Hindi Newsऑटो न्यूज़mg windsor ev became the best-selling electric car of cy 2025
इसे मिला देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार का तमगा, ये नेक्सन या पंच EV भी नहीं; करीब 450 km का रेंज

इसे मिला देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार का तमगा, ये नेक्सन या पंच EV भी नहीं; करीब 450 km का रेंज

संक्षेप:

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। बता दें कि एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) ने कैलेंडर ईयर 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का खिताब अपने नाम कर लिया।

Jan 05, 2026 06:00 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। बता दें कि एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) ने कैलेंडर ईयर 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे साल में विंडसर EV की 46,735 यूनिट्स बिकीं जो अब तक किसी एक EV मॉडल द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है। औसतन हर महीने करीब 4,000 गाड़ियां बिकना इस बात का साफ संकेत है कि भारतीय ग्राहक अब इलेक्ट्रिक कारों को तेजी से अपना रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

20% बढ़ गई बिक्री

साल के आखिरी महीनों में विंडसर EV की डिमांड और भी तेज हो गई। कंपनी के अनुसार, 2025 की चौथी तिमाही में विंडसर EV की बिक्री में सालाना आधार पर 20 पर्सेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दमदार प्रदर्शन का असर पूरे ब्रांड पर दिखा। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की EV बिक्री 2025 में 111 पर्सेंट की सालाना ग्रोथ के साथ बढ़ी। जबकि कंपनी की कुल गाड़ियों की बिक्री में भी 19 पर्सेंट की बढ़त देखने को मिली। यानी विंडसर ने न सिर्फ EV सेगमेंट, बल्कि MG ब्रांड की कुल ग्रोथ में भी बड़ी भूमिका निभाई।

टियर-2 शहरों में भी डिमांड

खास बात यह रही कि की एमजी विंडसर की पॉपुलैरिटी सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही। टियर-2 शहरों और उभरते मार्केट से भी जबरदस्त मांग देखने को मिली। यह ट्रेंड बताता है कि अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर सोच बदल रही है और छोटे शहरों के ग्राहक भी EV को एक भरोसेमंद ऑप्शन मानने लगे हैं। एमजी विंडसर को भारत का पहला इंटेलिजेंट क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) बताया जाता है जो सेडान जैसी आरामदायक राइड और SUV जैसी मजबूती का कॉम्बिनेशन देता है।

इतनी है ईवी की कीमत

फीचर्स के तौर पर कंपनी की AeroGlide डिजाइन लैंग्वेज, शानदार रियर सीट कम्फर्ट, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बड़ा 15.6-इंच का Grandview टचस्क्रीन दिया गया है। यह कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है। इनमें 38kWh बैटरी के साथ 332 km और 52.9kWh बैटरी (Pro वैरिएंट) के साथ 449 km की रेंज मिलती है। ईवी की सफलता का बड़ा कारण इसका Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल भी है जिसके तहत कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।