॉप-10 कार निर्माताओं में जगह दी है, बल्कि यह भी स्थापित कर दिया है कि भारत का ऑटो बाजार अब EV क्रांति के लिए पूरी तरह से तैयार है।

नोट:- ऊपर दिए गए बिक्री के आंकड़े डीलरों को भेजी गई यूनिट्स की संख्या को दर्शाते हैं और वास्तविक बिक्री के आंकड़ों से थोड़े अलग हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:30 दिन में इस कंपनी ने बेच डालीं 1 लाख से ज्यादा कार; ये मारुति या हुंडई नहीं
Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।