पिछले 12 महीनों में 46,720 घरों तक पहुंची यह इलेक्ट्रिक कार, बिक्री में बनी नंबर-1; ये नेक्सन, पंच EV नहीं
एमजी विंडसर ईवी ने बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में हुई बिक्री में सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। बता दें कि MG Windsor EV को इस दौरान कुल 46,720 नए ग्राहक मिले।

भारतीय मार्केट में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक कारों (EV) का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो यहां एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। MG मोटर की 'विंडसर' (Windsor) ने बिक्री के मामले में सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। MG विंडसर को इस दौरान कुल 46,720 नए ग्राहक मिले। इस दौरान विंडसर ईवी ने नेक्सन, पंच और XEV 9e जैसे मॉडलों को भी पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।






दूसरे नंबर पर रही नेक्सन ईवी
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरा नंबर टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर कार नेक्सन ईवी रही। लंबे समय तक इस सेगमेंट में राज करने वाली नेक्सन ईवी को इस बार 29,197 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे पायदान से संतोष करना पड़ा। वहीं, तीसरे नंबर पर महिंद्रा की नई XEV 9e ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। महिंद्रा की इस दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी को इस दौरान 27,336 ग्राहकों ने खरीदा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
17,590 यूनिट्स बिकीं हैरियर ईवी
चौथे और पांचवें नंबर पर फिर से टाटा मोटर्स का दबदबा देखने को मिला। लिस्ट में चौथे पायदान पर टाटा की प्रीमियम एसयूवी हैरियर ईवी रही। इसकी कुल 17,590 यूनिट्स बिकीं। इसके ठीक बाद पांचवें नंबर पर टाटा पंच ईवी का नाम आता है। अपनी मजबूती और कॉम्पैक्ट लुक के लिए मशहूर पंच इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 2026 में 17,117 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। टाटा की ये गाड़ियां मीडियम और प्रीमियम दोनों ही वर्ग के ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही हैं।
छठे नंबर पर रही महिंद्रा BE 6
लिस्ट में छठे नंबर पर महिंद्रा की 'BE 6' ने बाजी मारी। इसने कुल 16,313 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी जगह पक्की की। सातवें नंबर पर टाटा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार टियागो (Tiago) रही। इसे 14,697 नए ग्राहक मिले। वहीं, आठवें नंबर पर MG की छोटी और स्टाइलिश कार 'कॉमेट' (Comet) रही। शहर की ट्रैफिक को ध्यान में रखकर बनाई गई इस कार की कुल 10,292 यूनिट्स बिकीं।
लास्ट पोजिशन पर रही कर्व ईवी
दूसरी ओर नौवें नंबर पर महिंद्रा की XEV 9S रही। इसने कुल 7,896 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, इस लिस्ट को पूरा करती है टाटा की स्टाइलिश कर्व ईवी। इसने 6,964 यूनिट्स की बिक्री के साथ दसवें नंबर पर अपनी जगह बनाई। कुल मिलाकर, MG विंडसर की सफलता ने टाटा के एकछत्र राज को बड़ी चुनौती दी है। जबकि महिंद्रा अपनी नई रेंज के साथ तेजी से मार्केट शेयर बटोरने में जुटी है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


