Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Windsor Becomes Fastest EV To Record 50000 Sales Under 400 Days
इस इलेक्ट्रिक कार को हर दिन 125 लोग खरीद रहे, अब तक 50000 घरों तक पहुंची; ये टाटा या महिंद्रा नहीं

इस इलेक्ट्रिक कार को हर दिन 125 लोग खरीद रहे, अब तक 50000 घरों तक पहुंची; ये टाटा या महिंद्रा नहीं

संक्षेप:

JSW MG मोटर इंडिया ने एलान किया है कि MG विंडसर ने 50,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अक्टूबर 2024 में प्रोडक्शन शुरू होने के बाद से यह उपलब्धि केवल 400 दिनों में हासिल की गई है। इससे विंडसर भारत में 50,000 बिक्री तक पहुंचने वाली सबसे तेज फोर-व्हीलर इलेक्ट्रिक कार भी बन गई है।

Nov 19, 2025 05:02 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

JSW MG मोटर इंडिया ने एलान किया है कि MG विंडसर ने 50,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अक्टूबर 2024 में प्रोडक्शन शुरू होने के बाद से यह उपलब्धि केवल 400 दिनों में हासिल की गई है। इससे विंडसर भारत में 50,000 बिक्री तक पहुंचने वाली सबसे तेज फोर-व्हीलर इलेक्ट्रिक कार भी बन गई है। यानी इस कार को हर दिन 125 ग्राहकों ने खरीदा। ये ग्राहकों में अपनी दमदरा डिमांड और तेजी से अपनाए जाने को दर्शाता है। विंडसर EV के 52.9 kWh बैटरी पैक की रेंज 449 Km है। चलिए इसकी सेल्स के सफर को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
MG विंडसर EV का सफर
महीनासेल्स
नवंबर 20243,116
दिसंबर 20243,785
जनवरी 20253,277
फरवरी 20252,431
मार्च 20253,641
अप्रैल 20253,660
मई 20253,939
जून 20253,799
जुलाई 20254,308
अगस्त 20254,511
सितंबर 20254,741
अक्टूबर 20254,445
टोटल45,653
मंथली औसत3,804

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14 - 18.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens Clavis EV

Kia Carens Clavis EV

₹ 17.99 - 24.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 15.49 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

विंडसर EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने हाल ही में विंडसर ईवी का प्रो वैरिएंट लॉन्च किया है। विंडसर EV प्रो का मुख्य आकर्षण 52.9kWh LFP बैटरी पैक है। स्टैंडर्ड विंडसर EV की 38kWh LFP बैटरी की ARAI-सर्टिफाइट रेंज 332km की तुलना में प्रो की रेंज 449km है। बैटरी कैपेसिटी में सुधार के बावजूद, विंडसर EV प्रो की पावर आउटपुट 136hp और टॉर्क आउटपुट 200Nm पर स्टैंडर्ड मॉडल से चेंज रहते हैं। यही बात इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट के लिए भी सही है। चार्जिंग के लिए, विंडसर EV प्रो 7.4kWh AC चार्जर के साथ आता है जो बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 9.5 घंटे का समय लेता है। 60kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जो 50 मिनट में 20 से 80% चार्ज करने की अनुमति देता है।

ये भी पढ़ें:एक झटके में ये कार ₹55000 हो गई सस्ती, कीमत घटकर इतनी रह गई

विंडसर में बड़े कॉस्मेटिक चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें सिर्फ 18-इंच के एलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन अपडेट किया गया है जो MG हेक्टर SUV के समान दिखता है। दूसरी तरफ, विंडसर EV प्रो में मौजूदा मॉडल की तरह ही स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जैसे आगे और पीछे कनेक्टेड LED लाइटबार के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, रिट्रैक्टेबल फ्लश डोर हैंडल, बड़ा विंडो एरिया और खास MPV-हैचबैक हाइब्रिड फॉर्म फैक्टर शामिल हैं। ब्रांड ने 3 नए कलर ऑप्शन सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज रेड और ऑरोरा सिल्वर में खरीद पाएंगे। प्रो का बूट स्पेस 579 लीटर है। जबकि स्टैंडर्ड विंडसर में 604 लीटर बूट स्पेस मिलता है।

ये भी पढ़ें:शोरूम जाकर फटाफट उठा ले ये SUV, अभी पूरे ₹60000 बचाने का मौका

MG विंडसर EV प्रो के इंटीरियर की बात करें तो फ्रंट आर्मरेस्ट और रूफ और कॉलम लाइनर्स पर नए बेज अपहोल्स्ट्री की वजह से इसे पहचानना आसान है, जो मौजूदा मॉडल के ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम से अलग है। विंडसर EV प्रो में कुछ महत्वपूर्ण नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कि V2V (व्हीकल टू व्हीकल) और V2L (व्हीकल टू लोड) फंक्शनैलिटी, जहां बैटरी का इस्तेमाल दूसरी इलेक्ट्रिक कारों और बाहरी डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इसमें लेवल 2 ADAS सेफ्टी सूट और पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।